Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:19 AM IST

जानिए मैटरनिटी बेनिफिट एक्ट में महिलाओं को मिलते हैं कौन से अधिकार?

इस लेख में हम आपको बताएंगे कि मैटरनिटी बेनिफिट एक्ट में महिलाओं को कौन-कौन से अधिकार मिलते हैं।
Updated:- 2022-11-11, 16:59 IST
what is maternity benefit act in hindi

भारत में कई सारे कानून हैं। आपको बता दें कि कई कानून ऐसे हैं जो महिलाओं के लिए बनाए गए हैं। इन कानूनों से महिलाओं को लाभ भी मिलता है। गर्भावस्था के दौरान और प्रसव के बाद महिला कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए भारत में मैटरनिटी बेनिफिट एक्ट 1961 यानी कानून प्रसूति प्रसुविधा अधिनियम 1961 बनाया गया।

आपको बता दें कि साल 2017 में इसमें बदलाव भी किए गए। इस लेख में हम आपको इस कानून के बारे में बताएंगे और महिलाओं को इसमें कौन-कौन से अधिकार मिलते हैं इसके बारे में भी बताएंगे।

जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता का अधिकार

maternity benefit act

आपको बता दें कि आर्टिकल 21 के अनुसार जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के लिए महिलाओं को अधिकार होता है। साथ ही भारत में हर राज्य एक गर्भवती कामकाजी महिला को रोजगार और उसके बच्चे की सुरक्षा के लिए सुविधाएं देता है।

इसके अलावा आपको यह भी बता दें कि मातृत्व अवकाश की अवधि को 12 सप्ताह से बढ़ाकर 26 सप्ताह कर दिया है लेकिन जिन महिलाओं के पहले से ही दो बच्चे हैं उस महिला को 12 सप्ताह का अवकाश ही मिलता है। अगर आपको यह अवकाश नहीं मिलती है तो आप पुलिस में रिपोर्ट भी दर्ज करवा सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें-पिता की संपत्ति में क्या होते हैं बेटी के अधिकार, जानिए

गर्भवती महिला का यह भी है अधिकार

आपको बता दें कि कई कंपनियां गर्भवती महिलाओं से भी पूरा काम करवाते हैं लेकिन आपको बता दें कि प्रसव की निर्धारित तारीख से 10 हफ्ते पहले तक आप कोई बहुत ज्यादा मेहनत वाला काम नहीं करने का भी अधिकार होता है। साथ ही आप ऑफिस से छुट्टी भी ले सकती हैं।

आपको बता दें कि जिस भी माह आपने अपना नियमित कार्य किया है लेकिन अगर आपकी सिक लीव है तो भी आप वेतन पाने की हकदार होती हैं लेकिन आपको इसके लिए बीमारी से जुड़े हुए डॉक्यूमेंट्स को कंपनी में जमा करवाना होगा।

इसे भी पढ़ें- कानूनी प्रावधानों और महिला अधिकारों के बारे में बताकर हमने बढ़ाया आपका आत्मविश्वास

मातृत्व अवकाश की अवधि

अगर आपके मातृत्व अवकाश की अवधि यानी मैटरनिटी लीव खत्म हो जाती है तो आप मातृत्व लाभ (संशोधन) अधिनियम, 2017 के अनुसार घर से भी अपने ऑफिस का काम कर सकती हैं। आपको कानून इसका अधिकार भी देता है। साथ ही आपको अपनी कंपनी में इसके बारे में सूचित करना होगा और अगर आपको कार्य ऐसा है जिसे आप घर से भी कर सकती हैं तो आप बच्चा होने के कुछ दिनों तक घर से कार्य कर सकती हैं।

तो यह थी जानकारी मैटरनिटी बेनिफिट एक्ट से जुड़ी हुई। उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।