क्या है हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम? जानिए किस तरह सेलेब्स को मिलता है स्टार और सेलेक्शन के बाद क्यों चुकाने पड़ते हैं लाखों रुपये 

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को जुलाई 2025 में हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम में मोशन पिक्चर्स कैटेगरी में एक स्टार मिलने वाला है। वह यह सम्मान पाने वाली पहली भारतीय एक्ट्रेस होंगी। आइए जानते हैं कि हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम क्या है और स्टार पाने का पूरा प्रोसेस क्या है?
 what is hollywood walk of fame know the location nomination process and why celebrities pay lakhs for a star

अगर आप कभी लॉस एंजिल्स घूमने गए हैं, तो आपने उसकी सड़कों पर चमकते स्टार्स देखे होंगे, जिन पर बड़े-बड़े फिल्मी स्टार्स के नाम लिखे होते हैं? दरअसल इसे हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम कहा जाता है और यह एक ऐसी जगह पर जहां पर दुनियाभर के सबसे मशहूर कलाकारों को उनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाता है। वॉक ऑफ फेम सड़क हॉलीवुड बुलेवार्ड और वाइन स्ट्रीट के दोनों ओर फैली हुई है और इसमें अब तक करीब 2800 से ज्यादा स्टार्स लग चुके हैं। हर स्टार पर उस आर्टिस्ट का नाम और उनकी फील्ड का नाम लिखा हुआ है, जिसमें उन्होंने अपना नाम कमाया है।

वहीं, अब एक भारतीय एक्ट्रेस का नाम भी जुड़ गया है और वह एक्ट्रेस हैं दीपिका पादुकोण, जिन्हें जुलाई 2025 में हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम में मोशन पिक्चर्स कैटेगरी में स्टार मिलने वाला है। दीपिका यह सम्मान पाने वाली पहली इंडियन एक्ट्रेस हैं। दीपिका के अलावा हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम स्टार पाने वाली हस्तियों की लिस्ट में एमिली ब्लंट, टिमोथी चालमेट, माइली साइरस और रेचल मैकएडम्स का नाम भी शामिल है, जो Class of 2026 में चुने गए हैं। इस कड़ी में आइए जानते हैं कि हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम क्या होता है और स्टार पाने की पूरी प्रक्रिया क्या है?

हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम क्या है?

Hollywood Walk of Fame Nomination,

अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में स्थित लॉस एंजिल्स शहर का एक बेहद मशहूर और खास रास्ता है हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम, जिसे 1958 में हॉलीवुड चैंबर ऑफ कॉमर्स ने शुरू किया था। वॉक ऑफ फेम का मकसद था कि एंटरटेनमेंट की दुनिया में योगदान देने वाले कलाकारों और प्रभावशाली लोगों को पब्लिकली सम्मानित करना। इस रास्ते पर आपको जमीन पर स्टार्स के आकार वाले पत्थर दिखाई देंगे, जिन पर कलाकार का नाम और एक सिंबल बना होता है, जो यह बताता है कि वह आर्टिस्ट किस फील्ड में काम करता है, जैसे फिल्म, टेलीविजन, रेडियो, संगीत और थिएटर आदि। जब किसी व्यक्ति को इस वॉक ऑफ फेम पर स्टार दिया जाता है, तो उसका नाम इस रास्ते पर हमेशा के लिए दर्ज हो जाता है। यह सम्मान दर्शाता है कि कलाकार ने मनोरंजन की दुनिया में अमिट छाप छोड़ी है।

नॉमिनेशन से लेकर रिवीलिंग सेरेमनी तक का पूरा प्रोसेस

अगर किसी कलाकार को हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम पर स्टार मिलता है, तो सबसे पहले नॉमिनेशन किया जाता है। यह नॉमिनेशन कोई भी कर सकता है यानी सेलिब्रिटी का फेन, मैनेजर या फाउंडेशन। लेकिन जरूरी शर्त यह होती है कि नॉमिनेटेड सेलिब्रिटी को खुद इस प्रस्ताव पर सहमत होना पड़ता है यानी बिना उसकी परमिशन के नाम आगे नहीं बढ़ाया जा सकता है। हर साल जून महीने में एक विशेष कमेटी लगभग 200 से 300 नामांकनों की समीक्षा करती है और तय किया जाता है कि किस कलाकार को यह स्टार मिलना चाहिए। इसके लिए उस कलाकार के करियर में अब तक के योगदान और समाज के लिए उसकी सेवा को देखा जाता है। इस प्रोसेस में हर साल करीब 20 से 30 लोगों का चयन होता है।

नॉमिनेशन फीस

Hollywood Walk of Fame Location,

नॉमिनेशन के लिए एक फीस देनी होती है जो करीब US $275 यानी 23,500 रुपये होती है। लेकिन जब किसी कलाकार का नाम वाकई चुन लिया जाता है, तो उसे लगभग $75,000 से $85,000 यानि 64 से 73 लाख रुपये खर्च करने पड़ते हैं। यह रकम उस स्टार को बनाने, सड़क पर लगाने और फ्यूचर में मरम्मत जैसी जरूरतों को पूरा करने के लिए ली जाती है। आमतौर पर यह रकम कोई फिल्म स्टूडियो, म्यूजिक कंपनी या खुद कलाकार की टीम देती है। खासबात यह है कि कभी कलाकार यह तय नहीं करता है कि उसका स्टार सड़क पर कहां पर लगेगा। इसका फैसला वॉक ऑफ फेम समिति द्वारा लिया जाता है।

इसे भी पढ़ें- क्या है मेट गाला? जानें किस तरह से होती है सेलेब्स की एंट्री और कितने लाख में मिलती है एक टेबल

रिवीलिंग सेरेमनी

जब किसी कलाकार का वॉक ऑफ फेम पर स्टार लगाना होता है, तो उसे दो साल का टाइम दिया जाता है ताकि वह रिवीलिंग सेरेमनी की डेट तय कर सके। यह सेरेमनी पब्लिकली होती है और इसमें आम जनता भी शामिल हो सकती है। आमतौर पर यह सेरेमनी सुबह 11:30 बजे होती है और करीब 45 मिनट तक चलती है।

क्या दीपिका पादुकोण वॉक ऑफ फेम पर पहली भारतीय हैं?

आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण से पहले एक और भारतीय मूल के कलाकार साबू दस्तगीर, जिन्हें सिर्फ साबू कहा जाता था उनको यह सम्मान मिल चुका है। साबू का जन्म 1924 को भारत के मैसूर में हुआ था और उन्होंने हॉलीवुड फिल्मों में काम किया था। 1944 में उन्होंने अमेरिका की नागरिकता ले ली थी और भारतीय नागरिक नहीं रह गए थे।

हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - twitter, instagram
HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP