शादी की रस्मों के शुरुआत के साथ दूल्हा और दुल्हन के हाथों में क्यों पकड़ाया जाता है नारियल

शादियों का सीजन चल रहा है और ऐसे में आप सभी ने दूल्हा और दुल्हन को हाथ में सजे हुए नारियल पकड़े हुए जरूर देखा होगा। हाथ में पकड़े नारियल को हथवा के नाम से जाना जाता है। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि हथवा क्या है और यह क्यों पकड़ाया जाता है। शादियों में बाकी चीजों के साथ साथ हथवा या नारियल का विशेष महत्व है। नारियल का हिंदू धर्म में विशेष महत्व माना गया है। कलश बनाने से लेकर देवी देवताओं को नारियल चढ़ाने तक, इसका उपयोग पूजा और अनुष्ठानों में कई तरह से किया जाता है। नारियल को माता लक्ष्मी का रूप माना गया है साथ ही इसके बिना किसी भी पूजा और शुभ कार्य को अधूरा माना गया है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि शादियों में दूल्हा और दुल्हन नारियल क्यों पकड़ते हैं और इसका क्या महत्व और मान्यता है?
शादी में दूल्हा दुल्हन क्यों पकड़ते हैं नारियल

शादी के रस्मों में दूल्हा और दुल्हन के हाथों में नारियल पकड़ने की परंपरा सालों से चली आ रही है। दक्षिण और मध्य भारत के शादियों में अक्सर हाथ में नारियल पकड़ाया जाता है। कई जगहों पर शादियों में पकड़ाया जाने वाला उस नारियल की सगाई पूजन के वक्त पूजा की जाती है फिर उसे लड़की और लड़के के घरवालों को दी जाती है। बहुत से लोग उसे अच्छे से सजाकर शादी की रस्मों में दूल्हा और दुल्हन को पकड़ाते हैं। शास्त्रों में दुल्हन और दूल्हे के हाथ में नारियल पकड़ने को लेकर यह मान्यता है कि नारियल फर्टिलिटी (उर्वरता), समृद्धि और पवित्रता का प्रतीक माना है। साथ ही नारियल पकड़ने को लेकर यह कहा गया है कि नारियल की मदद से सभी देवी देवता दूल्हा और दुल्हन को आशीर्वाद देते हैं।
इसे भी पढ़ें: तिलक से लेकर इमली घुटाई तक, बिहारी शादियों में ये रस्में हैं खास
हिंदू धर्म में नारियल का महत्व

नारियल को श्रीफल के नाम से जाना जाता है, इस फल के तीन आंख में ब्रह्मा, विष्णु और शिव का रूप माना गया है। हिंदू धर्म में नारियल का विशेष महत्व है, कलश बनाने से लेकर प्रसाद चढ़ाने तक नारियल का उपयोग किया जाता है। लोग जब मंदिर में देवी-देवताओं के दर्शन के लिए जाते हैं, तो साथ में नारियल लेकर जरूर जाते हैं और भगवान को नारियल भेंट कर दर्शन पाते हैं। किसी भी शादी में दुल्हन के हाथ में नारियल पकड़ाने का मतलब है उसे आने वाले जीवन के लिए आशीर्वाद देना।
इसे भी पढ़ें: Wedding Rituals: क्या आप जानते हैं शादी में दूल्हा तलवार या चाकू क्यों रखता है?
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।