herzindagi
Subash Chandra bose jayanti Speech ideas

Subash Chandra Bose Speech 2025: 'तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा'...नेताजी की जयंती पर ये भाषण दिल में भर देंगे देशभक्ति

तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा...जैसे नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नारे दिल में देशभक्ति और जोश भर सकती हैं। आइए, पराक्रम दिवस के मौके पर यहां जानते हैं नेताजी के कुछ नारे, जो स्कूल की स्पीच और भाषण में चार-चांद लगा सकते हैं। 
Editorial
Updated:- 2025-01-23, 12:34 IST

स्वतंत्रता सेनानी, क्रांतिकारी नेता और सच्चे देशभक्त सुभाष चंद्र बोस की जयंती 23 जनवरी को मनाई जाती है। साल 2021 से इस दिन को पराक्रम दिवस के तौर पर भी मनाया जा रहा है। इस साल 23 जनवरी को सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती मनाई जा रही है। सुभाष चंद्र बोस की जयंती यानी पराक्रम दिवस के दिन स्कूलों से लेकर रेजिडेंशियल सोसाइटी में कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं और नेताजी के संघर्ष को याद किया जाता है।

सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी, 1897 को उड़ीसा के कटक शहर में हुआ था। नेताजी का जीवन संघर्ष, साहस और देशभक्ति का प्रतीक माना जाता है। सुभाष चंद्र बोस ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से अलग होकर INA यानी भारतीय राष्ट्रीय सेना का गठन किया था और स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाई थी। नेताजी का प्रसिद्ध नारा था, तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा। सुभाष चंद्र बोस का यह नारा आज भी लोगों के दिलों में देशभक्ति और जोश जगा देता है। अगर आप भी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे हैं, तो उनके कुछ नारे आपकी स्पीच में चार-चांद लगा सकते हैं।

सुभाष चंद्र बोस के ये नारे दिल में भर देंगे देशभक्ति और जोश 

subhash chandra bose slogans

सुभाष चंद्र बोस ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान एक से बढ़कर एक नारे दिए हैं, जिसमें सबसे ज्यादा पॉपुलर तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा। इसके अलावा नेताजी ने कौन-कौन से नारे दिए हैं, आइए यहां जानते हैं।

  • आजादी दी नहीं जाती, ली जाती है।
  • आज हमारी एक ही इच्छा होनी चाहिए, मरने की इच्छा ताकि भारत जी सके, एक शहीद की तरह मृत्यु का सामना करने की इच्छा, ताकि शहीद के खून से स्वतंत्रता का मार्ग बन सके।
  • हमें अपने बलिदान और परिश्रम से जो आजादी मिले, हमारे अंदर उसकी रक्षा करने की ताकत होनी चाहिए।
  • जब हम खड़े होते हैं, जो आजाद हिंद फौज को ग्रेनाइट की दीवार की तरह होना चाहिए, जब हम मार्च करते हैं तो आजाद हिंद फौज को स्टीमरोलर की तरह होना चाहिए।
  • एक व्यक्ति एक विचार के लिए मर सकता है, लेकिन उसका विचार मृत्यु के बाद हजार जन्मों में अवतरित होगा।
  • अपने देश के लिए हमेशा वफादार रहने वाले, अपने प्राणों का त्याग करने के लिए हमेशा तैयार रहने वाले सैनिक अमर होते हैं। 


इसे भी पढ़ें: कब और क्यों मनाया जाता है पराक्रम दिवस, जानें क्या है सुभाष चंद्र बोस से इसका नाता 

सुभाष चंद्र बोस जयंती पर दिए जा सकते हैं यह भाषण 

netaji slogans

संबोधित महोदयगण या आदरणीय शिक्षकगण और मेरे प्रिय साथियों,

आज हम यहां एक ऐसे महान नेता की जयंती मनाने के लिए इकठ्ठा हुए हैं, जिनकी वीरता और देशभक्ति ने हमें प्रेरित किया है। यहां हम बात कर रहे हैं सुभाष चंद्र बोस जी की, जिन्हें नेताजी के नाम से भी जाना जाता है। सुभाष चंद्र बोस ने कभी ब्रिटिश शासन के सामने सिर झुकाना स्वीकार नहीं किया, उनका मानना था कि संघर्ष से ही देश को आजादी मिल सकती है। यही वजह है कि उन्होंने तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा का नारा दिया। यह केवल शब्द नहीं थे, बल्कि क्रांति की पुकार थी, जिसने स्वतंत्रता आंदोलन में एक अलग ही जोश भर दिया।

आज नेताजी की जयंती के मौके पर हम उन्हें याद करते हैं और उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित करते हैं। साथ ही यह संकल्प लेते हैं कि देश की सेवा, सम्मान और समाज को बेहतर बनाने की दिशा में काम करेंगे। जय हिंद जय भारत। 

इसे भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं महात्मा गांधी की लाठी से जुड़ी ये बातें?

पराक्रम दिवस पर स्कूल में दे सकते हैं ये स्पीच

आदरणीय शिक्षकगण, मेरे प्यारे साथियों और देशवासियों, नमस्कार!

आज हम यहां एक महान स्वतंत्रता सेनानी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मना रहे हैं। नेताजी ने भारत की आजादी के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया। नेताजी ने हमें सिखाया कि देश के लिए कुछ करना कितना जरूरी है। उन्होंने हमें देशभक्ति और बलिदान का पाठ पढ़ाया। आज के युवाओं को नेताजी से प्रेरणा लेनी चाहिए और देश के विकास में योगदान देना चाहिए। साथ ही देश को आगे बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए। जय हिंद।। (गणतंत्र दिवस पर स्कूल में दें ये स्पीच)

हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Freepik and Herzindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।