herzindagi
zodiac signs significance

Astrology Zodiac Signs: 12 राशियों के चिह्न सिर्फ पहचान नहीं, दर्शाते हैं ये दिव्य संकेत

ज्योतिष में 12 राशियां हैं और हर राशि का अपना एक चिह्न है। ऐसे में आइये जानते हैं क्या दर्शाते हैं ये चिह्न। 
Editorial
Updated:- 2022-11-22, 15:55 IST

Astrology Zodiac Signs: ज्योतिष में राशियों का अत्यंत महत्व है। राशि के माध्यम से हम और आप अपने अपने भविष्य के बारे में जान सकते हैं। वहीं, सिर्फ राशियां ही नहीं बल्कि इन राशियों के चिह्न भी कई दिव्य संकेत देते हैं।

दरअसल, हर राशि को उसके चिह्न से पहचाना जाता है। जहां सामान्य सोच में यह चिह्न मात्र राशि की पहचान हैं वहीं ज्योतिष में इन चिह्नों को बेहद खास बताया गया है। हमारे ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स का कहना है कि 12 राशियों के 12 चिह्न कई भिन्न-भिन्न प्रकार के संकेत देते हैं जो व्यक्ति के स्वभाव को भी दर्शाते हैं।

  • मेष राशि: मेष राशि का चिह्न 'मेड़ा' है। मेड़े का अर्थ होता है जो जिद्दी हो। ऐसे में मेष राशि के अंतर्गत आने वाले लोगों का मूल स्वभाव जिद है।
  • वृषभ राशि: वृषभ राशि का चिह्न है बैल। बैल को एक परिश्रमी पशु माना जाता है। ऐसे में इस राशि के लोग मूल स्वाभाव से परिश्रम करने वाले माने जाते हैं।

zodiac signs astrology

  • मि‍थुन: मिथुन राशि के चिह्न में दो मनुष्य नजर आते हैं जो इस बात को दर्शाते हैं कि इस राशि के लोग बहुत कल्पनाशील होते हैं।
  • कर्क: कर्क राशि का चिह्न है केकड़ा जो यह दर्शाता है कि इस राशि के लोग केकड़े के समान चारों तरफ से अवसरों का फायदा उठाने में माहिर होते हैं।

इसे जरूर पढ़ें: Honey For Saturn: शहद के ये उपाय, शनि दोष से राहत दिलाएं

  • सिंह: इया राशि के नाम से ही इसके चिह्न का पता चल रहा है। सिंह राशि (सिंह राशि के लोगों का स्वभाव) का चिह्न भी सिंह अर्थात शेर ही है जो इस राशि के लोगों के निर्भीक व्यक्तित्व की ओर इशारा करता है।
  • कन्या: इस राशि के चिह्न के अनुसार एक कन्या है जिसके पंख हैं और जो हाथ में शांति प्रतीक लिए खड़ी है। इस चिह्न से ये साफ प्रदर्शित होता है कि इस राशि के लोग शांति बनाए रखने में विश्वास रखते हैं।

zodiac signs jyotish

  • तुला: तुला राशि का चिह्न है तराजू हाथ में लिए खड़ा एक मनुष्य। यह चिह्न इस बात की ओर इशारा करता है कि इस राशि के लोग न्याय प्रिय होते हैं और जीवन की हर परिस्थिति के बीच संतुलन बनाना बखूबी जानते हैं।
  • वृश्चिक: इस राशि का चिह्न है बिच्छू। बिच्छू को उसके दंश के कारण जाना जाता है लेकिन यह कम ही किसी को पता है कि यह जानवर सिर्फ तभी किसी को आहत करता है जब कोई इसे परेशान करे। ठीक ऐसा ही स्वभाव इस राशि के लोगों का भी होता है। इस राशि के जातक सामने से कभी किसी को परेशान नहीं करते और जब कोई इन्हें करे तो यह उसे छोड़ते भी नहीं।

इसे जरूर पढ़ें:आपका जन्म दिसंबर में हुआ है तो जानें अपने व्यक्तित्व का राज

  • धनु: धनु राशि (धनु राशि के लोगों की लव लाइफ) का प्रतीक चिह्न है धनुष-तीर। इस राशि के लोग अपने लक्ष्य के प्रति सजग और स्वभाव से गंभीर होते हैं।
  • मकर: इस राशि का चिह्न है हिरन जो स्वभाव से चंचल और चौकन्ने रहने वाले माने जाते हैं। ऐसा ही कुछ व्यक्तित्व इस राशि के लोगों का भी होता है।

zodiac signs meaning

  • कुंभ: इस राशि का चिह्न स्थिरता को दर्शाता है और यही स्थिरता इस राशि के लोगों में भी नजर आती है।
  • मीन: इस राशि का चिह्न है मछली। मछली को एक कलात्मक जीव माना गया है। ऐसे में इस राशि केलोग भी अपने अपने काम में माहिर और क्रिएटिव होते हैं।

तो ये थे 12 राशियों के चिह्न द्केवारा मिलने वाले संकेत। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Image Credit: Freepik, Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।