World Cup 2019: जब धोनी बने बिटिया जीवा के लिए ‘Ideal Father’

जब हम बात महेंद्र सिंह धोनी की करते हैं तो जहन में सबसे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के एक बेहतर खिलाड़ी की तस्वीर उभर आती है। मगर, धोनी केवल एक बहुत अच्छे खिलाड़ी ही नहीं बल्कि एक बहुत अदर्श पति और केयरिंग फादर भी हैं। खासतौर पर बेटी जीवा धोनी के लिए एमएस धोनी एक सुपर फादर की भूमिका निभाते हैं। धोनी एक ऐसे पिता है जो बेटी के साथ वक्त बिताने के लिए न केवल अपने बिजी लाइफ शिड्यूल से समय निकालते हैं बल्कि बेटी के साथ खेलने से लेकर उसकी सारी जरूरतों का ध्यान भी रखते हैं। आज के समय में धोनी जैसे फादर की उम्मीद हर मां करती है। जो, पिता होने की जिम्मेदारी को बिलकुल उनकी तरह ही निभाए। जाहिर है वक्त बदल चुका है और महिलाएं भी घर की चौखट को लांघ कर पुरुषों से कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं और घर की जिम्मेदारी को बराबर से उठा रही हैं। इस लिए अब बहुत जरूरी है कि पुरुष भी घर से बाहर के कामों के साथ-साथ घर के भी कामों में अपनी वाइफ का हाथ बटाएं। इतना ही नहीं आपको धोनी से एक अच्छे फादर बनने के गुण भी सीखने चाहिए। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि ऐसे कौन से मोमेंट हैं जब धोनी ने प्रूव किया कि वह एक बेहतर पिता है।
इसे जरूर पढ़ें:साक्षी धोनी के बर्थ डे पर हुई खूब मस्ती, फैशन और ग्लैमर का लगा तड़का
View this post on Instagram
जीवा के साथ डांस
जीवा और धोनी का क्यूट डांस वीडियो देख कर आपको भी काफी मजा आएगा। जीवा इस वीडियो में फ्री स्टाइल डांस कर रही हैं वहीं धोनी ये एडमिट कर रहे हैं कि जीवा उनसे बेहतर डांसर हैं। बेटी के साथ भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन धोनी का इस तरह डांस करना वाकई देखने में रोचक लग रहा है। आप भी समय निकाल कर अपने बच्चे के साथ इसी तरह मस्ती कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें:फिटनेस के मामले में अपनी पत्नी साक्षी धोनी से पिछड़ गए एमएस धोनी
View this post on Instagram
बेबी केयर
बच्चों के बहुत सारे काम होते हैं। भारतीय समाज में यह सारे काम महिलाओं को ही सौंपे जाते हैं। मगर, धोनी का यह वीडियो साबित करता है कि केवल मां ही नहीं पिता भी बेटियों की केयर कर सकते हैं। देखिए इस वीडियो में कैसे धोनी हेयर ड्रायर से अपनी बेटी जीवा के बालों को सुखा रहे हैं।
View this post on Instagram
बच्चे के साथ त्योहारों को सेलिब्रेट करना
जीवा और धोनी का यह वीडियो पुराना है इस वीडियो में धोनी ने कैप्शन डाला है ‘जय हिंद’। यह वीडियो बीते वर्ष आजादी दिवस का है। इस विडियो में जीवा 18 महीने की हैं। यह बात खुद धोनी ने कैप्शन में बताई हैं। उन्होंने यह भी लिखा है कि वह जीवा को कुछ स्पेशल सिखाने की कोशिश कर रहे हैं। हर पिता को धोनी की तरह कोशिश करनी चाहिए कि वह उनकी तरह अपने बच्चों को छोटी-छोटी चीजों सिखाएं।
View this post on Instagram
जीवा को बोलना सिखा रहे हैं धोनी
धोनी अपनी फैमिली के साथ खूब टैवल करते हैं। इस वीडियो में वह गुजरात में नजर आ रही हैं। यह बहुत अच्छी बात है कि अपने बच्चों को हमेशा नई चीजें सिखाई जाएं धोनी ऐसा ही कर रहे हैं। वह जहां भी जाते हैं जीवा को उस स्टेट की भाषा सिखान की कोशिश करते हैं। इस वीडियो में भी वह यही कर रहे हैं।
View this post on Instagram
क्यूट वीडियो
इस वीडियो में एमएस धोनी अपनी बेटी जीवा के साथ बेहद क्यूट नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में जीवा अपने पापा धोनी को डांस स्टेप्स सिखा रही है। धोनी भी बेटी से बेहद गंभीरता के साथ डांस सीख रहे हैं। यह वडियो साक्षी धोनी, जो कि एमएस धोनी की वाइफ हैं वह शूट कर रही हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।