स्वरा भास्कर के पद्मावत पर लिखे वजाइना लेटर का सुचित्रा कृष्णमुर्ति ने किया विरोध

Swara ने Padmavat को लेकर संजय लीला भंसाली को लिखा ओपन लेटर। Suchitra Krishnamoorthi कर रही हैं इस लेटर की आलोचना। जानें क्या लिखा है इस लेटर में?  
Updated:- 2018-02-02, 09:23 IST
swara bhaskar open vagina letter on padmaavat main

52 करोड़, 80 करोड़ ... और फिर  115 करोड़। वीकेंड खत्म होते-होते Padmaavat सौ करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। हर कोई इस फिल्म की तारीफ कर रहा है। रणबीर सिंह ने इस फिल्म में अच्छी एक्टिंग की है। दीपिका की एक्टिंग की सब तारीफ कर रहे हैं। शाहिद कपूर काफी दिनों के बाद किसी फिल्म में दिखें हैं और उन्होंने अपनी एक्टिंग से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। 

लेकिन फिर भी ये फिल्म अपनी अच्छी एक्टिंग और बिजनेस के बजाय किसी ओर कारण से ही सुर्खियों में है। पहले ये करणी सेना के कारण चर्चा में थी और अब ये वजाइना लेटर के कारण सुर्खियों में है जिसे स्वरा भास्कर ने लिखा है। 

जौहर की हो रही है आलोचना

Padmaavat फिल्म में पुरानी परंपरा जौहर का जिस तरह से महिमामंडन किया गया है उस कारण भी इसे कई लोग क्रिटीसाइज कर रहे हैं। और इस जौहर के कारण ही इस फिल्म को लेकर संजय लीला भंसाली को Swara Bhaskar ने ये वजाइना लेटर लिखा है। 

केवल वजाइना तक किया सीमित 

swara bhaskar open vagina letter on padmaavat inside nोिू ाीसगेूोका

स्वरा ने लेट में संजय लीला भंसाली की तारीफ की है। लेकिन फिर इन्होंने अपनी नाराजगी भी जताई है। स्वरा ने लिखा है कि क्यों महिलाओं की इज्जत को वजाइना से जोड़ दिया जाता है। स्वरा फिल्म में जौहर की महिमामंडन करने के कारण नाराज हैं। वे मानती हैं कि अभी देश में वूमेन एम्पावरमेंट की जरूरत है जबकि फिल्म में पुराने रीति-रिवाजों (जौहर) को हाइलाइट किया गया है। खैर वो ये भी मानती हैं कि सती-प्रथा, जौहर... ये सब हमारे देश के पुराने रीति -रिवाज हैं। 

Suchitra Krishnamoorthi ने किया विरोध

swara bhaskar open vagina letter on padmaavat inside

स्वरा के इस लेटर का विरोध सबसे पहले Suchitra Krishnamoorthi ने किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है, 'यह फनी है कि जिस ऐक्ट्रेस ने खुद इरॉटिक डांसर/प्रॉस्टिट्यूट वाले किरदार को उतने ही जोश के साथ पेश किया हो वह एक सती रानी की कहानी देखने के बाद खुद एक वजाइना के तौर पर महसूस करने लगती हैं। यह कैसा आदर्श है...' 

स्वरा ने भी ट्वीट कर दिया जवाब

सुचित्रा का ये ट्वीट कई ट्विटर यूजर्स को पसंद नही आया है। स्वरा ने जवाब देते हुए ट्वीट किया है कि 'यह फनी है कि लोग इस चीज से उबर नहीं पाते कि किसी महिला ने वजाइना शब्द का इस्तेमाल किया है! यह हास्यास्पद है कि 2440 शब्दों के आर्टिकल जिसे तर्क के साथ समझाया गया है उनमें से उन्हें केवल एक शब्द वजाइना याद रहा!!! इसलिए वजाइना वजाइना वजाइना वजाइना वजाइना वजाइना...वजाइना वजाइना वजाइना!!!' 

Read More: बॉलीवुड की पद्मावती दीपिका पादुकोण कुछ यूं बनी ग्लोबल फैशन star

शाहिद ने लेटर को बताया बेहुदा, गीतकारों ने भी की आलेचना

पद्मावत के गीतकारों सिद्धार्थ-गरिमा स्वरा के वजाइना वाले ओपन लेटर का जवाब देते हुए कहा है कि  "700 साल पहले के उस एक दिन को ऐसे जज क्यों किया जाए कि (अगर ऐसा होता तो) 'आज मैं क्या करती?' यह फिल्म 13वीं सदी की है जब महिलाओं ने रेप होने पर मौत को चुना।"

swara bhaskar open vagina letter on padmaavat shahid kapoor

वहीं शाहिद ने इस लेटर को बेहुदा बताया है। शाहिद कहते हैं, 'मैं यही कहूंगा कि यह समय इस तरह की चीजों के लिए नहीं है, पद्मावत पूरी फिल्म इंडस्ट्री को रेप्रिजेंट कर रही है, फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन और फ्रीडम ऑफ स्पीच को रेप्रिजेंट कर रही है। फिल्म को दर्शकों तक पहुंचाने का यह काम बहुत मुश्किल रहा है और ऐसे समय पर जब पूरी फिल्म इंडस्ट्री हमारे साथ खड़ी रही है, ऐसे में यह ओपन लेटर थोड़ा बेहूदा सा लग रहा है, जो उन्होंने (स्वरा) अपने व्यक्तिगत विचार को लेकर लिखा है... लेकिन सभी को अपनी बात कहने का अधिकार है।' 

क्या लिखा है स्वरा ने अपने ओपन लेटर में?

स्वरा कह रही हैं कि इस 2440 शब्दों लेटर में हर कोई वजाइना शब्द ही नोटिस कर रहे हैं। लेकिन आप भी जब इस लेटर को पढ़ेंगी तो आप भी एक बार सोचेंगी कि इस लेटर में वजाइना के अलावा शायद ही कुछ लिखा है। 

<1. सर, महिलाओं को रेप का शिकार होने के अलावा जिंदा रहने का भी हक है। 

2. आप पुरुष का मतलब जो भी समझते हों- पति, रक्षक, मालिक, महिलाओं की सेक्शुअलिटी तय करने वाले...उनकी मौत के बावजूद महिलाओं को जीवित रहने का हक है।' 

3. महिलाएं चलती-फिरती वजाइना नहीं हैं। 

4. हां, महिलाओं के पास वजाइना के अलावा भी बहुत कुछ है। इसलिए वर्जिनिटी साबित करते हुए पूरी जिंदगी नहीं बीतनी चाहिए। 

5. वजाइना के अलावा भी जीवन में बहुत कुछ है और रेप के बाद भी एक जीवन है। 

 

इस बारे में आप क्या सोचती हैं? 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।