Best Place to Celebrate Christmas in Goa: गोवा में मिल सकता है क्रिसमस पार्टी का डबल डोज, इन जगहों पर पहुंचें

दिसंबर साल का एक ऐसा महीना होता है जिसका इंतजार लगभग हर कोई करता है, क्योंकि सभी लोग 25 दिसंबर यानी क्रिसमस डे और न्यू ईयर का इंतज़ार करने लगते हैं। दिसंबर में जैसे-जैसे समय निकलता है लोग क्रिसमस सेलिब्रेशन की तैयारी में भी जुड़ जाते हैं।
25 दिसंबर को सेलिब्रेट करने के लिए लोग देश की फेमस और प्रमुख जगहों पर घूमने का प्लान भी बनाते हैं। कई लोग मुंबई तो कई लोग गोवा में क्रिसमस पर घूमने के लिए निकल जाते हैं।
ऐसे में अगर आप भी क्रिसमस में गोवा जाने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको गोवा की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां क्रिसमस पार्टी को अच्छे से एन्जॉय कर सकते हैं। आइए जानते हैं।
बेसिलिका ऑफ़ बोम जीसस चर्च (Basilica Of Bom Jesus)
कहा जाता है कि गोवा शहर में लगभग 200 से अधिक चर्च है, लेकिन क्रिसमस के दिन सबसे अधिक किसी स्थान पर रौनक होती है उस जगह का नाम 'बेसिलिका ऑफ़ बोम जीसस चर्च' है। यहां सप्ताह भर पहले से ही क्रिसमस की तैयारी शुरू हो जाती है। गोवा के अलग-अलग शहर में भी लोग यहां पहुंचते हैं।
क्रिसमस के दिन प्रार्थना के बाद यहां बड़े पैमाने पर पार्टी का भी आयोजन होता है। कई लोगों का मानना है कि शाम से ही यहां म्यूजिक पार्टी के लिए लोग पहुंचने लगते हैं। यहां क्रिसमस पार्टी देर रात तक चलती है।
- पता-ओल्ड गोवा रोड, बेंगुइनिम, गोवा 403402
इसे भी पढ़ें:Year Ender 2022: सेलिब्रिटीज की पहली पसंद रही हैं ये विदेशी जगहें, क्या आप यहां घूमने गए हैं?
अरम्बोल बीच (Arambol Beach)
गोवा में दर्जन से अधिक बीचेज हैं, लेकिन क्रिसमस पार्टी का डबल डोज लेना है तो फिर आपको अरम्बोल बीच घूमने के लिए पहुंचना चाहिए। जी हां, इस जगह के बारे में बोला जाता है कि यहां हर साल पटाखों का शो होता है जिसे देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ पहुंचती हैं।(गोवा में घूमने की जगह)
ओल्ड गोवा में स्थित अरम्बोल बीच पर क्रिसमस डे के मौके पर म्यूजिक पार्टी का भी आयोजन किया जाता है। लाइटिंग प्रोग्राम का भी आयोजन होता है। क्रिसमस डे पर सिर्फ देशी ही नहीं बल्कि विदेशी सैलानी भी अरम्बोल बीच पहुंचते हैं।
- पता-नॉर्थ गोवा
अगौडा फोर्ट (Aguada Fort)
अगौडा फोर्ट गोवा का एक ऐतिहासिक और प्राचीन फोर्ट है। गोवा घूमने जो भी जाता है वो अगौडा फोर्ट घूमने के लिए ज़रूर जाता है। क्रिसमस इवनिंग के मौके पर यहां सबसे अधिक सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं।
अगौडा फोर्ट के आसपास क्रिसमस के मौके पर पार्टी का आयोजन होता है। इस खास मौके पर लाइटिंग का भी आयोजन होता है। कहा जाता है यहां क्रिसमस पार्टीशाम से शुरू होती है और देर रात तक चलती है। ऐसे में आप भी धमाल करने के लिए अगौडा फोर्ट जा सकते हैं।
- पता-अगौडा रोड एरिया, कैंडोलिम- गोवा-403515
इसे भी पढ़ें:न्यू ईयर सेलिब्रेट करने धनकर की हसीन वादियों में आप भी पहुंचें
गोवा की इन जगहों पर भी क्रिसमस पर पहुंचें
बेसिलिका ऑफ़ बोम जीसस चर्च, अरम्बोल बीच और अगौडा फोर्ट के अलावा गोवा में क्रिसमस पार्टी का डबल डोज के लिए अन्य कई जगहों पर जा सकते हैं। बागा बीच, सैटर्डे नाइट मार्केट, कलंगुट बीच और वगाटर बीच जैसी जगहों पर क्रिसमस सेलिब्रेट करने के लिए जा सकते हैं। इसके अलावा गोवा में मौजूद नाईट क्लब, डांस क्लब या फिर क्रूज़ क्रिसमस पार्टी में भी मस्ती और धमाल करने के लिए जा सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। लेख के अंत में कमेंट सेक्शन में आप भी ज़रूर कमेंट करें।
Image Credit:(@blogspot,traveltriangle)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।