इस 1 चीज से सर्दियों में गार्डन की कई समस्या को कर सकते हैं दूर

मौसम कोई भी हो अगर समय-समय पर पौधे का ध्यान नहीं रखते हैं तो कई पौधे ख़राब हो जाते हैं। कई बार मौसम के चलते नहीं, लेकिन मिट्टी या पौधे पर लगने वाले कीड़ों की वजह से भी पौधे अंदर से कमज़ोर हो जाते हैं या फिर पौधे से पत्ते झड़ने लगते हैं।
खासकर, सर्दियों के मौसम में पौधे की मिट्टी में नमी या फिर कीड़े लगने की वजह से पौधे मर भी जाते हैं। सर्दियों में पौधे की देखभाल करने के लिए कई लोग टिप्स एंड हैक्स का सहारा लेते रहते हैं, लेकिन कोई फायदा नहीं होता है।
ऐसे में अगर आप भी सर्दियों के मौसम में पौधों को बेहतरीन तरीकों से ध्यान रखना चाहते हैं तो 1 चीज के इस्तेमाल से कीड़े लगने आदि कई समस्या को दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं।
चूना का पाउडर करें इस्तेमाल
जी हां, जिस 1 चीज के बारे में हम आपसे जिक्र कर रहे हैं उस चीज का नाम है चूना का पाउडर। वैसे चूना के पाउडर को आमतौर पर घर की पुताई के लिए इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इसके इस्तेमाल से आप पौधे को कई तरीकों से सुरक्षित भी रख सकते हैं। अगर घर में चूना का पाउडर नहीं है तो आप इसे किसी भी हार्डवेयर की दुकान से खरीद सकते हैं। चूना का पाउडर बहुत सस्ता मिलता है।
पेड़ की जड़ को करें पेंट
यह तो हम सभी जानते हैं कि पेड़ की जड़ में अगर कीड़े लग जाते हैं तो पेड़ कुछ ही दिनों में ख़राब हो जाता है। ऐसे में पेड़ की जड़ को किसी भी कीड़े से सुरक्षित रखने के लिए आप चूना का पाउडर इस्तेमाल कर सकते हैं।
आपको बता दें कि आज भी कई लोग इसी चूना पाउडर से पेड़ की जड़ को पेंट करते हैं ताकि कोई कीड़ा न लगे। इसके लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-
- सबसे पहले एक बाल्टी में 2 कप चूना पाउडर को डालें।
- अब इसमें 1 लीटर पानी को डालकर लगभग 30 मिनट के लिए छोड़ दें।
- 30 मिनट बाद मिश्रण को अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब पुताई करने वाले ब्रश को मिश्रण में डुबोकर पेड़ की जड़ पर अच्छे से कलर को चढ़ा दीजिए।
इसे भी पढ़ें:सेहत को रखना है तंदुरुस्त तो गार्डन में माइक्रोग्रीन्स का पौधा लगाएं
पौधे की मिट्टी का रखें ध्यान
चूना के पाउडर से आप पौधे की मिट्टी का भी ध्यान रख सकते हैं। इसके इस्तेमाल से पौधे में मौजूद किसी भी तरह के कीड़े या फिर मिट्टी में मौजूद जंगली घास भी खत्म हो जाएंगे। इसके लिए आप फॉलो करें ये स्टेप्स-
- सबसे पहले 1 मग मिट्टी में चूना के पाउडर को अच्छे से मिक्स कर लें।
- इधर पौधे की मिट्टी को हल्का लूज कर लें ताकि चूना युक्त मिट्टी को अच्छे से मिक्स हो जाए।
- अब चूना युक्त मिट्टी को लूज मिट्टी के ऊपर डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- इस प्रक्रिया को महीने में 2 बार ज़रूर करें। इससे पौधे की मिट्टी से कीड़े या फिर जंगली घास खत्म हो जाएंगे।
फूल-फल और पत्तों का रखें ध्यान
पौधे की जड़ या फिर पौधे की मिट्टी का ध्यान रखने के साथ-साथ फल-फूल या फिर पत्तों का भी ध्यान रख सकते हैं। इसके इस्तेमाल से फल-फूल या पत्तों पर लगने वाले कीड़े कुछ देर में भाग जाते हैं। इसके लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-
- इसके चूना के पाउडर को फल-फूल या पत्तों पर छिड़काव कर सकते हैं।
- इसके अलावा 1 लीटर पानी में 1 कप चूना के पाउडर को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब इसे स्प्रे बोतल में भरकर पेड़ पर अच्छे से छिड़काव कर दें।
- इस प्रक्रिया को सप्ताह में एक-दो बार ज़रूर करें।
इसे भी पढ़ें:पौधों की ग्रोथ के लिए एप्सम साल्ट हो सकता है बेस्ट, इन प्लांट्स में करें इस्तेमाल
इन कामों में भी करें इस्तेमाल
चूना के पाउडर को आप गार्डन में कई ने तरीकों से भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे-मिट्टी को उर्वरक बनाने के लिए आप खाद में चूना के पाउडर को डाल सकते हैं। इसके अलावा गार्डन में मौजूद जंगली घास को खत्म करने के लिए भी चूना के पाउडर का इस्तेमाल किया जा सकता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@sutterstocks,hz)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।