कूलर खिड़की के बाहर लगाने के बाद भी कमरे में होती है उमस? बस करें इन हैक्स को फॉलो.. AC जैसा ठंडा हो जाएगा कमरा

Easy Tips to Get Rid of Room Humidity Fast: हल्की बारिश के बाद उमस बढ़ जाती है। ऐसे में कूलर चलाने पर कमरे में और भी ज्यादा चिपचिपा माहौल हो जाता है। थोड़ी-सी बारिश से गर्मी कम होने की बजाय और ज्यादा महसूस होने लगती है। यही वजह है कि लोग अक्सर कूलर को खिड़की या दरवाजे के बाहर लगाते हैं, लेकिन इसके बावजूद भी उमस बनी रहती है।
ऐसी स्थिति में लोगों को कूलर बंद करना ही सही लगता है। अगर आप भी कूलर की उमस से परेशान हो रही हैं, तो चिंता न करें। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कूलर के कुछ ऐसे हैक्स बताएंगे, जिससे बारिश के मौसम में उमस की परेशानी आपको नहीं होगी।
कूलर से उमस नहीं होगी, जानें कैसे? (How to reduce cooler humidity during rain)
- अगर आप चाहती हैं कि बारिश के मौसम में कूलर से कमरे में उमस न हो, तो आपको ध्यान रखा होगा कि कमरा बंद न रहे। जिस कमरे के बाहर आप कूलर चला रही हैं, उसका दरवाजा या दूसरी तरफ की खिड़की खोल दें। इससे हवा एक तरफ से होते हुए बाहर चली जाएगी और उमस नहीं होगी।
- कूलर चलाते समय कई लोग पंखा बंद कर देते हैं। लेकिन बारिश के मौसम में आपको पंखा भी चला कर रखना चाहिए। इससे कमरे की उमस पंखे से बाहर निकल जाती है।
- कूलर से उमस न हो, इसलिए सबसे अच्छा तरीका है कि आप कूलर में पानी का पंप बंद कर दें। बिना पानी के जब आप कूलर चलाती हैं, तो कमरे में वाष्प नहीं बनती, इससे चिपचिपा फील आपको नहीं होगा।
इसे भी पढे़ं- कूलर का पानी हर 2 दिन में दिखने लगता है गंदा, तो फॉलो करें ये हैक्स

- इसके साथ ही आप कूलर के दरवाजे खोल कर चलाएं। जब आप कूलर के कवर हटा देती हैं, तो इससे कूलर उमस नहीं बनाता। यह फ्रेश हवा कमरे में फेंकता है।
- बारिश के मौसम में कूलर चलाने के सबसे अच्छा तरीका यह भी है कि आप कूलर का पानी पूरी तरह से खाली कर दें और बिना पंप चलाएं इसे चला सकती हैं। इससे न ही करंट लगने का खतरना रहता है और हवा भी ठंडी लगती है। बारिश के मौसम में धूप नहीं आती है, इसलिए कूलर की हवा आपको ठंडी लगेगी।
- जिस कमरे में आप सो रहे हैं उस कमरे में गीले कपड़े न टांगे, क्योंकि यह भी उमस और चिपचिपेपन का कारण बनता है। जितना हो सके, कमरे को ज्यादा सामान से न भरे।
इसे भी पढ़ें-इस एक रुपये की चीज से कूलर की खिड़कियों को चमकाने में मिलेगी मदद, जानिए कैसे?
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik and Shutterstock)
- कमरे में कूलर कहां रखें?
- कूलर को हवादार किनारे पर रखें और क्रॉस वेंटिलेशन के लिए इसके पीछे एग्जॉस्ट लगा दें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।