Fri Sep 11, 2026 | Updated 07:38 PM IST

मिस वर्ल्ड पेजेंट में प्रियंका चोपड़ा ने बिकिनी पहनने से कर दिया था इनकार...मां मधु चोपड़ा ने बताई वजह

Priyanka Chopra Refused To Wear Bikini In Miss World Pageant: मिस वर्ल्ड पेजेंट के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने टू पीस यानी की बिकिनी पहनने से मना कर दिया था। इस बात का खुलासा खुद उनकी मां मधु चोपड़ा ने किया है। आइए जानें, आखिर क्यों प्रियंका ने बिकिनी पहनने से इनकार किया था? 
Updated:- 2025-03-07, 13:49 IST
Priyanka Chopra Refused To Wear Bikini In Miss World Pageant

Why Priyanka Chopra Refused To Wear Bikini In Miss World Pageant: प्रियंका चोपड़ा ने देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी नाम कमाया है। उन्होंने बॉलीवुड में नाम कमाने के बाद हॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग के झंडे गाड़े। आज प्रियंका एक ग्लोबल आइकॉन बन चुकी हैं। उन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर देश का नाम ऊंचा किया था, लेकिन इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा किया था, जिसका खुलासा अब जाकर उनकी मां मधु चोपड़ा ने किया है। 

प्रियंका अपने रूल्स के साथ अपनी लाइफ जीती हैं। इसी तरह एक्ट्रेस ने साल 2000 में ब्यूटी पेजेंट के टू-पीस राउंड में बिकिनी पहनने से साफ इनकार कर दिया था। इस बात का खुलासा खुद उनकी मां ने किया है। आइए जानें, आखिर क्यों प्रियंका चोपड़ा ने ब्यूटी पेजेंट के दौरान बिकिनी पहनने से इनकार कर दिया था?

यह भी देखें- प्रियंका चोपड़ा के मिस वर्ल्ड बनने के बाद भी बरेली में क्यों नहीं किया गया था उनका स्वागत?

बिकिनी पहनने से किया था इनकार

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

लेहरन रेट्रो को दिए इंटरव्यू में प्रियंका की मां ने बताया, "मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट के ऑर्गेनाइजेशन ने प्रियंका के फैसले का सम्मान किया था, जब उसने एक राउंड के दौरान बिकिनी पहनने से मना कर दिया था। उन्होंने इसे कहा टू पीस पहनो। मिस वर्ल्ड पेजेंट में स्विमवीयर कंप्टीशन में भी ऑर्गेनाइजर ने उसे टू पीस पहनने कहा। उसने ना कर दिया। उसने अपने प्रोफेशनलिज्म के साथ गरिमा का पूरा ख्याल रखा।"

सुष्मिता सेन और लारा दत्ता से भी इंस्पायर

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

मधु चोपड़ा ने बताया कि प्रियंका अपने बिकिनी ना पहनने के फैसले पर अड़ी रही। मेकर्स ने भी उसके फैसले का सम्मान किया। उन्होंने आगे बताया कि प्रियंका सुष्मिता सेन से इंस्पायर थी। लारा दत्ता ने भी उसके मिस इंडिया के सफर में उसकी खूब मदद की। प्रियंका की मां ने बताया कि लारा ने उनकी बेटी को रैंप वॉक, साड़ी पहनना और मेकअप करना तक सिखाया। असल में यह सब इसलिए क्योंकि ब्यूटी पेजेंट में कंटेस्टेंट्स को ही खुद सभी चीजें मैनेज करनी पड़ती है। 

लारा दत्ता को मॉम कहती थीं प्रियंका

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

मधु चोपड़ा ने बताया कि ताज ना जीतने के बाद भी प्रियंका ने लारा से अपनी दोस्ती निभाई। उन्होंने बताया कि जब भी वे शहर में होते थे, तो एक-दूसरे से जरूर मिलते थे। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और लारा ने फिल्म अंदाज में अक्षय के साथ काम किया था। ऐसा भी कहा जाता है कि प्रियंका लारा को मॉम कहकर बुलाती थीं। इसी तरह दीया मिर्जा भी लारा को मॉम कहती थीं। 

यह भी देखें- Happy Birthday Priyanka: प्रियंका चोपड़ा का फिटनेस सीक्रेट हैं ये एक्‍सरसाइज और डाइट

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit:Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।