herzindagi

Vastu Tips: घर के बेडरूम में लगाएं ऐसी पेंटिंग, पति-पत्नी में नहीं होगी अनबन

घर में रखी गई हर एक वस्तु के लिए वास्तु के नियमों का पालन जरूरी होता है। ऐसा माना जाता है कि सही दिशा और स्थान पर रखी चीजें सौहार्द्र लाती हैं और शांति बनाए रखती हैं। वहीं किसी भी चीज हो यदि करीने से न रखा जाए तो ये समस्याओं का कारण भी बन सकती हैं। ऐसे ही घर में लगी हुई पेंटिंग के लिए भी वास्तु के कुछ विशेष नियम बनाए गए हैं। ऐसा माना जाता है कि पेंटिंग को सही दिशा में लगाने से घर के लोगों के बीच सामंजस्य बना रहता है और खुशहाली आती है। खासतौर पर जब बात घर के बेडरूम की होती है तब इसमें कुछ विशेष पेंटिंग लगाना ही शुभ माना जाता है। आइए<strong> Life Coach और Astrologer Sheetal Shaparia</strong> से जानें कि बेडरूम में कौन सी पेंटिंग रिश्ते में मिठास बनाए रखने में मदद करती हैं।&nbsp;

Samvida Tiwari

Editorial

Updated:- 19 Dec 2022, 13:12 IST

प्राकृतिक दृश्यों की पेंटिंग

Create Image :

यदि आप घर के बेडरूम में प्राकृतिक दृश्यों की पेंटिंग लगाती हैं तो ये आपके और जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मिठास घोलने में मदद करती है। प्राकृतिक दृश्य आंखों को आराम और मन को शांति प्रदान करते हैं। इनके प्रभाव से व्यर्थ के आपसी झगड़े कम हो जाते हैं और प्रेम बढ़ता है। 

इसे भी पढ़ें: घर की सुख समृद्धि के लिए ध्यान रखें बेडरूम के ये 20 वास्तु टिप्स

 

उगते सूरज की तस्वीर

Create Image :

एक शादीशुदा जोड़े के कमरे में वास्तु के अनुसार उगते हुए सूरज की तस्वीर लगाने की सलाह दी जाती है। ऐसी कोई भी तस्वीर आपके मन में उत्साह और ऊर्जा का संचार करती है, जिससे रिश्ते में मजबूती आती है। आपसी सौहार्द्र के लिए बेडरूम की पूर्व दिशा की दीवार में में उगते हुए सूरज की पेंटिंग लगाएं। 

 

सफ़ेद पक्षियों के जोड़े की तस्वीर

Create Image :

पति-पत्नी के रिश्तों में मिठास बनाए रखने के लिए सबसे अच्छी वास्तु टिप्स में से एक है अपने बेडरूम में (बेडरूम की खिड़कियों का वास्तु) सफेद पक्षियों के जोड़े की तस्वीर लगाना। पक्षियों का जोड़ा निश्चित रूप से प्रियजनों के बीच सद्भाव और शांति लाने में मदद करता है। यह तस्वीर पति-पत्नी के बीच प्यार बनाए रखने में मदद करती है। 

शादी की तस्वीर

Create Image :

पति -पत्नी के बेडरूम में कोई एक ऐसी तस्वीर जरूर लगाने जिसमें वो साथ में हों। खासतौर पर आपकी शादी की तस्वीर बेडरूम के लिए सबसे अच्छा विकल्प है जो पति-पत्नी में सौहार्द्र बनाए रखने में मदद करता है। 

 

दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर

Create Image :

वास्तु की मानें तो दौड़ते हुए घोड़े ऊर्जा और गति के प्रतीक माने जाते हैं। ऐसी मान्यता है कि दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर यदि बेडरूम में लगाई जाती है तो पति-पत्नी के बीच सर्वदा प्रेम बना रहता है और लड़ाई झगड़े नहीं होते हैं। इस तस्वीर को बेडरूम की दक्षिण दीवार में लगाएं। 

 

तितलियों की पेंटिंग

Create Image :

तितलियां परिवर्तन का प्रतीक मानी जाती हैं। वे खुशी और तृप्ति की भावना का प्रतिनिधित्व करती हैं। उन्हें जीवन का शक्तिशाली प्रतिनिधित्व माना जाता है। वास्तु के अनुसार तितलियों को धीरज, उम्मीद, बदलाव और खुशी से जोड़कर देखा जाता है। यदि आप रंग-बिरंगी तितलियों की तस्वीर बेडरूम में लगाती हैं तो ये आपसी प्रेम बढ़ाने में मदद करती हैं। 

 

खिलते हुए फूलों की तस्वीरें

Create Image :

अपने बेडरूम की पूर्व की दीवार में रंग बिरंगे फूलों की पेंटिंग लगाएं। इससे आपके जीवन में नई उम्मीदें जगाने में मदद मिलती है और पति-पत्नी के बीच सामंजस्य बना रहता है। ऐसी पेंटिंग जीवन में उपलब्धियों का प्रतीक मानी जाती हैं।  

इसे भी पढ़ें: Vastu Tips: घर के बेडरूम में भूलकर भी न लगाएं ऐसी तस्वीरें, बन सकती हैं झगड़े का कारण

 

हंसते हुए बच्चे की तस्वीर

Create Image :

यदि आप घर के बेडरूम में हंसते हुए बच्चे की तस्वीर लगाती हैं तो पति-पत्नी के बीच के सभी मनमुटाव दूर होते हैं। यदि आप बच्चे को जन्म देने के बारे में सोच रही हैं तो ऐसी तस्वीर आपको इसके लिए प्रेरित करती हैं और आपसी प्रेम बनाए रखती हैं। 

यदि आप वास्तु के अनुसार घर के बेडरूम में तस्वीरें लगाती हैं तो आपके और पति के बीच सौहार्द का भाव बना रहता है। 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

images: freepik.com, unsplash.com