अपने भविष्य की जानकारी भला कौन नहीं लेना चाहता है, लेकिन ये जान पाना कठिन है कि आने वाला कल हमारे लिए कैसा हो सकता है। भविष्य में आपकी सेहत के क्या हाल रहेंगे? आपकी नौकरी के योग कैसे होंगे? धन का आगमन होगा या नहीं?
शादी के लिए समय ठीक है या नहीं? ऐसे कई सवाल मेरी ही तरह आपके दिमाग में भी जरूर आते होंगे। अगर आप इन सभी सवालों के जवाब तलाश रहे हैं और ये जानना चाहते हैं कि जुलाई महीने का आखिरी सप्ताह आपके लिए कैसा हो सकता है तो यहां उज्जैन के ज्योतिषाचार्य एवं पंडित मनीष शर्मा जी से जानें सभी राशियों का साप्ताहिक राशिफल।
इस सप्ताह आप बिना बात के परेशान रहेंगे। अज्ञात चिंताएं आपको ज्यादा परेशान कर सकती हैं। आपको किसी बड़े लाभ का लालच देकर उलझाया जा सकता है। सोमवार का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा।
विरोधी सक्रिय हो सकते हैं एवं किसी कार्य में मन नही लगेगा। सप्ताह के मध्य में कार्यों में गति आ सकती है। आय अच्छी होगी एवं मित्रों से सहयोग की प्राप्ति होगी। शुक्र एवं शनिवार को पुन: मन उदास रह सकता है। व्यय की अधिकता एवं कार्य में बाधा आ सकती है। वैवाहिक जीवन में मिठास रहेगी, लेकिन प्रेम के मामले में साथी से मनमुटाव हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें: Monthly Horoscope July 2023: जुलाई के महीने में किन राशियों के चमकेंगे सितारे, जानें राशिफल
पंचम चंद्र से आपको सभी ओर से सहयोग प्राप्त होगा एवं आय भी बेहतर बनी रहेगी। आपको धार्मिक कार्यो में सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा एवं खुशी के समाचार प्राप्त होंगे।
मंगल एवं बुधवार को किसी विरोधी से समस्याएं हो सकती हैं। मन उदास रहेगा एवं कार्यों में बढ़ाएं आ सकती हैं। है। गुरु एवं शुक्रवार को सबसे अच्छा समय रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा एवं धार्मिक कार्यों में सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा। व्यापारिक लक्ष्य मिलेंगे एवं नौकरी में तरक्की के साथ स्थानांतरण का योग बनेगा।
यह विडियो भी देखें
चंद्र चतुर्थ होने से इस सप्ताह आपकी आय कम होगी। मन में निराशा का भाव रहेगा। आपके विरोधी हावी होंगे। मंगलवार से समस्याओं में सुधार आएगा, लेकिन खर्चे बढ़ेंगे। बुध एवं गुरुवार केा क्रोध की वजह से नुकसान भी हो सकता है।
गंभीर विषयों पर सोच-समझकर बोलें। शुक्रवार में घर के बाहर रहना पड़ सकता है। संतान के प्रति चिंता बढ़ेगी और आपकी यात्रा में कष्ट हो सकता है। आपको ऋण संबंधी कुछ समस्याएं आ सकती है। शनिवार का दिन प्रसन्नता दिलाने वाला होगा। आय बढ़ेगी एवं कार्य में सहयोग की प्राप्ति होगी।
आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। सोमवार को स्वयं के प्रयास से सफलता मिलेगी। मंगल एवं बुधवार को मन निराश रहेगा एवं परिवार का साथ बना रहेगा। गुरुवार को कार्य की अधिकता होगी एवं आय में भी सुधार होगा।
रुके हुए कार्य में गति आएगी। नवीन संसाधनों की प्राप्ति होगी। शुक्र एवं शनिवार को अनुकूलता प्राप्त होगी। किसी सुखद यात्रा के योग हैं। आपके प्रभाव में वृद्धि होगी एवं लक्ष्यों की प्राप्ति होगी। यात्रा एवं नौकरी में व्यस्तता बनी रहेगी। शिक्षा में मन लगेगा। प्रेम के मामले में साथी से उलाहना मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में सहयोग मिलेगा।
द्वितीय चंद्र का गोचर कार्य की अधिकता एवं भाग्य का साथ दिलाएगा। अटके कार्य पूरे होंगे एवं आय भी बेहतरीन बनी रहेगी। आपकी योजनाएं सफल होंगी। मंगल एवं बुधवार को प्रतिष्ठित लोगों से मिलने का मौका मिलेगा।
गुरु एवं शुक्रवार को सावधानी रखनी होगी। वाहन से भी समस्या हो सकती है। किसी को उधार देने से बचें और आवश्यक कामों को टालें। शनिवार दोपहर बाद से समय पुन: आपके अनुकूल हो जाएगा। प्रेम प्रस्ताव विफल होंगे एवं वैवाहिक जीवन में सुख मिलेगा।
इसे जरूर पढ़ें: Love Horoscope July 2023: जानें इस महीने किन राशियों के बन सकते हैं प्रेम और विवाह के योग
आपकी आय अच्छी बनी रहेगी एवं संतान से सहयोग प्राप्त होगा। विरोध करने वाले आपके पक्ष में रहेंगे। आपके कार्य समय पर होंगे। पूरे विवादित मामलों में विजय की प्राप्ति होगी। पुरानी योजनाएं सफल होंगी और नए मित्रों से मुलाकात होगी।
इस सप्ताह किसी बड़ी समाया आने के योग नहीं हैं और शनिवार की दोपहर से समय आपके अनुकूल होने लगेगा। हालांकि सेहत के प्रति सचेत होने की आवश्यकता है और खान-पान का उचित ध्यान रखें। आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
इस सप्ताह बेकार के कार्यों में समय की बर्बादी होगी। मंगल एवं बुधवार को नई राहे खुलेंगी एवं कार्यो में गति आएगी। आपको योजनाएं सफल होंगी एवं पुराने परिचितों से लाभ मिलेगा। गुरुवार को पड़ोसियों से विवाद हो सकता है।
शुक्र एवं शनिवार को कोई परेशानी नहीं आएगी और आपकी रूचि किसी धार्मिक स्थल में जाने में होगी। आपके कारोबार में तेजी रहेगी एवं नौकरी मेंं टूर पर जाना पड़ सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में समस्याओं का समाधान मिलेगा एवं शिक्षक आपका सहयोग करेंगे। प्रेम के मामले में साथी से विवाद थमेगा एवं वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। निर्धन को वस्त्रों का दान करें।
इस सप्ताह आपकी आय अच्छी बनी रहेगी एवं कार्य समय पर होंगे। मंगल एवं बुधवार (बुधवार को ऐसे करें गणपति पूजन) को समय विपरीत हो सकता है। आपकी आय में नुकसान होगा एवं खर्चों में वृद्धि होगी। अनावश्यक कार्य में देरी होगी। गुरु एवं शुक्रवार को समय शक्तिशाली बनाने वाला हो सकता है और आय बेहतरीन रहेगी।
कोई बड़ा काम हो सकता है। भाइयों से सहयोग की प्राप्ति होगी एवं योजनाएं सफल होंगी। विवादित मामलों में पक्ष मजबूत होगा। शनिवार को अति व्यस्तता भरा दिन हो सकता है।
दशम चंद्रमा आय को बेहतर करेगा एवं मन प्रसन्न रखेगा। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात होंगी एवं कार्यशैली में सुधार होंगा। संतान से सुख प्राप्त होगा एवं स्थायी संपत्ति से लाभ के योग बनेंगे। मंगल एवं बुधवार को आय में वृद्धि होगी एवं बाधाएं समाप्त होंगी।
हर कार्य में सफलता की प्राप्ति होगी। गुरु एवं शुक्रवार में चंद्र के द्वादश होने से कार्यो में रूकावट होगी एवं आय कम हो सकती है। आपके अनावश्यक खर्चे बढ़ेंगे। शनिवार को दोपहर बाद से मन प्रसन्न रहेगा। कार्य आसानी से संपन्न होंगे।
नवम चंद्रमा पराक्रम में वृद्धि करेगा एवं भाग्य का साथ मिलेगा। आपकी योजनाएं सफल होंगी एवं कार्य की अधिकता हो सकती है। नए संपर्क बनेंगे एवं मेहमानों का आगमन होगा। धार्मिक यात्रा पर जाने का मन बना सकते हैं।
गुरुवार एवं शुक्रवार को परिवार के साथ रहने का वक्त मिलेगा। आय में वृद्धिहोगी एवं सुखपूर्वक समय व्यतीत होगा। नया वाहन खरीदने का योग है। शनिवार को दोपहर बाद से चिंता भरा दिन रह सकता है। कार्य में बाधाएं हो सकती हैं एवं खर्च अधिक हो सकते हैं।
सप्ताह की शुरुआत में समस्याएं होंगी। किसी आवश्यक कार्य को टालें। मंगलवार से काम में भी तेजी आ जाएगी। लक्ष्य की प्राप्ति होगी एवं आय में सुधार आएगा। दोस्तों से सहयोग की प्राप्ति होगी एवं पुराने नुकसान की भरपाई करने की राह मिलेगी।
बुध एवं गुरुवार को कार्य की अधिकता रहेगी। शुक्रवार को समय सब प्रकार अनुकूल हो जाएगा। आय वृद्धि के साथ सहयोग भी मिलेगा। शनिवार को धन लाभ होगा। प्रेम-साथी से संबंध सुधरेंगे और वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
चंद्र की दृष्टि से आय में वृद्धि के साथ राजपक्ष से लाभ होगा। राजनीतिज्ञों को पद मिल सकता है। कार्य में गति रहेगी एवं भ्रमण पर जाने का मौका मिलेगा। मंगल एवं बुधवार के दिन अनावश्यक खर्चे बढ़ेंगे एवं तनाव रहेगा।
किसी कार्य में बाधा आ सकती है। गुरु एवं शुक्रवार को सुख बढ़ेगा एवं संतान को उपलब्धि प्राप्त होगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा एवं आकस्मिक शुभ समाचार मिल सकता है। आपके अटके कार्य भी पूर्ण होंगे। संपर्क से लाभ मिलेगा। शनिवार भी अनुकूल दिन रहेगा।
सभी राशियों के लिए समय मिले-जुले संकेत दे रहा है। इस राशिफल के अनुसार आने वाले समय की योजनाएं बनाएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Images: Freepik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।