Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:43 PM IST

एक्ट्रेस अदिति मलिक ने शेयर किया अपना मदरहुड एक्सपीरियंस, जानें क्या कहा

एक्ट्रेस अदिति मलिक ने कुछ समय पहले ही एक बेटे को जन्म दिया है। अपनी मदरहुड जर्नी के बारे में उन्होंने सोशल मीडिया पर बहुत कुछ शेयर किया है, आप भी जानें। 
Updated:- 2021-07-02, 14:00 IST
Aditi Malik on Motherhood

अदिति मलिक टीवी सीरियल 'कुल्फी कुमार बाजे वाला' फेम एक्टर मोहित मलिक की पत्नी हैं। वह खुद भी एक एक्ट्रेस हैं। अदिति सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं और अपने पति और बेटे के साथ अक्सर फोटोज शेयर करती रहती हैं। कुछ महीने पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया था कि वह मां बनने वाली है, जिसके बाद यह न्यूज काफी वायरल हो गई थी। आपको बता दें कि बेटे को जन्म देने के बाद उन्होंने खुद को बहुत अच्छा मेंटेन किया है।

आज के समय में लोग फिट तो रहना चाहते लेकिन टाइम ना होने के कारण खुद पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। खासतौर पर बच्चे के जन्म के बाद ज्यादातर महिलाएं बच्चों की देखभाल में इतनी व्यस्त हो जाती हैं कि खुद पर ध्यान ही नहीं दे पाती हैं। प्रेग्नेंसी के बाद सबसे ज्यादा परेशानी वेट कम करने में होती है। इस लेख के जरिए हम आपको एक्ट्रेस अदिति मलिक की वेट लॉस स्‍टोरी और मदरहुड एक्सपीरियंस के बारे में बताने वाले हैं। आइए जानते हैं-

मदरहुड पीरियड एन्जॉय कर रही हैं आदिति

Aditi Malik on Motherhood

एक्ट्रेस अदिति मलिक ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है कि वह इस पूरे मदरहुड पीरियड को बहुत एन्जॉय कर रही हैं। उन्होंने कुछ समय पहले ही एक बेटे को जन्म दिया है, जिसका नाम एकबीर है। उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान के कई फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। उन्होंने ने सोशल मीडिया पर बताया कि वह अपनी इस नई लाइफ को बहुत एन्जॉय कर रही हैं और मां बनने का अनुभव बाकि सभी अनुभवों से बहुत अलग और खास है।

इसे ज़रूर पढ़ें- बालों के झड़ने की समस्या से हैं परेशान तो यूज करें सोयाबीन ऑयल

'मदरहुड डायरीज' नाम की सीरीज को किया लांच

Aditi Malik on Motherhood

अदिति ने सोशल मीडिया पर 'मदरहुड डायरीज' नाम से एक सोशल मीडिया कैंपेन चलाया है जिसमें वह अपने प्रेग्नेंसी और मदरहुड पीरियड के एक्सपीरियंस को शेयर कर रही हैं।

प्रेग्नेंसी के बाद महिला के शरीर में आते हैं बदलाव

Aditi Malik on Motherhood

अदिति मलिक ने एक लंबे पोस्ट में लिखा कि प्रेग्नेंसी के बाद यह बहुत कॉमन बात है कि आपका थोड़ा वजन बढ़ेगा इसलिए कुछ समय इस बात के साथ संतुष्ट रहना बेहतर होगा। उन्होंने आगे लिखा कि वेट बढ़ना और प्रेग्नेंसी यह दोनों चीजें साथ-साथ चलती हैं। मैं जानती हूं कि प्रेग्नेंसी के दौरान मैंने ज्यादा वजन तो नहीं बढ़ाया है लेकिन हां, वजन बढ़ा जरूर है। मैं यह भी सोचती हूं कि क्या मैं इसकी टेंशन ले रही हूं? प्रेग्नेंसी के बाद महिलाओं को अपने अंदर आए बदलावों पर ध्यान देने की जरूरत होती है। सच कहूं तो कई बार ऐसा वक्त भी आया है, जब मैंने वजन कम करने का सोचा है, लेकिन जैसे ही मैं एकबीर का चेहरा देखती हूं तो सोचती हूं कि जब मेरी बॉडी ने इस खूबसूरत सी नन्ही जान को जन्म दिया है तो मैं जितना सोच रही हूं, उससे ज्यादा करने के काबिल हूं।

इसे ज़रूर पढ़ें- जानें हाईकोर्ट की पहली महिला चीफ जस्टिस लीला सेठ के बारे में

उन्होंने आगे लिखा कि महिला होना और एक बच्चे को जन्म देना, यह दुनिया का सबसे खूबसूरत कार्य है। इस दौरान महिला के शरीर में कई हार्मोनल बदलाव आते हैं। हर समय बेबी की नर्सिंग और उसे फीड करना होता है, साथ ही थोड़ा वजन बढ़ना यह सब बहुत अजीब होता है। सी-सेक्शन के दौरान महिलाओं को पूरा एक महीना रेस्ट करने के लिए कहा जाता है। एक्स्ट्रा पैंपरिंग, नींद पूरी न होना यह सब प्रेग्नेंसी का पार्ट है।

बेबी के साथ-साथ मां की देखभाल भी है जरूरी

Aditi Malik on Motherhood

अदिति ने एक और पोस्ट में लिखा है कि हर चीज का एक सही समय होता है और एक-एक करके चीजों को पूरा करना चाहिए। अपने बेबी की हेल्थ के साथ-साथ खुद की हेल्थ का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है। हमारी इंडस्ट्री में कई महिलाओं ने हमारे लिए उदाहरण सेट किए हैं और वह मदरहुड पीरियड में खुद को फिट रखने में सफल रही हैं। वापस से शेप में आई हैं, लेकिन हर चीज के लिए वक्त निकालना पड़ता है। अभी वक्त है खुद को पैंपर कर अपनी बॉडी को वह सब कुछ देने का जो आपके बेबी को आपसे चाहिए। अच्छा और हेल्दी खाएं और खुद पर ज्यादा सख्त न हो। उन्होंने एक पोस्ट में ब्रेस्टफीडिंग और सी-सेक्शन के बारे में भी बात की है।

बच्चे की देखभाल में माता-पिता का है एक समान रोल

Aditi Malik on Motherhood

उन्होंने एक और पोस्ट में लिखा है कि मैं यह बहुत अच्छे से जानती थी कि मोहित एक बहुत अच्छे पिता साबित होंगे। वह पूरी प्रेग्नेंसी और मदरहुड पीरियड में मेरे साथ हमेशा खड़े रहे हैं। उनके सपोर्ट के कारण मैं जल्द से जल्द रिकवर हो सकी हूं। एक बच्चा दो लोगों को और करीब ले आता है और यह माता-पिता दोनों का फर्ज बनता है कि बच्चे की देखभाल में दोनों बराबर अपना सहयोग दें। इससे यह जर्नी बेहद खूबसूरत बन जाती है।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ जुड़ी रहें।

(Image Credit: Instagram)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।