यहां शादी के दौरान दूल्हे को उल्टा लटका कर होती है उसकी जोरदार पिटाई, जानें इस अनोखी प्रथा के बारे में

शादी के दौरान कई सारें रस्म होते है, आज हम आपको काफी अजीब प्रथा के बारे में बताने वाले हैं।  
Updated:- 2022-11-02, 17:17 IST
modern korean wedding traditions

भारत की शादी में अक्सर लोग जूता चुराने की रस्म तो करते ही है। यह रस्म लड़की की बहनों के लिए होता है, इस रस्म के दौरान लड़की की बहने अपने होने वाले जीजा जी का शादी के दौरान जूते चुराती है और बाद में उन्हें जूते के बदले पैसे मिलते है। आज के इस आर्टिकल में हम आपोक कुछ ऐसी रस्मों के बारे में बताने वाले हैं जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

दूल्हे को उल्टा लटका कर होती है उसकी जोरदार पिटाई

south korea marriage rules

साउथ कोरिया की बात करें तो साउथ कोरिया में एक ऐसी रस्म शादी के दौरान की जाती है जिसे सुन आप भी हैरान हो जाएंगे। यहां शादी के दौरान लड़के को अपनी मर्दानगी साबित करने के लिए खूब सारी पिटाई खानी पड़ती है। होता यह है कि शादी के बाद लड़के को लकड़ी से बांधकर उल्टा लटका दिया जाता है और उसके तलवों पर डंडे मारे जाते हैं। इतना ही नहीं लड़के को जूते से भी मारा जाता है।

क्यों निभाई जाती हैं यह रिवाज

बता दे कि इस रिवाज को करने के पिछे एक बड़ी वजह है। साउथ कोरिया के लोगों का मानना है कि जो लड़के इस रिवाज में पास हो जाते है उन्हें आगे जाकर दिक्कत नहीं होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि वह पहले ही इतनी मार खा लेते है कि वह जिंदगी भर मजबूत बने रहते हैं।

इसे भी पढ़ें: Weird Wedding Ritual: एक ऐसा गांव जहां सफेद कपड़े में विदा होती है नई-नवेली दुल्हन, जानें इस रिवाज के पीछे का कारण

जोश के साथ निभाते हैं ये रस्म

आपको बता दे कि साउथ कोरिया के लोग इस रस्म को काफी उत्साह के साथ मनाते हैं। साउथ कोरिया के लोग कहते है कि ' दूल्हे के दोस्त ही लड़के को लटका देते हैं। फिर सभी लड़के के तलवे पर डंडे से मारते हैं।

इसे भी पढ़ें: बेहद खास है भारतीय शादियों के रीति-रिवाज, जानें इन राज्यों में होने वाली रस्में

क्या आपने पहले कभी भी ऐसे अनोखे रस्म के बारे में सुना है ? अगर नहीं तो ऐसे अनोखे रस्म के बारे में जानने के लिए हमारी आर्टिकल जरुर पढ़े।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं

Image Credit:Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।