आने वाला हर साल हमारे लिए कुछ नया लेकर आता है लेकिन हमें यह जानने की उत्सुकता होती ही है कि साल अच्छा जाएगा या बुरा। आज का यह लेख कन्या राशि वालों के लिए खास है। आज के इस लेख में ज्योतिष एक्सपर्ट सौरभ त्रिपाठी बताएंगे कि आने वाले साल में कन्या राशि वालों का स्वास्थ्य कैसा रहने वाला है। साथ ही यह भी बताएंगे कि वर्ष 2023 में इनके जीवन में क्या-क्या बदलाव आने की संभावना है।
क्या है कन्या राशि?
राशि चक्र में कन्या राशि को छठे स्थान पर रखा गया है तथा यह पृथ्वी तत्व की राशि है। चूंकि यह राशि चक्र की छठी राशि है इसलिए यह स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं, कर्ज, लोन आदि को दर्शाता है।
इस राशि के स्वामी बुध हैं, इसलिए कन्या राशि के जातक आमतौर पर एक ही समय में कई अलग-अलग विचार रखते हैं। आइए वार्षिक राशिफल 2023 से जानते हैं कि वर्ष 2023 में विभिन्न ग्रहों की स्थिति इनके लिए कैसी साबित होगी।
इसे जरूर पढ़ें-Leo Horoscope 2023: जानें सिंह राशि वालों के स्वास्थ्य के लिए कैसा रहेगा नया साल
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कैसी होगी ग्रहों की स्थिति?
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से देखें तो वर्ष की शुरुआत आपको यह बता रही है कि इस पूरे वर्ष आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। वर्ष की शुरुआत तो ठीक होगी लेकिन राहु के अष्टम भाव में होने से उतार-चढ़ाव बना रहेगा फिर 17 जनवरी को शनि आपके छठे भाव में आएंगे और वहां से आपके आठवें और बारहवें तथा तीसरे भाव को देखेंगे और सेहत में थोड़ा सा सुधार लेकर आएंगे।
लेकिन 22 अप्रैल को बृहस्पति राहु के साथ अष्टम भाव में आ जाएंगे और उस समय सूर्य भी वहीं पर उपस्थित होंगे इसलिए अप्रैल से मई के बीच का समय स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के लिए बहुत ज्यादा परेशानी जनक हो सकता है।(कैसी होगा 2023 मेष राशि की सेहत)
कैसा होगा स्वास्थ्य पर प्रभाव?
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से देखें तो इस पूरे वर्ष आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। आपने यदि अपना ध्यान नहीं रखा तो आपको बहुत ज्यादा परेशानी उठानी पड़ सकती है। 22 अप्रैल, 2023 के बाद बृहस्पति आपकी चंद्र राशि से आठवें भाव में गोचर करेगा, जिसकी वजह से आपको सिरदर्द जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।(वैवाहिक संबंधों के लिए कैसा है 2023)
साथ ही इस समय राहु-केतु की स्थिति भी आपके दूसरे और आठवें भाव में अनुकूल नहीं होगी। कन्या राशिफल के अनुसार 30 अक्टूबर, 2023 से राहु-केतु क्रमशः मीन (लग्न भाव) और कन्या राशि (सप्तम भाव ) में गोचर करेंगे, जिसके परिणामस्वरूप आपको पाचन संबंधी स्वास्थ्य समस्याएं घेर सकती हैं और बेचैनी / उलझन की शिकायत भी हो सकती है।
स्वास्थ्य को कैसे रखें ठीक?
देखा जाए तो सातवें भाव में बृहस्पति की स्थिति के कारण 22 अप्रैल, 2023 तक आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इसके बाद जब मई में सूर्य का गोचर वृषभ राशि में होगा तो स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार तो आएगा लेकिन बृहस्पति और राहु का गठबंधन अष्टम भाव में बना रहेगा और शनि की उस पर दृष्टि होगी इसलिए आपको अपनी दिनचर्या में सुधार बनाए रखना होगा और सेहत के प्रति लापरवाही बरतने से बचना होगा, तभी आप इस पूरे वर्ष अच्छे स्वास्थ्य का लाभ उठा पाएंगे, अन्यथा यह वर्ष स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कमजोर ही रहेगा।
कन्या राशिफल से इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि वर्ष 2023 के लिए शनि आपकी चंद्र राशि से छठे भाव में स्थित रहेगा, जो आपको ऊर्जा और किसी भी चीज़ के लिए दृढ़ संकल्प प्रदान करेगा।(जानें कैसा होगा 2023)
इससे आप अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में सक्षम होंगे और आपको किसी बड़ी स्वास्थ्य समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार आपको सलाह दी जाती है कि संतुलित आहार का सेवन करें और नियमित रूप से योग, व्यायाम और मेडिटेशन आदि करें।
कैसे करें उपाय
कन्या राशि वाले अपने स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए प्रतिदिन विष्णु सहस्रनाम का जाप करें और बुधवार के दिन मंदिर में भगवान विष्णु के लिए तेल का दीपक जलाएं। इन उपायों के साथ एक उपाय और है। बुधवार के दिन नारायणीयम का जाप करें।
इसे जरूर पढ़ें-Health Horoscope 2023: आने वाले साल में कैसा रहने वाला है आपका स्वास्थ्य? ज्योतिष एक्सपर्ट से जानें
आपकी राशि क्या है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हम इसी तरह नए-नए लेख आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों