herzindagi
Why  economic survey released before budget, Difference between Economic Survey and Union Budget What is economic survey

Union Budget 2024: क्या होता है बजट से पहले संसद में पेश होने वाला इकोनॉमिक सर्वे, आसान भाषा में समझिए

इकोनॉमिक सर्वे देश की आर्थिक रिपोर्ट कार्ड है, जो बताता है कि पिछले साल देश की अर्थव्यवस्था कैसी रही है और आने वाले साल में कैसी रहने की उम्मीद है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-07-22, 12:51 IST

आपने अक्सर सुना होगा कि हर साल बजट से पहले संसद में एक सर्वे पेश किया जाता है, जिसे आर्थिक सर्वेक्षण या इकोनॉमिक सर्वे कहते हैं। इकोनॉमिक सर्वे एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है, जिसे केंद्रीय वित्त मंत्रालय हर साल बजट से पहले संसद में पेश करता है। इसे आर्थिक सर्वेक्षण भी कहा जाता है। इसे केंद्रीय वित्त मंत्रालय द्वारा तैयार किया जाता है और आमतौर पर आर्थिक सलाहकार (Chief Economic Advisor) के नेतृत्व में किया जाता है। इसमें भारतीय अर्थव्यवस्था की व्यापक समीक्षा की जाती है। चलिए जानते हैं कि ये क्या होता है और क्यों यह इतना महत्वपूर्ण है।

Difference between Economic Survey and Union Budget What is an economic survey

आर्थिक सर्वेक्षण कहां और कब पेश किया जाता है?

आर्थिक सर्वेक्षण आमतौर पर भारत में संसद यानी दोनों सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) में पेश किया जाता है।  इसे आमतौर पर बजट सत्र के दौरान पेश किया जाता है और यह बजट पेश होने से ठीक एक दिन पहले होता है।

आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24 की पेशकश

22 जुलाई यानी सोमवार दोपहर 1 बजे लोकसभा में आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24 पेश किया जाएगा। दोपहर 2 बजे राज्य सभा में आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24 पेश किया जाएगा। दोपहर 2:30 बजे मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनंत नागेश्वरन आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24 पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

आर्थिक सर्वेक्षण क्या है?

आप अपनी साल की रिपोर्ट कार्ड बनाते हैं, जिसमें आपके पूरे साल के प्रदर्शन का ब्योरा होता है। ठीक उसी तरह, आर्थिक सर्वेक्षण भारत की एक साल की आर्थिक रिपोर्ट कार्ड होता है। इसमें बताया जाता है कि पिछले साल देश की अर्थव्यवस्था कैसी रही है। यह एक ऐसा डॉक्युमेंट होता है, जो बजट की पूरी रूपरेखा पेश करता है।

यह विडियो भी देखें

पिछले साल क्या हुआ 

इसमें बताया जाता है कि पिछले साल देश में कितने पैसे कमाए गए, किस क्षेत्र में कितनी वृद्धि हुई, किस क्षेत्र में गिरावट आई, महंगाई कितनी रही, बेरोजगारी कितनी थी, आदि। इसमें जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद), उत्पादन, निवेश, रोजगार, मुद्रास्फीति आदि के आंकड़े होते हैं। इसके साथ ही सरकार ने जो भी आर्थिक नीतियां और कार्यक्रम लागू किए होते हैं, उनके प्रभाव और परिणामों का मूल्यांकन किया जाता है। इसमें यह देखा जाता है कि कौन सी नीतियां सफल रही और किनमें सुधार की जरूरत है।

इसे भी पढ़ें: Union Budget 2024: जानिए, कब और कहां पेश किया जाएगा देश का आम बजट

आने वाले साल का अनुमान 

इसमें आने वाले साल के लिए अर्थव्यवस्था के बारे में अनुमान लगाया जाता है। यानी सरकार को लगता है कि आने वाले साल में अर्थव्यवस्था कैसी रहेगी।  इसमें यह बताया जाता है कि अर्थव्यवस्था किस दिशा में जा रही है और क्या चुनौतियां हो सकती हैं। संसद में भारतीय अर्थव्यवस्था के सामने आने वाली चुनौतियों का विश्लेषण किया जाता है, जैसे बेरोजगारी, गरीबी, असमानता आदि। साथ ही, आर्थिक विकास के अवसरों पर भी चर्चा होती है। इसमें कृषि, उद्योग, सेवा क्षेत्र, बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं का विस्तार से विश्लेषण किया जाता है। सभी क्षेत्र की स्थिति, समस्याएं और संभावनाएं बताई जाती हैं।

Difference between Economic Survey Union Budget What is an economic survey

आर्थिक सलाहकार देते हैं सुझाव 

इसमें सरकार को ये भी बताया जाता है कि आने वाले समय में अर्थव्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए क्या-क्या कदम उठाने चाहिए। इसमें वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों का भी विश्लेषण होता है। यह सर्वे लॉन्ग-टर्म नीतियों और सुधारों का भी सुझाव देता है, जिससे अर्थव्यवस्था को स्थिरता और संतुलित विकास मिल सके। इसके अलावा, इकोनॉमिक सर्वे में समाज और पर्यावरण से संबंधित मुद्दों पर भी ध्यान दिया जाता है, जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण आदि।

इसे भी पढ़ें: Union Budget 2024: इस बार के बजट में आपके लिए क्या हो सकता है खास, जानिए

आर्थिक सर्वेक्षण यानी इकोनॉमिक सर्वे को सरल शब्दों में समझें

आर्थिक सर्वेक्षण एक ऐसी रिपोर्ट है, जो हमें बताती है कि हमारी अर्थव्यवस्था कहां खड़ी है और कहां जा रही है। यह सरकार को आने वाले साल में अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए दिशा दिखाती है।

अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

Image Credit- freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।