Christmas 2022: क्रिसमस ना सिर्फ विदेश बल्कि भारत में भी बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है। आप भी अपने बच्चों को इस दिन किसी ना किसी तरीके से खुश करना चाहते होंगे? यही कारण है कि हम आपके लिए यह आर्टिकल लेकर आए हैं।
दरअसल माना जाता है कि सांता क्लॉस बच्चों की खुशी के लिए ही सब कुछ करते हैं। ऐसे में इस दिन बच्चों को खुश करने के लिए आप इस आर्टिकल में दिए गए कुछ टिप्स की मदद ले सकते हैं।
रात को ही बेड के पास रख दें गिफ्ट
रात के समय के ही बेड के पास गिफ्ट रख देने से बच्चा सुबह जैसे ही गिफ्ट देखेंगी खुश हो जाएगा। कोशिश करें कि आप पहले बच्चे को गिफ्ट के बारे में कुछ भी ना बताएं। ऐसे में सुबह उठते ही उसकी नजर गिफ्ट पर जाएगी और वो सच में सरप्राइज हो जाएगा।
इसे भी पढ़ेंःक्रिसमस सेलिब्रेशन पर ये गाने बना देंगे आपकी शाम खास
पिकनिक प्लान करें
रोजाना बच्चों के साथ समय बिताने का समय नहीं मिलता है इसलिए आप उन्हें क्रिसमस से दिन घुमाने ले जाएं। बच्चों को सुबह उठते ही बताएं कि उन्हें आज किसी भी तरह की ट्रेनिंग और कोचिंग पर नहीं जाना है। उन्हें अपने साथ ले जाएं और उनकी पसंद का खाना भी खिलाएं।
पार्टी रखें
बच्चों के लिए लिए उनकी फ्रेंड्स की बहुत अहमियत होती है। ऐसे में आप इस दिन अपने घर पर पार्टी भी रख सकते हैं। बच्चों को ना बताएं कि घर पर पार्टी है और उनके सारे दोस्तों को बुला लें। इसके बाद म्यूजिक और केक आदि का मजा लेते हुए बच्चे खुश हो जाएंगे।
इसे भी पढ़ेंःबच्चों के लिए क्रिसमस को कुछ इस तरीके से बनाएं खास
खुद बनें सेंटा
सेंटा बनकर भी बच्चों को क्रिसमस पर सरप्राइज दिया जा सकता है। दरअसल छोटे बच्चों को सेंटा क्लॉस देखना बहुत अच्छा लगता है। इसी वजह से अगर आप उनके सामने सेंटा का रूप लेकर जाएंगे तो वो बहुत खुश हो उठेंगे।
इन सरप्राइज आइडिया की मदद से आप भी अपने बच्चों को क्रिसमस के दिन खुश कर सकते हैं। ऐसी ही किसी और जानकारी के लिए इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में सवाल जरूर करें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों