Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:14 AM IST

Christmas से जुड़े इन अजब-गजब रीति-रिवाजों के बारे में शायद ही जानती होंगी आप

Christmas Weird Tradition: इस आर्टिकल में जानिए क्रिसमस से जुड़े कुछ अजब-गजब रीति-रिवाज।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2022-11-28, 11:15 IST
weird christmas traditions

Christmas Weird Tradition: क्रिसमस किसी एक देश में नहीं बल्कि विश्व के ढेर सारे देशों में मनाया जाता है। भारत में भी इस पर्व के अवसर पर स्कूल के लेकर दफ्तरों तक में तरह-तरह के इवेंट का आयोजन किया जाता है।

कुछ दिनों पहले हमने आपको क्रिसमस की शुरुआत के बारे में बताया था। आज हम आपको इस पर्व के कुछ अजब-गजब रिवाजों के बारे में बताने वाले हैं। चलिए जानते हैं इस विषय के बारे में विस्तार से।

यूक्रेन में इस चीज से की जाती है सजावट

christmas weird tradition

हम सभी क्रिसमस पर घर की सजावट करते हैं लेकिन यूक्रेन में अलग तरीके से सजावट की जाती है। वहां रहने वाले लोग मकड़ी के जाले से घर को सजाते हैं। कहा जाता है कियूक्रेनके लोग मकड़ी के जालों को अच्छा मानते हैं। साथ ही सालों पहलों जब एक महिला के पास घर को सजाने के लिए पैसे नहीं थे इसलिए उन्होंने अपने घर को मकड़ी के जालों से सजाया था।

इसे भी पढ़ेंःदुनियाभर में क्रिसमस मनाने की इन अनोखी परंपराओं के बारे में जानते हैं आप?

नॉर्वे में छुपा दी जाती है झाडू

नॉर्वे में क्रिसमस के दिन झाडू को छुपा दिया जाता है। जी हां, नार्वे में रहने वाले बहुत सारे लोग यह करते हैं। इसके पीछे एक कहानी जुड़ी हुई है। कहा जाता है कि जिन लोगों के बाहर शैतान शक्ति को झाड़ू दिखती है वो उसी घर में रहना शुरू कर देती है। इसी को देखते हुए सभी अपनी झाड़ू को घर के सामने से हटाकर छुपा देते हैं।

आस्ट्रिया में ऐसे मनाया जाता है क्रिसमस

weird way to celebrate christmas in austria

आस्ट्रिया में क्रिसमस से जुड़ा एक अजब-गजब ट्रेंड है। दरअसल यहां क्रिसमस से पहले लोग डरावना रूप लेकर सड़कों पर घूमना शुरू कर देते हैं। इन भूतों को कुछ लोग इंसानों के लिए बुरा माना जाता है जिससे बच्चे डरते हैं। वहीं ऐसा भी कहा जाता है कि क्रिसमस के दिन बच्चों को सड़कों से दूर रखने के मकसद से भी इस ट्रेंड को फॉलो किया जाता है। (गोवा में इन जगहों पर करें क्रिसमस पार्टी)

इसे भी पढ़ेंःइन 5 खूबसूरत तरीकों से सजाएं अपना क्रिसमस ट्री

तो ये थे कुछ देश जहां क्रिसमस के दिन ट्री सजाने के साथ-साथ और भी कई अजब-गजब रिवाज फॉलो किए जाते हैं। आपको इन रिवाजों के बारे में क्या कहना है यह हमें इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।