दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर से जुड़े वास्तु
Smriti Kiran
2022-03-08,10:25 IST
www.herzindagi.com
कई बार बहुत प्रयास के बाद भी सफलता नहीं मिलती हैं। वास्तु के अनुसार जब ऐसा होता है तो जरूर किसी दोष की वजह से होता है।
वास्तुशास्त्र में ऐसे बहुत सारे तरीके हैं, जिनसे आप नकारात्मक शक्तियों को दूर करके सफलता की सीढ़ी चढ़ सकते हैं तो आइए जानते हैं-
प्रगति का प्रतीक
दौड़ते हुए घोड़ों को प्रगति का प्रतीक माना गया है। इसलिए घोड़ों की तस्वीर लगाने से हमारे कार्य में भी प्रगति आती है।
सात अंक है शुभ
सात अंक को बहुत शुभ माना जाता है, क्योंकि सात फेरे, सप्त ऋषि, इंद्र धनुष आदि में भी सात अंक ही होते हैं। ऐसी तस्वीर घर और कार्यक्षेत्र दोनों जगह लगा सकते हैं।
सात सफेद घोड़ों की तस्वीर
वास्तु के अनुसार दीवार पर सात सफेद घोड़ों की तस्वीर लगाने से समृद्धि आती है। लेकिन इसको लगाते समय दिशा का ध्यान रखना आवश्यक होता है।
दिशा तय करें
कार्यस्थल पर तस्वीर को दक्षिण दिशा में लगाएं और साथ ही यह ध्यान रखें कि घोड़ों का मुंह अंदर की ओर आते हुए होना चाहिए।
समृद्धि का प्रतीक है घोड़ा
घोड़ों को समृद्धि और ऊर्जा का प्रतीक माना गया है। इसलिए रोजाना दौड़ते हुए घोड़ों का तस्वीर देखने से कार्य क्षमता में वृद्धि होती है। साथ ही कामों में गति बनी रहती है।
एक घोड़ा की तस्वीर न लगाएं
लेकिन ध्यान रखें कि कभी भी एक घोड़े की तस्वीर नहीं लगाएं। इससे कई तरह के मुकसान हो सकते हैं।
घोड़ों की दिशा देखें
जिस तस्वीर में घोड़े अलग-अलग दिशाओं में दौड़ते हुए हो, ऐसे चित्र नहीं लगाना चाहिए।
तस्वीर को साफ रखें
तस्वीर को समय-समय पर साफ करते रहना चाहिए। इसपर धूल जमने नहीं देना चाहिए और न ही तस्वीर फटी या टूटी हुई होनी चाहिए।
घर की दिशा तय करें
घोड़ों की तस्वीर अगर घर में लगानी है तो पूर्व दिशा में लगाएं। इससे घर में धन-धान्य की कमी नहीं रहती है। "
प्रसन्न घोड़ों की तस्वीर लगाएं
घोड़ों का तस्वीर को लगाते समय ध्यान रखें कि घोड़े प्रसन्न दिखाई दे रहे हों। वे आक्रोशित नहीं होने चाहिए और न ही घोड़े किसी रथ को खींचते हुए होने चाहिए।
सफेद घोड़ा
सफेद घोड़ों को ऊर्जा और समृद्धि का प्रतीक माना गया है, जिन घरों में सात घोड़ों की तस्वीर लगी होती है, वहां धन संबंधी उतार-चढ़ाव कम होते हैं।
सलाह
घर या कार्य स्थल की बनावट के हिसाब से घोड़े की तस्वीर की दिशा देखें। ज्यादा जानकारी के लिए किसी वास्तु विशेषज्ञ की सलाह लें।
स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर करें। साथ ही ऐसी अन्य स्टोरी जानने के लिए क्लिक करें herzindagi.com