Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:49 AM IST

Expert Tips: क्या आप जानते हैं कुछ सपने देते हैं शुभ संकेत, हो सकती है धन की वर्षा

वैसे तो हर एक सपने का कोई मतलब होता है, लेकिन कुछ सपने ये दिखाते हैं कि आपका घर धन धान्य से भरने वाला है। आइए जानें उन सपनों के बारे में। 
Updated:- 2021-05-05, 18:24 IST
dreams money main

कुछ सपने इतने खूबसूरत होते हैं कि आपका मन ही नहीं होता है कि सपनों की दुनिया से बाहर निकला जाए। वैसे तो सपनों की अपनी अलग ही दुनिया है और हर सपने का अलग मतलब ,लेकिन कुछ सपने ऐसे भी होते हैं जो इस बात का संकेत देते हैं कि बहुत जल्द ही आपके घर में धन की वर्षा होने वाली है। आइए नई दिल्ली के वास्तु विशेषज्ञ प्रशांत मिश्रा सेजानें किन सपनों से पता चलता है कि घर धन धान्य से परिपूर्ण होने वाला है -

दूध और शहद को बहते हुए देखना

dreams money ()

सपने में दूध और शहद को एक साथ बहते हुए देखना शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि ये दोनों ईश्वर की प्रसन्नता की ओर इशारा करते हैं और ये दोनों ही चीज़ें समृद्धि का प्रतीक मानी जाती हैं। इसलिए इन्हें स्वप्न में देखने का साफ़ मतलब है कि आपके घर में धन की वर्षा होने वाली है।

मधुमक्खियों को देखना

dreams money ()

शहद बनाने वाली मक्खियों के बारे में सपने में देखना अत्यंत शुभ संकेत होता है। ऐसा माना जाता है कि मधुमक्खियां कड़ी मेहनत करके शहद बनाती हैं और उनका सपने में आना कड़ी मेहनत का ही प्रतीक माना जाता है और ये इस बात का संकेत होता है कि आपको बहुत जल्द ही अपनी मेहनत का फल प्राप्त होने वाला है और घर धन धान्य से परिपूर्ण होने वाला है।

अनाज को भरा हुआ देखना

dreams money ()

यदि आप सपने में अनाज के भरे हुए बोरे देखती हैं या अनाज जमीन पर फैला हुआ देखती हैं तो समझिए आपके दिन पलटने वाले हैं। समृद्ध फसल आमतौर पर लाभ, धन और खुशी से जुड़ी हुई होती है। अनाज के बारे में सपने देखने का मतलब है कि सौभाग्य आपको प्रचुर मात्रा में इंतजार कर रहा है। सीधे शब्दों में कहा जाए तो धन की वर्षा होने वाली है।

इसे जरूर पढ़ें : सपने में भगवान गणेश को देखने का क्या है मतलब


नंबर 8 को सपने में देखना

dreams money ()

अपने सपनों में नंबर 8 को देखने का मतलब है कि आपको बहुत जल्द ही धन, सफलता, और भौतिक लाभ मिलने वाले हैं । नंबर 8 को एक लकी नंबर इसलिए माना जाता है क्योंकि ये दोनों तरफ से सामान रूप वाला होता है।

ईगल पक्षी को देखना

dreams money ()

ईगल को बहादुरी, दृढ़ संकल्प और साहस का प्रतीक माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि ये पक्षी अपने लक्ष्य के प्रति अडिग रहता है और यदि सपने में इस पक्षी को देखा जाए तो ये इस बात का संकेत होता है कि आप अपने लक्ष्य से भ्रमित नहीं हैं और निश्चय ही आपके घर में धन की वर्षा होने वाली है।

सपने में धन देखना

dreams money ()

पैसे के बारे में यदि सपने में देखा जाए तो इसे शाब्दिक रूप से लिया जा सकता है यानी कि ये भौतिक लाभ और वित्तीय आशीर्वाद का प्रतीक। पैसे के बारे में सपने को आपके शरीर और दिमाग की समग्र समृद्धि के रूप में भी समझा जा सकता है कि सभी चिंताओं के बावजूद, सफलता और खुशी जल्द ही मिल जाएगी। दूसरी ओर, धन प्राप्त करने का अर्थ है कि भाग्य आपके पक्ष में है और आपको उन सभी चीजों में सफलता मिलेगी जो आप करते हैं।

इसे जरूर पढ़ें : क्यों आते हैं सपने और क्या होता है इन सपनों का मतलब

यदि आपको भी उपर्युक्त में से कोई स्वप्न दिखाई दे तो समझ लीजिये कि आपका घर धन और धान्य से परिपूर्ण होने वाला है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: pixabey

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।