Where Bikinis Banned For Girls: हर किसी का सपना होता है विदेशों में घूमने का। बहुत से लोग विदेशों में समुद्र किनारे घूमने का भी सपना देखते हैं। विदेशों में अक्सर आपने लोगों को बीच के पास बिकिनी या फिर छोटे कपड़ों में फोटो खींचवाते या पोज देते जरूर देखा होगा, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि आप हर देश में ऐसा नहीं कर सकते है। दुनिया में हर जगह बिकिनी पहनने की अनुमति नहीं है। कुछ देशों में इसे पूरी तरह से बैन किया जा चुका है। वहीं, अगर कोई इसे पहनने की गलती करता है, तो उसे भारी जुर्माने के साथ-साथ जेल भी हो सकती है। अगर आप भी विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं और बिकिनी पहनने वाले हैं, तो आइए जानें, किन देशों में बिकिनी पहनना सख्त मना है?
यह भी देखें- बिकिनी एरिया हेयर रिमूवल करते समय ना करें ये गलतियां
स्पेन का बार्सिलोना शहर घूमने के लिहाज से बहुत ही खूबसूरत माना जाता है। यहां हर साल लाखों की भीड़ आती है। स्पेन में 2011 में बार्सिलोना और मलोर्का की सड़कों पर बिकनी पहनने पर रोक लगा दी गई थी। बीच या इसके आसपास के इलाकों में बिकिनी पहनना मना है। अगर कोई इसे पहनता है, तो उसे जुर्माना भरना पड़ सकता है।
संयुक्त अरब अपने नियमों और कानूनों को लेकर काफी सख्त है। यह अमीरात इस्लामी कानून के आधार पर ही चलता है। यहां पर बिकनी या शॉट्स पहनना पूरी तरह से बैन है। यहां समुद्र किनारे महिलाएं ही नहीं बल्कि पुरुषों को भी छोटे कपड़े पहनने की मनाही है।
मालदीव दुनियाभर के पर्यटकों की बकेट लिस्ट में सबसे ऊपर आता है। इस देश में भी बिकनी को लेकर सख्त नियम हैं। ये दुनियाभर के कपल्स की फेवरेट हनीमून डेस्टिनेशन है, लेकिन यहां पर बॉडी शो करने वाले कपड़े पहनने की सख्त मनाही है। हालांकि, यहां कुछ प्राइवेट बीच भी हैं, जहां आप बिकिनी पहन सकते हैं।
हवार आईलैंड क्रोएशिया में है। यहां महिलाओं से लेकर पुरुषों तक सभी के लिए छोटे कपड़े पहनने की मनाही है। अगर आप छोटे कपड़े पहने पकड़े जाते हैं, तो आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है।
स्विट्जरलैंड के जिनेवा में भी महिलाओं को बिकिनी पहनने पर पाबंदी है। यहां पर घुटनों से ऊपर का स्विम सूट पहनने की भी मनाही है। अगर आप इन नियमों का पालन नहीं करते, तो आपको सजा भी मिल सकती है।
यह भी देखें- बिकिनी में Mouni Roy ने बिखेरा जलवा, देखें तस्वीरें
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit:Meta AI
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।