Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:34 AM IST

Happy Birthday: पहले नहीं देखा होगा शहनाज गिल का इतना स्टाइलिश लुक, जानें क्या कर रही है अभी

बिग बॉस 13 के जरिए फेमस हुई अभिनेत्री शहनाज गिल का आज बर्थडे है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको उनकी कुछ खास तस्वीरें दिखाने वाले हैं। 
Updated:- 2023-01-27, 09:59 IST
image

शहनाज गिल का आज 29वां जन्मदिन है। फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह से बर्थडे विश कर रहे हैं। बिग बॉस 13 से शहनाज गिल को एक अलग पॉपुलैरिटी हासिल हुई है।  शहनाज गिल 27 जनवरी यानी आज के दिन अपना जन्मदिन मना रही है। अभिनेत्री आए दिन सुर्खियों में बनी रहती है। कभी अपनी लुक को लेकर तो कभी अपने बयान को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। बिग बॉस हाउस में उन्हें काफी ज्यादा पसंद किया था। दर्शक उनकी मस्ती को देखना काफी ज्यादा पसंद करते थे।

शहनाज गिल की तस्वीरें

वही बिग बॉस हाउस से निकलने के बाद वह काफी बदल गई है। पहले से काफी ज्यादा बोल्ड हो गई है शहनाज गिल। शहनाज गिल सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर किया करती हैं। उनके हर एक पोस्ट पर लाखों व्यूज आते हैं।

शहनाज गिल अपनी तस्वीरें अक्सर इंस्टाग्राम पर शेयर करती है

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)


शहनाज गिल अक्सर अपने लेटेस्ट लुक की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में शहनाज गिल ने एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वह रेंड रंग का ड्रेस पहने नजर आ रही है। इस वीडियो में वह पानी में बैठे नजर आ रही हैं। उनके इस वीडियो में वह काफी ज्यादा बोल्ड नजर आ रही हैं। इस वीडियो में शहनाज अपनी हॉट अदाएं दिखाते हुए कैमरे के सामने पोज दे रही हैं।

इसे भी पढ़ें- दिखना चाहती हैं बोल्ड और एलिगेंट तो शहनाज गिल के स्टाइल को करें फॉलो

अकसर अपनी क्यूट फोटोज शेयर करती हैं अभिनेत्री

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)


शहनाज गिल अक्सर ही फैंस के साथ अपने क्यूट वीडियोज और वर्क फ्रंट की झलक शेयर करती रहती हैं। बिग बॉस के घर से निकलने के बाद अभिनेत्री पूरे तरीके से बदल गई है। पहले और अब की तस्वीर में उन्हें देखकर पहचानना मुश्किल हो जाता है। वह अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी फोटो शेयर किया करती हैं।

इसे भी पढ़ें- ऑउटफिट का कलर है सिल्वर तो ऐसे करें मेकअप, दिखेंगी गॉर्जियस

सलमान खान की फिल्म में आने वाली हैं नजर

शहनाज गिल इन दिनों कई प्रोजेक्ट्स में बिजी है। एक्ट्रेस सलमान खान की बहुचर्चित फिल्म किसका भाई किसी की जान में नजर आने वाली है। यह फिल्म ईद के समय रिलीज होने वाली हैं। इसके अलावा भी शहनाज गिल कई प्रोजेक्ट्स में काम कर रही हैं।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ। 

image credit: instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।