Close
चाहिए कुछ ख़ास?
Search

    जानिए कितनी संपत्ति की मालकिन हैं एक्ट्रेस स्वरा भास्कर

    Swara Bhaskar Net Worth: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर कई फिल्मों से करोड़ों की कमाई करती हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि उनकी नेट वर्थ कितनी है? अगर आप यह जानना चाहती हैं तो यह लेख जरूर पढ़ें। 
    author-profile
    Updated at - 2023-02-20,12:21 IST
    Next
    Article
    know swara bhaskar net worth in hindi

    स्वरा भास्कर ने हाल ही में फहाद अहमद के साथ कोर्ट मैरिज की है। अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने कई सारी फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभाए हैं। तनु वेड्स मनु और रांझणा से उन्हें एक अलग पहचान भी मिली थी। स्वरा भास्कर राजनीतिक मुद्दों पर भी खुल कर अपने विचार प्रस्तुत करती हैं। फिल्मों और विज्ञापनों के भी माध्यम से स्वरा करोड़ों की कमाई करती हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि स्वरा की नेट वर्थ कितनी है। 

    कैसे हुई थी करियर की शुरुआत? 

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Swara Bhasker (@reallyswara)

    एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस स्वरा भास्कर का जन्म 9 अप्रैल 1988 को हुआ था। उनके पिता इंडियन नेवी ऑफिसर रहे तो उनकी मां ईरा भास्कर दिल्ली के जेएनयू में प्रोफेसर हैं। आपको बता दें कि स्वरा ने साल 2009 में एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। सबसे पहले उन्होंने माधोलाल कीप वाकिंग से अपने एक्टिंग करियर को शुरू किया था।

    इसके बाद वह संजय लीला भंसाली की गुजारिश में भी सपोर्टिंग रोल में नजर आई थीं। आपको बता दें कि स्वारा ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है जैसे रांझणा, वीरे दी वेडिंग, तनु विद्स मनु आदि। सिर्फ फिल्में ही नहीं वह विज्ञापनों के माध्यम से भी कमाई करती हैं। आपको बता दें कि एक्टिंग के अलावा स्वरा भास्कर फिल्‍म प्रोड्यूसर भी करती हैं।

    इसे भी पढ़ेंः कौन है श्रद्धा जैन जिससे PM Modi मिलते ही बोले Aiyyo

    कितनी संपत्ति की मालकिन हैं स्वरा? 

    swara bhaskar net worth

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्वरा की नेट वर्थ साल 2021 में लगभग 5 मिलियन डॉलर थी। भारतीय रुपये में यह 35 करोड़ के बराबर होती है। एक फिल्म के लिए स्वरा कम से कम 4-5 करोड़ रुपये कमा लेती हैं। स्वरा भास्कर की कमाई का माध्यम फिल्मों के अलावा कई चर्चित ब्रांड का विज्ञापन भी है।

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Swara Bhasker (@reallyswara)

    स्वरा कई बड़े ब्रांड जैसे तनिष्क, फॉर्च्यून ऑयल, आयोडेक्स का भी एड कर चुकी हैं। (एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने की फहाद अहमद से शादी, जानें उनके पति के बारे में)अगर बात करें उनकी संपत्ति की तो स्वरा भास्कर का एक घर दिल्ली और एक मुंबई में भी है। दिल्ली वाले घर में उनका परिवार भी रहता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्वरा के पास बीएमडब्ल्यू एक्स1 सीरीज की कार भी है। इसके अलावा भी उनके पास कई सारी गाड़ियां भी हैं। 

    इसे भी पढ़ेंःहिना खान की हैं फैन तो जानिए उनके जीवन से जुड़ी ये मजेदार बातें 

    फहाद अहमद से की शादी

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Swara Bhasker (@reallyswara)

    स्वरा भास्कर ने समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद से जनवरी में शादी की है। ये शादी कपल ने स्पेशल मैरिज एक्ट 1954 के तहत की हैं। शादी की जानकारी खुद स्वरा ने अपने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर दी थी।(काजोल नहीं 'मर्सिडीज' होता एक्ट्रेस का नाम, जानें अभिनेत्री से जुड़े किस्से) आपको बता दें कि पहले दोनों दोस्त थे उसके बाद यह दोस्ती प्यार में बदल गई। स्वरा भास्कर ने एक मिनट का वीडियो भी शेयर किया है जिसमें फहाद के साथ उन्होंने अपनी पूरी लव जर्नी को शेयर किया है। 

    आपको एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के बारे में और उनकी नेट वर्थ जानकर कैसा लगा हमें जरूर कमेंट करके बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो कमेंट करके बताएं साथ ही फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

     

    image credit- Instagram

     

    Disclaimer

    आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

    बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

    Her Zindagi