herzindagi
Exciting Things to know about Meerut

आइए जानें मेरठ के बारे में कुछ रोमांचक बातें

मेरठ का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में बाहुबली नजर आने लगते हैं। लेकिन इसके अलावा भी इस शहर का एक इतिहास रहा है।
Editorial
Updated:- 2022-05-05, 13:24 IST

दिल्ली से महज 72 किलोमीटर की दूरी पर मेरठ शहर स्थित है। यह शहर गंगा और यमुना नदी के बीच बसा हुआ है। यह अपने तेज विकास और औद्योगिक क्षेत्र में रोजगार देने वाले शहरों में एक है। मेरठ शहर प्राचीन और पौराणिक है, इस शहर को रावण का ससुराल भी कहा जाता है। इसके अलावा मेरठ में कई खेलों के लिए खेल एकेडमी भी है। इस शहर में घूमने के लिए कई पर्यटन स्थल भी हैं, जो कि पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। यह दिल्ली एनसीआर में ही नहीं, बल्कि पूरा दुनिया में फेमस है। क्योंकि इस शहर से अंग्रेजों के खिलाफ पहली क्रांति की शुरुआत हुई थी। वहीं, यह शहर अपने क्रिकेट बैट्स के लिए भी फेमस हैं। अगर आप मेरठ से जुड़ी ऐसी ही रोमांचक बातें जाना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को अंत तक ज़रूर पढ़ें।

1857 क्रांति के लिए जाना जाता है मेरठ

Interesting Facts about Meerut

1857 की क्रांति को भारत के अलावा दुनियाभर में याद किया जाता है। ये भारत के लोगों की पहली क्रांति थी, जो कि अंग्रेजों के खिलाफ हुई थी। यह क्रांति लगभग एक साल तक चली थी। यह क्रांति ब्रिटिश सरकार में भारतीय सैनिकों की नाराजगी की वजह से हुई थी, क्योंकि उन्हें चर्बी से बनी हुई कारतूसों को चलाने के लिए कहा गया था। ये नाराजगी इतनी बढ़ गई थी कि आसपास के इलाकों में आग की चिंगारी की तरह फैल गई। जिसके बाद सभी धर्मों और जाति के लोग एक साथ हो गए थे। वहीं, धीरे धीरे ये नाराजगी आजादी की क्रांति में बदल गई और पूरे देश में फैल गई थी। लेकिन ये क्रांति फेल हो गई थी और अंग्रेजों ने आवाज उठाने वाले क्रांतिकारियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए फांसी की सजा सुनाई थी। (उत्तर प्रदेश में हॉरर प्लेसेस की दिलचस्प कहानी)

इसे भी पढ़ें- दिल्ली से करीब 7 घंटे दूर लैंसडाउन की इन खूबसूरत जगहों में बिताएं कुछ पल

मेरठ में पर्यटकों के लिए पर्यटन स्थल

Interesting Facts about Meerut in Hindi

मेरठ शहर ऐतिहासिक शहरों में से एक है। जहां पर्यटकों के लिए कई खास जगहें हैं, जो की घूमने के लिए आकर्षण केंद्र है। इस सूची में सबसे पहले सूरजकुंड पार्क आता है, जिसका निर्माण एक व्यापारी द्वारा किया गया था। इस पार्क में एक झील भी है, जो कि पार्क की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। दूसरे नंबर पर मुस्तफा कैसल इमारत आती है, जो कि ऐतिहासिक इमारत है, जिसका निर्माण नवाब इश्क खान ने अपने पिता की याद में करवाया था। यह इमारत 30 एकड़ की जमीन में फैली हुई है। तीसरे नंबर पर सेंट जॉन बैपटिस्ट चर्च आता है जो भारत के सबसे पुराने चर्च में एक है। इस चर्च को साल 1819-1821 के दौरान बनवाया गया था। वहीं, मेरठ में कई अन्य चीजें भी हैं, जिन्हें आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। (उत्तर प्रदेश की प्रसिद्ध ऐतिहासिक जगहें)

इसे भी पढ़ें- धरती पर रहने वाले इन जानवरों की उम्र होती है सबसे लंबी

क्रिकेट बैट्स के लिए फेमस है मेरठ

Meerut History in Hindi

मेरठ क्रिकेट बैट्स के लिए पूरी दुनिया में फेमस है। यहां के बैट्स बेहद उम्दा माने जाते हैं। भारतीय क्रिकेट में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो कि मेरठ में बने बैट्स से खेलना पसंद करते हैं। इन खिलाड़ियों में महेंद्र सिंह धोनी, वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर जैसे अन्य खिलाड़ी शामिल हैं। मेरठ में कई हजार फैक्ट्रियां हैं, जो कि खेल उपकरणों की मैन्युफैक्चरिंग करते हैं, जिससे कई हजार लोगों को रोजगार भी मिलता है।

इन रोचक तथ्यों के लिए फेमस रहा है मेरठ

  • मेरठ शहर मौर्य सम्राट अशोक काल के दौरान में बौद्ध धर्म का केंद्र था।
  • मेरठ शहर में मुगल अकबर शासन में तांबे के सिक्के चला कर करते थे।

क्या आपको मेरठ के बारे में यह बातें पता थीं? अगर नहीं तो हमें उम्मीद है कि यह जानकारी आपको दिलचस्प लगी होगी। अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा है तो इसे फेसबुक या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ज़रूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- googleusercontent, amazon, wiki

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।