Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:51 PM IST

पहली बार टैटू बनवाने जा रहे हैं तो रखें इन बातों का ध्यान

टैटू बनवाने का फैशन आजकल खूब ट्रेंडिंग है। अगर आप भी पहली बार टैटू बनवाने के लिए जा रहे हैं तो इन विशेष बातों पर ध्यान देने की ज़रूरत है।
Updated:- 2020-11-04, 14:55 IST
know before your first tattoo

कूल! और स्टाइलिश दिख रहा है यार! शायद आपने भी कई बार टैटू को लेकर इन शब्दों का जिक्र सुना हो। खैर, फैशन के इस दौर में लगभग सभी लोग नई-नई चीजें ट्राई करना पसंद करते हैं। इन्हीं में से एक है टैटू। आजकल टैटू का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। बॉलीवुड स्टार्स से लेकर क्रिकेटर्स और आम लोगों को भी टैटू करवाना बेहद पसंद होता है। यह देखने में भी काफी अच्छे लगते हैं, लेकिन इन्हें बनवाने से पहले आपको कई बातों पर ध्यान देना चाहिए। अगर आप भी पहली बार टैटू बनवाने के लिए जा रहे हैं तो आपको इन विशेष बातों पर ध्यान देने की ज़रूरत है, ताकि आप किसी भी मुसीबत में ना पड़े। तो चलिए जानते हैं-

क्या सच में बनवाना है टैटू

before your first tattoo INSIDE

टैटू बनवाने जाने से पहले ये ज़रूर सोच और समझ लीजिए कि क्या सच में टैटू बनवाने की ज़रूरत है, क्यूंकि शरीर पर बना टैटू जीवन भर आपके साथ रहेगा। जब एक बार टैटू बन जाएगा तो उसे हटाना बहुत मुश्किल और जोखिम भरा काम होता है। इसलिए किसी भी तरह का टैटू बनवाने जाने से पहले इसके बारे में सोच-विचार ज़रूर कर लीजिए।

इसे भी पढ़ें: Expert Tips: ट्रेंडी हेलिक्स टैटू बनवाने से पहले इन बातों का ध्यान जरूर रखें

दर्द सहने की क्षमता

know before your first tattoo INSIDE

कई बार दोस्तों को देखकर दूसरे लोग भी टैटू बनवाने के लिए निकल जाते हैं। लेकिन, ये भूल जाते हैं कि किसी के भी दर्द को सहन करने की क्षमता अलग-अलग होती है। अगर अगले कुछ घंटें या एक से दो दिन के लिए टैटू के दर्द को सहन करने की क्षमता हो तभी आप टैटू बनवाने के लिए निकले, क्यूंकि इसे बनवाते समय आपको दर्द का सामना करना पड़ेगा।

 

चुनाव करें टैटू डिज़ाइन का

your first tattoo INSIDE

जब आपने ये तय कर ही लिया है कि मुझे टैटू बनवाना है, तो फिर टैटू का डिज़ाइन भी तय कर लीजिए। डिज़ाइन के लिए आप इंटरनेट का भी सहारा ले सकते हैं। डिज़ाइन के साथ-साथ आप ये भी तय कर लीजिए कि टैटू को शरीर के किस हिस्से में बनवाना है। बिना सोचे समझे शरीर के किसी भी हिस्से में टैटू को आप कतई ना बनवाए।

 

इसे भी पढ़ें: थाइलैंड से लेकर जापान तक, इन 4 देशों में बैन हैं इस तरह के टैटू!

टैटू मशीन चेक करें

thing to know before your first tattoo INSIDE

इसे भी पढ़ें: ब्रेस्ट कैंसर का जल्द पता कैसे लगाएं? एक्‍सपर्ट से जानें

इन तीन क़दमों पर ध्यान देने के बाद, आप इस बात पर विशेष ध्यान दें कि क्या टैटू आर्टिस्ट ने टैटू मशीन की सुई को बदला है कि नहीं। कई बार आर्टिस्ट्स एक ही सुई से कई लागों का टैटू बनाने लगते हैं। ऐसे में इंफैक्शन होने की संभावना काफी बढ़ जाती हैं। इसके अलावा आप सही टैटू आर्टिस्ट का भी चुनाव करें ताकि परफेक्ट टैटू बन सके। 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@res.cloudinary.com,squarespace.com,www.byrdie.com)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।