image

Mangal Gochar: सितंबर महीने का मंगल गोचर दे रहा है कुछ शुभ संकेत, कुंभ समेत इन 2 राशियों पर हो सकती है धन की वर्षा

इस साल सितंबर महीने में होने वाला मंगल का गोचर आपके जीवन में कौन से संकेत दे सकता है इसके बारे में आप यहां जान सकती हैं। साथ ही, इस दौरान कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन भी हो सकते हैं। आइए यहां जानें इसके बारे में विस्तार से।
Editorial
Updated:- 2025-09-23, 14:21 IST

किसी भी ग्रह का गोचर वह होता है जब वो ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है। ऐसा माना जाता है कि ग्रहों के गोचर का प्रभाव कई बार जीवन में सकारात्मक होता है और कई बार इसके कुछ अशुभ फल भी मिल सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि कोई भी ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में जब प्रवेश करता है तो वह उसी राशि में 45 दिन तक रहता है। ऐसे में इसके कुछ प्रभाव उसी राशि पर होते हैं और वहीं अन्य राशियों के लिए भी वह अलग-अलग संकेत देता है। ऐसे ही सितंबर महीने में मंगल ग्रह का गोचर कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में हो चुका है। 13 सितंबर 2025 को मंगल ग्रह अपना राशि परिवर्तन कन्या राशि से कर चुके हैं और वो 27 अक्टूबर तक इसी राशि में रहेंगे। वहीं 23 सितंबर को मंगल स्वाति नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं जिसे राहु का नक्षत्र भी कहा जाता है।

मंगल ग्रह को ऊर्जा, पराक्रम, साहस और भूमि का भी कारक माना जाता है और कई मामलों में इसे क्रूर ग्रह भी कहा जाता है। ऐसे में इसका राशि परिवर्तन न केवल व्यक्तियों की कुंडलियों को प्रभावित करेगा, बल्कि इसका असर कई  राजनीतिक घटनाक्रम और प्राकृतिक आपदाओं पर भी पड़ सकता है। वहीं इस राशि परिवर्तन का सकारात्मक प्रभाव कुछ राशियों पर होगा जिससे वो राशियां जल्द ही मालामाल हो सकती हैं। इन राशियों की आर्थिक समस्याएं दूर हो सकती हैं और इन्हें नौकरी में भी लाभ मिल सकते हैं। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें उन भाग्यशाली राशियों के बारे में जो मंगल के गोचर से लाभ प्राप्त करने वाली हैं। 

मेष राशि

मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल हैं और इनका कन्या राशि से तुला राशि में गोचर हो रहा है। मंगल का यह गोचर मेष राशि के लिए बहुत शुभ है और इससे मेष राशि के जीवन में शुभ फल मिल सकते हैं।

mangal gochar

मेष राशि को वर्कप्लेस में कोई नया पद संभालना पड़ सकता है। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी जिसका भविष्य में लाभ हो सकता है। मेष राशि के लिए मंगल का सातवें भाव में गोचर हो रहा है जो जीवन में सकारात्मक परिणाम लेकर आ रहा है। इस दौरान आपकी एनर्जी हाई रहेगी और आपके कर्मों का शुभ फल मिलेगा।

इसे जरूर पढ़ें: Mangalwar Ke Upay: मंगलवार को हनुमान मंदिर में करें ये चमत्‍कारी उपाय, धन संबंधी समस्याएं होंगी कम

कर्क राशि

मंगल का गोचर कर्क राशि के लिए बहुत शुभ होने वाला है। मंगल आपके चतुर्थ भाव में है और आपके लिए यह गोचर बहुत शुभ परिणाम देने वाला हो सकता है। इस दौरान आपको प्रॉपर्टी में लाभ मिल सकता है, लेकिन आपको परिवार के लोगों की सेहत का ध्यान रखने की भी जरूरत है। आपको इस दौरान नौकरी में लाभ के साथ धन से जुड़े फायदे भी मिल सकते हैं। इस दौरान आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है और आपको कुछ ऐसी चीजों का लाभ भी हो सकता है जिसके बारे में आप लंबे समय से योजना बना रही थीं। कुल मिलाकर आपके लिए मंगल का गोचर लाभकारी होगा।

इसे जरूर पढ़ें: 23 सितंबर को मंगल गोचर से इन राशियों के शुरू होंगे बुरे दिन, डूब सकता है पैसा

mangal gochar kumbh rashi

कुंभ राशि

मंगल का गोचर कुंभ राशि के नवम भाव में हो रहा है। इस गोचर के शुभ प्रभाव से आपका मन धार्मिक गतिविधियों में लगेगा और आप जल्दी ही धार्मिक यात्राओं की योजना बना सकती हैं। आपको धन से जुड़े लाभ भी हो सकते हैं और अगर आप किसी नई नौकरी की योजना बना रही हैं तो जल्द ही इसका शुभ समय आने वाला है। अगर आपने जल्द ही नौकरी की शुरुआत की है तो इस दौरान प्रमोशन हो सकता है या आपको इसके लाभ के रूप में इंसेंटिव मिल सकते हैं। मंगल का तुला राशि में गोचर आपके लिए बहुत शुभ हो सकता है।

अगर आपकी राशि भी इनमें से एक है तो मंगल का यह गोचर आपके लिए बहुत शुभ हो सकता है और इस दौरान धन लाभ के साथ नौकरी में प्रमोशन के योग भी बन सकते हैं।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Images: freepik. com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;