herzindagi
how to take smell out of clothes without washing

ऊनी कपड़ों से आ रही है बदबू? जानें कैसे करें साफ

<span style="color: #222222; font-family: Arial, Helvetica, sans-serif;">लंबे समय से ऊनी कपड़ों को पैक रखने के कारण हमारे ऊनी कपड़ों से बदबू आने लगती हैं, चलिए जानते हैं इसे साफ करने का आसान तरीका।</span>
Editorial
Updated:- 2022-11-08, 13:11 IST

सर्दी का मौसम आ गया है, ऐसे में हम ऊनी कपड़ों को फिर से निकालने वाले है। लंबे समय से ऊनी कपड़े बंद रखने के कारण उसमें बदबू आ जाती है। ऐसे में इसे साफ करने का सही तरीका पता होना चाहिए। वरना ऊनी कपड़े जल्दी खराब हो जाते हैं।अगर आप भी ऊनी कपड़ों से आने वाली बदबू से परेशान है तो कुछ टिप्स को जरूर करें फॉलो। चलिए जानते हैं ऊनी कपड़ो को सही तरीके से साफ करने का आसान तरीका।

धूप दिखाएं

ऊनी कपड़ों को आप धूप जरूर दिखाएं। धूप ना दिखाने के कारण ऊनी कपड़ों से अजीब सी बदबू आने लगती हैं। ऊनी कपड़ो को आप धूप अवश्य ही दिखाएं। धूप दिखाने से बदबू गायब हो जाती हैं। लंबे समय से बंद होने के कारण कपड़ों से गंध आने लगती हैं।

बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल

How to Remove Smells from Clothes

आप बेकिंग सोडा का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। बेकिंग सोडा की मदद से मिनटों में ऊनी कपड़ो की सफाई किया जा सकता हैं। अलमारी से निकालने के बाद कुछ दिनों तक कपड़ो को धूप दिखाएं फिर आप एक पोटली में बेकिंग सोडा डाले और उसे कपड़ो के अंदर रखें। ऐसा करने से बदबू गायब हो जाएंगी

इसे जरूर पढ़ें-ऊनी कपड़ों को पैक करते समय आप भी रखें इन बातों का ध्यान

ऑयल का करें इस्तेमाल

आप अपने ऊनी कपड़ो की सफाई करने के लिए एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल कर सकती हैं। बता दे कि एसेंशियल ऑयल ऊनी कपड़ो के लिए काफी अच्छे होते हैं। यह आसानी से आपको ऊनी कपड़ो की बदबू को मिनटों में गायब कर देगा। र्सिफ 2 से 4 बूंद एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल कर आप अपने ऊनी कपड़ों को धो सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें-ऊनी कपड़ों के रोंएं से है परेशान, तो उन्हें हटाने के लिए अपनाएं ये हैक्स

कॉफी पाउडर का करें इस्तेमाल

आप कॉफी पाउडर का इस्तेमाल कर सकती है। कॉफी पाउडर का पोटली बनाकर आप अपने ऊनी कपड़ों के बीच में उन पोटली को डाल सकती हैं। ऐसा करने से आपके ऊनी कपड़ों की गंध गायब हो जाएंगी और आप मिनटों में अपने ऊनी कपड़े की सफाई कर सकती हैं।

नींबू का करें इस्तेमाल

आप नींबू का इस्तेमाल करके भी मिनटों में अपने कपड़ों की सफाई कर सकती हैं। इसके लिए आपको करना र्सिफ इतना होगा कि नींबू के कुछ बूंद को एक बाल्टी पानी में डालना होगा। जिसके बाद आप अपने ऊनी कपड़ों को करीब 20 मिनट तक इस पानी में डालकर छोड़ दे। 20 मिनट बाद आप साफ पानी से अपने कपड़ों को धो ले। आपका ऊनी कपड़ा मिनटों में साफ हो जाएंगा।

यह विडियो भी देखें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं


Pic Credit: Freepik




Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।