herzindagi
which colour is auspicious for wedding card to get blessings of god and goddess

Wedding Card Colour: शादी का कार्ड बनवाने के लिए इन विशेष रंगों का करें चुनाव, सभी देवी-देवताओं का  मिलेगा आशीर्वाद

हिंदू धर्म में शादी के कार्ड के रंगों का भी विशेष महत्व है। अब ऐसे में अगर आप भी शादी के कार्ड के लिए रंगों का चुनाव कर रहे हैं तो कौन से रंग शुभ माने जाते हैं। इसके बारे में इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-02-18, 14:44 IST

भारतीय संस्कृति में शादी को एक बहुत ही महत्वपूर्ण संस्कार माना जाता है। यह दो परिवारों का मिलन होता है और इसे बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। शादी की तैयारियों में सबसे महत्वपूर्ण चीजों में से एक है शादी के कार्ड। शादी के कार्ड का बहुत अधिक महत्व होता है। भारतीय शादी में लोगों को बुलाने के लिए खूबसूरत इनविटेशन कार्ड सभी के घर भिजवाए जाते हैं। फैशन के इस दौर में शादी के कार्ड का भी फैशन बदलता जा रहा है। लोग अब किसी भी रंग और डिजाइन का कार्ड बनवा लेते हैं। हालांकि, बहुत से लोगों को पता नहीं होता है कि शादी के कार्ड का शुभ रंग क्या है और सबसे पहला कार्ड किसे दिया जाता है। अब ऐसे में ज्योतिष शास्त्र के लिहाज से किस रंग का शादी का कार्ड बनवाना शुभ माना जाता है। इसके बारे में इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

शादी के कार्ड के लिए कौन सा रंग है शुभ?

red-flower-personal-card-500x500

शादी के कार्ड के लिए रंग का चुनाव विशेष रूप से शुभता, सुख-समृद्धि और प्यार का प्रतीक माना जाता है। लाल रंग को भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व दिया गया है। इसे शक्ति, उत्साह, प्रेम, और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। शादी के कार्ड में लाल रंग का प्रयोग शुभ माना जाता है क्योंकि यह जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। सुनहरा रंग भी शादी के कार्ड के लिए बहुत शुभ माना जाता है। यह धन, समृद्धि और अच्छे भविष्य का प्रतीक है। सुनहरा रंग भव्यता और शुभ अवसरों का प्रतीक है, इसलिए यह कार्ड को शानदार और सम्मानजनक बना देता है। वहीं सिल्वर या चांदी का रंग भी शादी के कार्ड के लिए शुभ होता है। यह शांति, समृद्धि और सौम्यता का प्रतीक है। वहीं गुलाबी रंग प्यार और रोमांस का रंग माना जाता है। यह महिलाओं के बीच बहुत पसंद किया जाता है और शादी के कार्ड में इसे चुना जाता है क्योंकि यह खुशी और सामंजस्य का प्रतीक है। सफेद रंग शांति, पवित्रता और शुरुआत का प्रतीक है। जो विवाह के पवित्र बंधन की ओर संकेत करता है और हरा रंग जीवन और उन्नति का प्रतीक है। यह रंग खासतौर पर उन परिवारों में शुभ माना जाता है जो प्रकृति और जीवन के संतुलन में विश्वास रखते हैं। हरे रंग का उपयोग शांति और समृद्धि की कामना करता है। इसलिए आप शादी के कार्ड के लिए इन रंगों का चुनाव कर सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें - किसी की शादी का कार्ड वापस क्यों नहीं किया जाता है?

शादी के कार्ड में लिए कौन से रंग है अशुभ?

wedding-invitation-card-with-black-color-template_561840-206

ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे रंग होते हैं अशुभ माने जाते हैं और उस रंग का प्रभाव भी व्यक्ति पर शुभ नहीं पड़ता है। काले रंग को नकारात्मकता और शोक से जोड़ा जाता है, इसलिये शादी के कार्ड में इसे टालने की सलाह दी जाती है। ग्रे रंग भी नकारात्मक और उदासी से जुड़ा हुआ माना जाता है, इसलिए इसे शादी के कार्ड पर इस्तेमाल नहीं किया जाता है।

इसे जरूर पढ़ें -  शादी का कार्ड बनवाते समय रखें इन वास्तु नियमों का ध्यान

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।