herzindagi
Who is Devika Rani

जानें क्यों इंडियन सिनेमा की पहली स्टार अभिनेत्री देविका रानी को कहा जाता था ड्रैगन लेडी?

जिस दौर में लड़कियों को घर से निकलने की इजाजत तक नहीं होती थी उस दौर में देविका रानी ने अभिनेत्री बनकर सबको हैरान कर दिया था।
Editorial
Updated:- 2022-11-30, 11:00 IST

देविका रानी आज भले हमारे बीच नहीं है लेकिन आज भी उनकी यादें हमारे साथ है। देविका रानी को इंडियन सिनेमा की पहली स्टार कहा जाता है। कई लोग यह बात नहीं जानते हैं लेकिन देविका रानी उस जमाने की अभिनेत्री हैं जिस समय शायद किसी भी लड़की ने कभी अभिनेत्री बनने के बारे में सोचा भी नहीं होगा। वह महज 9 साल की उम्र में अपनी पढ़ाई पूरी करने इंग्लैंड गई थी। वहां जाने के बाद ही उन्हें एक्टिंग के बारे मे पता चला जिसके बाद उन्होंने रॉयल अकादमी ऑफ ड्रामेटिक आर्ट में एक्टिंग की पढ़ाई की।

भारतीय सिनेमा को देविका रानी ने एक अलग मुकाम तक पहुंचाया था

why actress devika rani is called the dragon lady

भारतीय सिनेमा को एक अलग मुकाम तक पहुचानें में देविका रानी का बहुत बड़ा हाथ है। उस जमाने में देविका रानी जर्मन सिनेमा से काफी ज्यादा इंस्पायर्ड थीं। ऐसे में वह उस समय मार्लिन डीट्रिच को वह फॉलो करती थीं। उनकी एक्टिंग में रुचि को देखते हुए और भारतीय सिनेमा को एक अलग मुकाम तक पहुचाने के लिए उन्हें 'ड्रैगन लेडी' का टैग दिया गया था।

इसे जरूर पढ़ें:Death Anniversary : भारतीय सिनेमा की पहली एक्‍ट्रेस देविका रानी के बारे में कितना जानते हैं आप?

फिल्म 'अछूत कन्या' को दर्शकों ने किया था पसंद

एक जमाने में अभिनेत्री देविका रानी की दोस्ती सरोजिनी नायडू से हुआ करता था। साल 1936 में आई फिल्म ‘अछूत कन्या’ में देविका रानी का किरदार काफी खास था। उन्होंने दलित लड़की का किरदार निभाया था। सरोजिनी नायडू को यह फिल्म काफी पसंद आई थीं। जिसके बाद उन्होंने जवाहरलाल नेहरू को इस फिल्म देखने का राजी किया। पहले जवाहरलाल नेहरू यह फिल्म नहीं देखना चाहते थे। जब उन्होंने यह फिल्म देखा उन्हें यह काफी ज्यादा पसंद आया था।

यह विडियो भी देखें

इसे जरूर पढ़ें:अनुपमा टीवी सीरियल की 'देविका' जसवीर कौर के बारे में जानें रोचक बातें

जवाहरलाल नेहरू ने देखा था फिल्म

जवाहरलाल नेहरू इस फिल्म से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने इस फिल्म को देखने के बाद फैन लेटर लिखा और साथ ही उन्होंने देविका रानी को पद्मश्री से भी सम्मानित किया था। उनकी इस फिल्म के बाद से ही उन्हें काफी अधिक पॉपुलैरिटी हासिल हुई थीं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं

Credit: Herzindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।