बॉलीवुड की लीडिंग सेलेब दीपिका पादुकोण आज फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा है। दीपिका का जन्म 5 जनवरी 1986 में Copenhagen, Denmark में हुआ। दीपिका का बचपन विदेश में गुजरा। बचपन से ही दीपिका अपने पिता प्रकाश पादुकोण की तरह एक बड़ी बैडमिंटन खिलाड़ी बनना चाहतीं थीं। लेकिन दीपिका के अंदर कुछ और ही चल रहा था। उसके बाद दीपिका का परिवार उन्हें बेंगलुरु ले आया। और यहीं से उन्होने अपने कॉलेज से ही मॉडलिंग करना शुरु कर दिया था। मॉडलिंग के साथ-साथ दीपिका में एक्टिंग को लेकर एक जबरदस्त क्रेज था।
अपने इसी स्किल को निखारने के लिए उन्होने अनुपम खेर का एक्टिंग स्कूल जॉइन किया। इसके बाद धीरे-धीरे दीपिका पादुकोण मॉडलिंग में आगे बढ़ने लगीं। इसके बाद साल 2004-2006 के बीच दीपिका का मॉडलिंग करियर जोर पकड़ने लगा। उन्हें पहली सफलता तब मिली जब उन्हे किंगफिशर की तरफ से मॉडल ऑफ द ईयर का आवार्ड मिला।
इसके बाद वो किंगफिशर की ग्लोबल ब्रांड अंबेसडर भीं रहीं। बॉलीवुड में दीपिका की एंट्री हिमेश रेशमिया के सॉंग 'नाम है तेरा' से हुई। इसके बाद दीपिका को लगातार बॉलीवुड से फिल्मों के लिए ऑफर आने लगे। बॉलीवुड में उन्होने अपना पहला डेब्यु फिल्म 'OM Shanti Om' से किया। इस फिल्म ने रातों रात दीपिका के करियर को जमीन से आसमान पर ला दिया।
इसके बाद दीपिका एक के बाद एक हिट फिल्में देतीं चलीं गईं। इसमें सबसे खास बात ये थी उनकी हर फिल्म में उनका एक अलग ही लुक सामने निकल कर आता था। फैशन के मामले में दीपिका हमेशा से ही एक कदम आगे रहीं। यहां तक की जिस आउटफिट को वो एक बार पहन लें वही market में trend बन जाता है। चाहे 'Om Shanti Om' का रेट्रो look हो या फिर कॉकटेल में एक कॉलेज going girl के अवतार। उनके ये दोनों ही स्टाईल trend बन गये थे।
Read more: शॉर्ट ड्रेसेज से लेकर साड़ियों में कैसे दिखना है सेक्सी? ये आप जैकलीन से सीखें
ये हैं दीपिका के अबतक के बेस्ट फैशन looks
Cannes Film Festival में दीपिका का ग्लोबल look
70th Cannes Film Festival में दीपिका अपने एक ग्लोबल फैशन icon के look में नजर आयीं थीं। यहां पर दीपिका ने aubergine रंग का Marchesa का डिजाइन किया हुआ ये सेक्सी गाउन पहना था। जिसमें वो एकदम stunning लग रहीं थीं। उनका ये tulle गाउन बेहद ही sexy लग रहा था। इसमें दीपिका ने अपने बालों को खुला और पीछे की तरफ रखकर अपने लुक में ग्लैमर का double तड़का लगा दिया था।
दीपिका का Met Gala look
दुनियाभर के लोगों ने अपने दांतो तले उंगलियां तब दबा लीं जब दीपिका Met Gala में अपने इस sexy white satin गाउन में पहुंची। दुनिया के दिग्गज डिजाइनरों में से एक Tommy Hilfiger ने उनका ये satin गाउन डिजाइन किया था। यहां तक की उस समय दीपिका के इस look को सबसे ज्यादा google भी किया गया था। दीपिका के इस look ने ये साबित कर दिया किया उनका fashion imagination से परे है।
दीपिका हैं इंटरनेशनल फैशन star
इंटरनेशनल फैशन स्टार की अगर बात की जाये, तो दीपिका उसमें भी किसी से पीछे नहीं हैं। वो दुनियाभर के बड़े डिजाइनरों के साथ काम करतीं आ रहीं हैं। कुछ दिन पहले दीपिका New York Fashion में नजर आयीं थीं। जहां पर उन्होने Michael Kors' की डिजाइन किये हुऐ outfit में वो runway पर उतरीं थीं। इस शॉ के दौरान दीपिका अपने एक इंटरनेशनल लुक में नजर आ रहीं थीं। जिसमें उन्होने अपने स्टाईल से अपनी फिल्म xXx: Return of Xander Cage का प्रमोशन भी खूब किया था।
Read More: बॉलीवुड की 'रिवॉल्वर रानी' कंगना रनौत का फैशन भी है उनके जैसा fearless
दीपिका हैं true blue indian beauty
गाउन और शॉर्ट ड्रेसेज के अलावा भी दीपिका ने लोगों के बीच अपनी एक अलग image बनायी है। यानिकी चाहे वेस्टर्न फैशन हो या फिर देशी फैशन दोनों में दीपिका का फैशन सेंस हमेशा ही हाई होता है। आप दीपिका का पद्मावती अवतार ही देख लीजिए। कितनी खूबसूरती से उन्होने इस राजस्थानी राजपूताना look को carry किया है। उनकी ये राजपूता नथ और उनका ये मांग टीका उनके look में ग्लैमर का डबल डोस दे रहा है।
L'Oreal ambassador दीपिका
बॉलीवुड से सीधे हॉलीवुड पहुंचने वालीं दीपिका सिर्फ एक्टिंग में ही आगे नहीं हैं बल्कि वो मॉडलिंग में भी एक इंटरनेशनल स्टार हैं। अपने ड्रेसेज को लेकर वो हमेशा से ही लोगों के लिए अट्रेक्टिव रहीं हैं। Cannes से लेकर ऑस्कर पार्टी तक हर जगह ही दीपिका पादुकोण अपने एक अलग फैशन सेंस के साथ नजर आतीं हैं। इसी वजह से दीपिका पादुकोण L’Oréal की ग्लोबल ब्रांड अंबेसडर भी हैं। यहां तक की इंटरनेशनल लेवल के डिजाइनर से लेकर बड़े स्टाइलिश तक दीपिका के उपर भरोसा करते हैं।Elizabeth Saltzman दुनिया की एक बड़ी स्टाइलिश हैं। Elizabeth Saltzman ने दीपिका को भी स्टाईल किया था।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों