Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:33 AM IST

शहनाज गिल ने पहली बार शादी पर तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

हाल ही में शहनाज गिल ने अपनी शादी को लेकर चुप्पी को तोड़ा है। एक्ट्रेस ने अपने शो 'देसी वाइब्स विद शहनाज गिल' में इस बात का खुलासा किया था। 
Updated:- 2023-02-21, 18:00 IST
shehnaaz gill breaks silence on marriage

शहनाज गिल अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। कई बार शहनाज गिल से उनकी शादी को लेकर मीडिया पर्सन पूछते रहते हैं। वहीं शहनाज के फैंस भी जानना चाहते है कि शहनाज का शादी को लेकर क्या प्लान है। हाल ही में दिए गए इंटरव्यू में शहनाज गिल ने अपनी शादी को लेकर कई चीजों के बारें में खुलासा किया है। ऐसे में चलिए जानते हैं शहनाज गिल ने क्या कहा है अपनी शादी को लेकर जानें सभी चीजें विस्तार से।

शहनाज का नया शो दर्शक कर रहे है पसंद

शहनाज गिल ने हाल ही में शो 'देसी वाइब्स विद शहनाज गिल' में न सिर्फ शादी पर बात की बल्कि यह भी बताया कि उन्होंने हाल ही अपने लिए नया घर भी खरीदा है। वही शहनाज गिल ने अपना यूट्यूब चैनल भी शुरु किया है। जिस पर शहनाज का कहना है कि वह नही चाहती हैं कि वह किसी के आगे हाथ फैलाएं। ऐसे में उन्होने खुद की सिक्योरिटी के लिए यूट्यूब चैनल शुरु किया है।

शहनाज का नया शो

Shehnaaz Gill breaks silence on marriage plans

बता दे कि शहनाज गिल का खुद का शो 'देसी वाइब्स विद शहनाज गिल' काफी सुर्खियों में बना रहता है। शहनाज ने अपने इस शो में कई बड़े सेलेब्स को बुलाया है। जैसै कि- शहनाज ने इस शो में शाहिद कपूर, विक्की कौशल और आयुष्मान खुराना तक को बुला चुकी हैं। वही हर तरफ शहनाज के इस शो को लेकर बातें चल रही हैं।

इसे भी पढ़ें:शहनाज गिल जैसा मेकअप करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

शहनाज सेविंग कर रही है

इस शो में शहनाज गिल ने खुद को लेकर भी कई खुलासे किए है। शहनाज ने अपनी शादी को लेकर कहा है कि- उन्हें अब शादी जैसी चीजों में बिल्कुल भी विश्वास नहीं है और वह सिर्फ इसलिए कमा रही हैं ताकि भविष्य में किसी के सामने पैसों के लिए उन्हें हाथ न फैलाना पड़े। शहनाज ने आगे यह भी कहा कि- कोशिश करूंगी कि काम मिलता रहे लेकिन अगर आगे जाकर काम नही मिला तो मैं इसलिए सेविंग कर रही हूं।

इसे भी पढ़ें:पहले नहीं देखा होगा शहनाज गिल का इतना स्टाइलिश लुक, जानें क्या कर रही है अभी

शहनाज ने खरीदा है अपना घर

सिद्धार्थ शुक्ला अब हमारे बीच नही है। सिद्धार्थ और शहनाज एक दूसरे से काफी ज्यादा प्यार करते हैं। सिद्धार्थ के जाने के बाद से ही शहनाज काफी ज्यादा बदल गई है। वह अब केवल काम में बिजी दिखती हैं। ऐसे में इसी शो में शहनाज ने इस बात का खुलासा किया है कि शहनाज ने हाल ही में अपना एक नया घर भी खरीदा है।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

image credit: instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।