Leaving Food In Plate: खाने की थाली में जूठा भोजन छोड़ने के दिखते हैं ये भयंकर परिणाम

Leaving Food In Plate: अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि बहुत से लोग खाना खाने के बाद आखिर में थोड़ा सा झूठा थाली में छोड़ देते हैं। जिसके बाद वो जूठा छोड़ा हुआ खाना कूड़ेदान में जाता है। ये न सिर्फ अन्न का अपमान है बल्कि इसके कितने भयंकर परिणाम व्यक्ति को भुगतने पड़ सकते हैं आइये जानते हैं हमारे एक्सपर्ट ज्योतिषाचार्य डॉ राधाकांत वत्स से इस बारे में।
भोजन छुड़वाते हैं ग्रह
माना जाता है कि अन्न में देवी अन्नपूर्णा का वास होता है। ऐसे में जब भी कोई व्यक्ति अन्न का इस तरह से अनादर करता है तो इससे मां भगवती का अपमान होता है और व्यक्ति पाप का भागी बन जाता है।
हालांकि व्यक्ति के झूठा भोजन छोड़ने के स्वभाव के पीछे कुछ कारण भी होते हैं। जैसे कि कुंडली में जब बुध और बृहस्पति बुरी दिशा या दशा में हों तो व्यक्ति अन्न के प्रति लापरवाह हो जाता है और थाली में झूठा भोजन छोड़ने की गलत आदत में पड़ जाता है।
जूठाभोजन छोड़ने के घातक परिणाम
- थाली में जूठा भोजन छोड़ने से आर्थिक स्थिति (आर्थिक लाभ के लिए फेंगशुई टिप्स) कमजोर होती है। व्यक्ति कर्ज में डूबता चला जाता है। यहां तक कि घर आती लक्ष्मी भी उससे भयंकर रूप से रूठ जाती है।
- थाली में जूठा भोजन छोड़ने से बच्चे पढ़ाई में कमजोर होते चले जाते हैं। बच्चों की बुद्धि क्षीण हो जाती और मन पढ़ाई से धीरे धीरे पूरी तरह हट जाता है। यहां तक कि बच्चों के गलत सांगत में पड़ने के आसार भी बढ़ जाते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Shri Radha Stotra: राधा रानी का ये स्तोत्र खोल देता है घर में धन के सारे मार्ग
- थाली में जूठा भोजन छोड़ने से घर में हर समय कलह का वातावरण पनपने लगता है। छोटी छोटी बातों पर परिवार के सदस्यों के बीछ लड़ाइयां होने लग जाती हैं। और तो और, परिवार में दरार पड़ने के संकेत भी मिलने लगते हैं।
- थाली में जूठा भोजन छोड़ने से शनि का प्रकोप (शनि ढैय्या से मुक्ति के उपाय) झेलना पड़ता है। इसके साथ ही चंद्रमा की भी अशुभ दृष्टि व्यक्ति के जीवन पर पड़ने लग जाती है।
- थाली में जूठा भोजन छोड़ने से मानसिक बीमारियां व्यक्ति को घेर लेती हैं। तनाव समेत कई गंभीर बीमारियों की चपेट में आने के आसार दिखने लगते हैं।
- जिन लोगों को दूसरों के घर जाकर जूठा छोड़ने की आदत होती है उन लोगों के साथ उनके अपने ही लोग विश्वासघात करते हैं।
- जिन लोगों को यात्रा के दौरान जूठा छोड़ने या फेंकने की आदत होती है उन लोगों के काम कभी नहीं बनते या बनते काम भी बिगड़ने शुरू हो जाते हैं।
जूठाभोजन छोड़ने के पाप से बचने के उपाय
- सबसे बड़ा और सटीक उपाय तो यही है कि आप खाना पूरा खाएं और थाली में जरा सा भी जूठा न छोड़ें लेकिन फिर भी जो आपसे पहले से ये गलती जो होती आई है तो उसके लिए आप इन उपायों को अपना सकते हैं।
- खाना खाने से पहले थाली में से अग्रासन निकालें अर्थात खाना खाने से पहले 1 या 2 ग्रास गाय, कुत्ते या पंछी के लिए निकालें।
इसे जरूर पढ़ें: किचन का ये एक मसाला चमका सकता है आपकी किस्मत, मिलेगा भरपूर पैसा
- रोजाना नियमित रूप से भगवान गणपति की स्तुति करें और भोजन करने से पहले गणपति जी का ध्यान अवश्य करें।
- अन्न का अपमान करने से अन्न दोष लगता है। ऐसे में इससे बचने के लिए हनुमान जी को श्रद्धा पूर्वक बूंदी का भोग लगाएं।
तो अगर आपको भी जूठा छोड़ने की आदत है तो आज ही यह आदत सुधार लें। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Image Credit: Freepik, Pixabay
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।