फ्लाइट की 11A सीट को अधिकतर लोग पसंद क्यों नहीं करते? इसी पर बची थी इकलौते पैसेंजर की जान

Why Do People Not Like 11A Seat of Flight Generally: बीते 12 जून को अहमदाबाद में एक बड़ा विमान हादसा हुआ है, जिसमें केवल एक यात्री की जान बची। उस यात्री की सीट 11A थी। इस सीट को अब तक लोग सबसे बेकार मानते थे, लेकिन इस हादसे के बाद शायद लोगों की धारणा बदल जाए। आइए जानें, आखिर क्यों लोग 11A सीट को बेकार मानते हैं?
  • Nikki Rai
  • Editorial
  • Updated - 2025-06-16, 09:10 IST
Why Do People Not Like 11A Seat of Flight Generally

Why People Avoid Seat 11A on Plane: 12 जून 2025 को एयर इंडिया फ्लाइट AI171 की दुर्घटना में सीट 11A ने ऐसी भूमिका निभाई है, जिसने सभी को हैरान कर दिया। इतने बड़े हादसे में केवल 1 पैसेंजर की जान बच पाई है। अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में केवल सीट 11A पर बैठे शख्स की जान बची। इस पूरे हादसे में ब्रिटिश नागरिक विश्वास कुमार रमेश ही जीवित बचे हैं।

इससे पहले तक यात्रियों में ऐसी धारणा बनी हुई थी कि यह सीट बेकार होती है। ज्यादातर लोग इस सीट पर बैठना पसंद नहीं करते हैं। फ्लाइट की 11A सीट एक ऐसी सीट है, जो अधिकतर यात्रियों को पसंद नहीं होती, लेकिन क्या सच में ये सीट इतनी खोटी की है? आखिर लोगों को क्यों ये सीट पसंद नहीं आती। आइए जानें, फ्लाइट की 11A सीट यात्रियों को क्यों पसंद नहीं आती?

फ्लाइट की सीट 11A लोग पसंद क्यों नहीं करते?

Why don't people like flight seat 11A

अहमदाबाद विमान हादसे में जिंदा बचने वाले विश्वास कुमार रमेश सीट 11A पर ही बैठे थे। इस सीट का जिक्र कई बार हो चुका है। लोगों में धारणा बनी हुई है कि यह फ्लाइट की बेकार सीट होती है। बता दें कि एक एक फ्लाइट अटेंडेंट्स ने द सन को दिए एक इंटरव्यू में भी इस सीट 11A का जिक्र किया था। उन्होंने इंटरव्यू में बताया था कि यात्री फ्लाइट की 11A और 11F पर बैठना पसंद नहीं करते। दरअसल, ये सीट पूरे प्लेन के बिल्कुल बीच में होती है।

सीट 11A को नापसंद करने की असल वजह

इसके अलावा भी इसे नापसंद करने के कई कारण हैं। जैसे प्लेन लैंड करने पर इस सीट पर बैठे यात्री को सबसे लास्ट में उतने का मौका मिलता है। वहीं, बोइंग एसी सिस्टम के चलते इस सीट पर कई बार खिड़की तक नहीं होती। सीट मैप के अनुसार, एअर इंडिया के इकोनॉमी क्लास में मौजूद '11ए’ सीट आपातकालीन निकास के पास मौजूद खिड़की वाली सीट होती है। जिस वजह से लोग इसे पसंद नहीं करते।

कैसे बची सीट 11A के विश्वास कुमार रमेश की जान?

How was the life of Vishwas Kumar Ramesh of seat 11A saved

कुमार विश्वास अपने भाई अजय कुमार रमेश के साथ भारत आए थे। वह इस सफर में सीट 11A पर बैठे थे। विश्वास ने बताया कि जब उन्हें होश आया, तो वह मलबे और लाशों के ढेर के बीच में थे। उठते ही उन्होंने घबराहट में भागना शुरू कर दिया। तभी उन्हें किसी ने एंबुलेंस में बैठाया और अस्पताल पहुंचाया। लाइव मिंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अब विश्वास की जान खतरे से बाहर बताई जा रही है।

यह भी देखें-दादी का जन्मदिन मनाने लंदन से आई दो बहनों की प्लेन क्रैश में दर्दनाक मौत, मातम में बदली खुशियां

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Her Zindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP