ठहरिए जरा! क्यों फेंक रही हैं वैक्स कलर के टुकड़े? ये गजब के 5 हैक्स नहीं जानती होंगी आप

बचपन में बनाई गई ड्राइंग को कलर करने के लिए हम सभी अपने बॉक्स में रखे स्केच और पेंसिल के अलावा मोम कलर का भी बहुत इस्तेमाल करते थे। पता न होने के कारण हम उनके टुकड़ों को बेकार समझ लेते थे। लेकिन आपको बता दें कि अगर आपके घर में वैक्स कलर के छोटे-छोटे टुकड़े पड़े हुए हैं, तो आप नीचे बताए गए हैक्स अपना सकती हैं।
wax crayon ke bache tukde ka istemal

Wax Colour Reuse Ideas: हम सभी के घर में कोई न कोई छोटा बच्चा या फिर हम ही आर्ट करना पसंद करते होंगे। अब ऐसे में बॉक्स में पेंसिल, स्केच और मोम कलर न हो। ऐसा, तो हो ही नहीं सकता है। कलर के बीच से टूटने या छोटे होने पर इन्हें अच्छे से इस्तेमाल या पकड़ पाना मुश्किल हो जाता है। खासतौर से मोम कलर, ये स्लिप करते हैं, जिसके कारण इनके टूटे हुए टुकड़े का यूज करने में बच्चे आनाकानी करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि अगर आपके घर में मोम कलर के छोटे-छोटे टुकड़े इधर-उधर पड़े हुए हैं, तो इसका इस्तेमाल आप घर के कई काम को आसान बनाने में कर सकती हैं। शायद अब आप सोच रही होंगी कि भला टूटे कलर आखिर हमारे किस काम आ सकते हैं। बता दें कि अक्सर बेकार समझी जाने वाली चीज हमारे कई काम आ सकती हैं, इसके बारे में पता ही नहीं होता है। ऐसा ही कुछ हाल इन कलर्स का भी हैं।

नीचे बताए गए ये कमाल के टिप्स न केवल आपके पैसे बचाने का काम करेंगे बल्कि आपकी रोजमर्रा की जिंदगी को भी आसान बना सकते हैं। इन्हें जानने के बाद यकीनन अगली बार जब आपके बच्चे वैक्स कलर के टुकड़े छोड़ें या तोड़ देंगे, तो आप इन्हें डांटने के बजाय कलर इकट्ठा करके रख लेंगी। चलिए इस लेख में जानिए कि मोम कलर का इस्तेमाल आप किस तरीके से कर सकती हैं।

टूटे मोम कलर के टुकड़े का क्या कर सकते हैं इस्तेमाल

What can we do with wax crayons

आमतौर पर बैग, पर्स, पैंट या जैकेट की जिप को अटकने या फंस-फंस के आगे बंद होने की समस्या पर हम सभी तेल, पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल करते हैं। अगर यह दिक्कत इन नुस्खों से सही नहीं होती है, तो चैन सही करने वाले दुकानदार के पास ले जाते हैं। लेकिन आपको बता दें कि आप इस समस्या पर मोम कलर का इस्तेमाल कर सकती हैं। हो सकता है, यह आपको थोड़ा मजाकिया लगे। लेकिन आपको बता दें कि यह सच है। चैन के खराब होने पर मोम कलर को लेकर जिप पर रगड़ते हुए चेन को आगे-पीछे करें।

इसे भी पढ़ें-प्लास्टिक वेस्ट से मिलेगा छुटकारा, टूटी कुर्सी को ऐसे करें स्मार्टली रियूज

नई मोमबत्ती बनाने के लिए

What can we do with wax crayon

मोम कलर के छोटे टुकड़ों का इस्तेमाल कर आप कई तरह की कलर फुल मोमबत्तियां बना सकती हैं। इसके लिए टुकड़ों को लेकर एक कटोरी में डालें। अब इसमें नारियल का थोड़ा सा तेल और आधी मोमबत्ती डालकर 5 मिनट के लिए छोड़ें। अब इसे गैस पर रखकर मेल्ट करें। मेल्ट करने के बाद इसे मिट्टी के दीपक या कांच की छोटी बोतल में डालकर बत्ती डालकर जमने के लिए छोड़ दें।

लकड़ी के फर्नीचर पर लगे स्क्रैच को छुपाने के लिए

घर में अगर छोटे बच्चे हैं, तो वह पूरे घर में मनमानी करते और खेलते रहते हैं। अब ऐसे में बार खेलते-खेलते फर्नीचर पर स्क्रैच के निशान लग जाते हैं। अनजाने में लगे ये निशान कमरे के पूरे लुक को खराब कर देते हैं। अगर आपके यहां भी किसी फर्नीचर पर निशान लगे हैं, तो आप उसे छिपाने के लिए मोम कलर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए फर्नीचर से मिलता-जुलता कलर लेकर स्क्रैच पर चलाएं। फिर कपड़े से पोंछ लें। यह छोटे निशानों को गायब कर सकता है।

नट-बोल्ट को ढीला करने में

How to use waste crayons color

अगर कोई नट या बोल्ट जंग लगने के कारण जाम हो गया हो, तो ऐसे में हम सभी इसे खोलने के लिए अलग-अलग तरीके निकालते हैं। लेकिन आपको बता दें कि आप मोम कलर से इस परेशानी को कम कर सकती हैं। इसके लिए मोम कलर का एक टुकड़ा लें और उसे जंग लगे नट या बोल्ट पर अच्छी तरह रगड़ें। मोम की चिकनाहट और उसकी लुब्रिकेटिंग प्रॉपर्टीज जंग को हटाने में मदद कर सकती है।

दराजों को अटकने से रोकने में आ सकता है काम

Wax Colour Reuse

लंबे समय से बंद या कब्जे पर जंग लगने के कारण उन्हें खोलने और बंद करने में मेहनत और रगड़ का सामना करना पड़ता है। आपको बता दें कि इस दिक्कत से आपको मोम कलर बाहर निकाल सकता है। इसके लिए मोम कलर को दराजों के किनारों पर रगड़ें। मोम में मौजूद चिकनाई घर्षण को कम करती है, जिससे दराज सॉफ्ट या स्मूथ हो जाते हैं, जिसके बाद ये आसानी से काम करने लग जाते हैं।

इसे भी पढ़ें-अरे रुकिए! मत फेंकिए साबुन के बचे हुए टुकड़े, ऐसे करें इस्तेमाल, महक उठेगा घर का हर कोना

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP