Weekly Horoscope 14-20 August: इस सप्ताह इन 5 राशियों को मिल सकती है नई नौकरी, जानें अपनी राशि का हाल

अगर आप अपने आने वाले सप्ताह की जानकारी लेना चाहते हैं तो अपनी राशि के लिए भविष्य के बारे में जरूर जानें और इस राशिफल के अनुसार आगे की योजनाएं बनाएं।

weekly horoscope august second week for all zodiac

हम सभी अपना भविष्य जानना चाहते हैं जिससे आगे का जीवन अपने अनुकूल बनाया जा सके। ज्योतिष आपके वर्तमान और भविष्य के बारे में जानकारी देने में मदद करता है। ज्योतिष से आप अपनी राशि के लिए आने वाले समय की जानकारी ले सकते हैं और अपनी आगे की योजनाएं बनाने में सफल हो सकते हैं।

अगर आप भी आपने वाले सप्ताह यानी 14 से 20 अगस्त के समय भी सही जानकारी लेना चाहते हैं तो यहां उज्जैन के ज्योतिषाचार्य एवं पंडित मनीष शर्मा जी से विस्तार से जानें साप्ताहिक राशिफल के बारे में।

मेष राशि

weekly horoscope august second week aries and taurus

सप्ताह के आरंभ में समस्याएं आएंगी और आपकी आय कम हो सकती है। इस सप्ताह पारिवारिक मतभेद बढ़ सकते हैं, लेकिन सप्ताह के मध्य तक परिशानियों से बाहर निकलने में सफल होंगे। आपकी आय कम होंगी एवं परिवार से मतभेद हो सकता है।

मंगलवार की शाम से समस्याओं पर नियंत्रण होगा। बुधवार से दबाव कम रहेंगे एवं मित्रों के सहयोग से समस्याएं समाप्त हो सकती हैं। गुरुवार से सप्ताहांत तक में समय आपके पक्ष में होगा। सरकारी कार्यो में सफलता प्राप्त होगी। इस सप्ताह के अंत तक धन वृद्धि के योग बन सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें: August Horoscope 2023: अगस्त के महीने में किन राशियों को मिल सकता है नौकरी में प्रमोशन, जानें राशिफल

वृषभ राशि

इस सप्ताह आपका मानसिक विचलन समाप्त होगा। कार्य में मन लगेगा एवं आय में भी सुधार होगा। भाइयों से सहयोग मिलेगा । बुध एवं गुरुवार को समस्याएं रह सकती हैं। आपकी आय में रुकावट आएगी एवं करीबी लोग धोखा दे सकते हैं।

अटके कार्यों में गति आएगी एवं विवादों को सुलझाने में सफल होंगे। शनिवार का दिन आरामदायक रहेगा और प्रसन्नता के योग हैं। प्रेम के मामले में साथी से मनमुटाव होगा एवं वैवाहिक प्रस्तावों में विलंब हो सकता है।

मिथुन राशि

weekly horoscope august second weekgemini and cancer

आपके लिए समय सब प्रकार से अच्छा है, किंतु अज्ञात भय चिंता बनी रहेंगी। आपके विरोधी भी सक्रिय रहेंगे। सोम एवं मंगलवार को आय में सुधार रहेगा। कार्य में सफलता की प्राप्ति होगी एवं सहयोग भी मिलेगा।

बुध एवं गुरुवार को अधीनस्थ ज्यादा परेशान करेंगे। आपको कुछ अप्रिय कार्य करने पड़ सकते हैं। परिवार से वैचारिक भेद हो सकता है। आय के मामलों में शुक्र एवं शनिवार कमजोर रहेगा। कार्य में बाधा आ सकती है। क्रोध की अधिकता होगी। योजनाएं विफल हो सकती हैं। आय के मामलों में भी कमी आ सकती है।

कर्क राशि

रविवार को दिन सामान्य से कम अच्छा रहेगा। सोम एवं मंगलवार को चंद्र का गोचर भाग्य का साथ दिलाएगा। धन की आवक भी अच्छी रहेगी, किंतु विरोधी सक्रिय रहेंगे। बुध एवं गुरुवार को यात्राएं शुभ रहेंगी एवं आगंतुक भी आंएगे।

शुक्र एवं शनिवार भी अनुकूल दिन रहेंगे। आपके कार्यो में सफलता की प्राप्ति होगी। लंबे समय से चली आ रही योजनाएं सफल होंगी। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात होगी। भाईयों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम के मामले में साथी से तनाव दूर होगा एवं जीवन साथी से सुख प्राप्त होगा।(कर्क राशि के लोगों का स्वभाव)

सिंह राशि

weekly horoscope august second week leo and virgo zodiac

सोम एवं मंगलवार को द्वादश चंद्र आपको संघर्ष करवाएगा। आपकी आय में कमी एवं कार्यो में बाधाएं होंगी। सहयोग की अपेक्षा बेकार जाएगी। बुधवार से योग्यतानुसार कार्य मिलेंगे एवं आय में भी वृद्धि होगी।

गुरु एवं शुक्रवार को अटके कार्य में गति रहेगी एवं विरोधी परास्त होंगे। शनिवार को कार्यों में बाधा आएगी किंतु समस्याएं दूर हो जाएंगी। सप्ताहांत शानदार रहने की संभावना है। प्रसन्नता दिलाने वाले समाचार ज्ञात होंगे।

इसे जरूर पढ़ें: Numerology Prediction August 2023: जानें इस महीने कौन से भाग्यांक होंगे सबसे ज्यादा लकी

कन्या राशि

सोम एवं मंगलवार को एकादश चंद्र आरंभ अच्छा होगा। आय में वृद्धि होगी एवं कार्य में तेजी रहेगी। धन और वैभव पर व्यय भी होगा। संतान से सुख प्राप्त होगा। बुध एवं गुरुवार को समस्याएं रह सकती हैं।

वाहन प्रयोग में सावधानी रखें एवं विवादों से दूर रहें। आपकी आय में कमी भी रहेगी। सहयोग की अपेक्षा बेकार जाएगी। शुक्रवार से समय आपके पक्ष का होगा एवं समस्याओं का निदान होगा। सहयोग की प्राप्ति भी होगी। शनिवार आपके लिए सबसे अच्छा दिन रहेगा।

तुला राशि

august second week libra and scorpio zodiac

कार्य की अधिकता होगी एवं माता-पिता से सहयोग प्राप्त होगा। नए कार्य की प्राप्ति भी होगी। बुधवार को यात्रा का योग है। गुरु एवं शुक्रवार को अत्यधिक काम के साथ धन लाभ होगा। शुक्र एवं शनिवार चिंताजनक हो सकते हैं।

अपना ध्यान रखें एवं विवादों से दूर रहें। अनावश्यक व्यय होंगेे एवं तनाव भी रहेगा। घरेलु वस्तुओं में खराबी पैदा हो सकती है। सेहत के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। प्रेम के मामले में साथी से मनमुटाव दूर होगा।

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह आपका काम में मन नहीं लगेगा। इस पूरे सप्ताह समस्याओं का अंत होने के साथ वर्चस्व की वृद्धि होगी। आपको क्रोध भी अधिक आएगा। आय में आ रही बाधाएं समाप्त होंगी। संपर्क का लाभ मिलेगा एवं पूरे सप्ताह में कोई परेशानी आने की संभावना नहीं है।

सप्ताहांत आपके लिए विशेष हो सकता है। होगा। आपके कार्य समय पर होंगे। लंबे समय से चली आ रही योजनाएं सफल होंगी एवं विरोधी आपको मात दे सकते हैं। प्रेम के मामले में साथी से तनाव समाप्त होगा एवं जीवन साथी का सहयोग प्राप्त होगा।

धनु राशि

saggitarius and capricorn weekly horoscope august

आपके लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी हो सकती है। सोम एवं मंगलवार को अष्टम चंद्र आय में कमी का कारण बन सकता है। मंगलवार को परेशानी ज्यादा बढ़ेगी। बुधवार से समय में सुधार होगा।

आपकी आय बढ़ेगी एवं विवादों में पक्ष मजबूत होगा। गुरुवार आपके लिए शानदार दिन रहेगा। हर कार्य में सफलता की प्राप्ति होगी एवं भाग्य का साथ भी मिलेगा। प्रेम के मामले में जीवनसाथी से तनाव होने के योग हैं।

मकर राशि

सप्ताह की शुरुआत में चिंताएं हो सकती हैं और अज्ञात भय हो सकता है। सोमवार एवं मंगलवार को पुराने मित्रों से मुलाकात एवं धन की आवक में सुधार होगा। कार्य निर्बाध संपन्न होंगे एवं सहयोग की प्राप्ति होगी। दूसरों का सहयोग मिलेगा।

बुध एवं गुरुवार को पुन: तनाव एवं विवाद का समय रहेगा। संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। आपके विरोधी सक्रिय रहेगे। कार्य में बाधाएं आएंगी। शुक्र एवं शनिवार अच्छे दिन रहेंगे। परिचितों से मिलना होगा एवं व्यय कम होंगे। आपकी आय में वृद्धि के साथ सहयोग की प्राप्ति भी होगी।

कुंभ राशि

aquarius and pisceas weekly horoscope august second week

संतान से सुख प्राप्त होगा एवं अच्छा समय व्यतीत होगा। सोम एवं मंगलवार को आय सामान्य एवं भविष्य की चिंता रहेगी। सप्ताहांत पुन: समस्याएं खड़ी कर सकता है। विवादों से दूर रहें एवं किसी को समझाने का प्रयास न करें। कानूनी मामले उलझ सकते हैं।

मीन राशि

इस सप्ताह आपका मन उदास रहेगा। घर में भी मन नहीं लगेगा। सोम एवं मंगलवार को समय अनुकूल हो सकता है। संतान एवं भाग्य का साथ मिलेगा। आय बेहतर रहेगी एवं काम समय पर संपन्न होंगे। वाहन सुख मिलेगा। धार्मिक स्थानों पर जाने का मौका प्राप्त होगा एवं प्रसिद्ध व्यक्तियों से मिलने का मौका प्राप्त होंगा।

सभी राशियों के लिए समय मिले-जुले प्रभाव लेकर आएगा। अपने राशिफल के अनुसार आगे की योजनाएं बनाएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Images: Freepik .com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP