Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:34 AM IST

दिखना चाहती हैं बोल्ड और एलिगेंट तो शहनाज गिल के स्टाइल को करें फॉलो

बदलते ट्रेंड में लेटेस्ट फैशन की जानकारी तो हर एक्ट्रेस रखना पसंद करती हैं।
Updated:- 2022-09-26, 18:21 IST
best look of shehnaz gill

वैसे तो कोई भी एक्ट्रेस ऐसी नहीं हैं जिन्हें स्टाइल और लेटेस्ट ट्रेंड की जानकारी न हो। हर एक्ट्रेस का अपना एक अंदाज है और उन लुक्स को पसंद करने के लिए अपना एक अलग फैन बेस। हम बात कर रहे हैं शहनाज गिल की। बिग बॉस फेम स्टार दिन पर दिन बेहद खूबसूरत और बोल्ड होती नजर आ रही हैं।

इनके वेट लोस  करने के बाद ही से शहनाज आए दिन अपनी तरह-तरह के स्टाइलिश अवतार में नजर आ रही हैं। आइए देखते हैं आप किस तरह से इनके लुक्स को अपने हिसाब से स्टाइल कर सकती हैं और इनकी तरह खूबसूरत के साथ-साथ स्टाइलिश दिख सकती हैं।

येलो कलर लहंगे में शहनाज गिल (Shehnaz Gill In Yellow Lehenga)

Shehnaz Gill In Yellow Lehenga

अपने चुलबुले अंदाज से मशहूर हुई शहनाज ने इस लुक में येलो कलर के वर्क वाले लहंगे को स्काई ब्लू बॉर्डर वाले पिंक कलर के नेट से बने दुपट्टे के साथ कैरी किया है। इस तरीके का लुक आप लगभग 2000 रुपये से 3000 रुपये के बीच में किसी भी लोकल डिजाइनर की मदद से रिक्रिएट करवा सकती हैं। ज्वेलरी के लिए आप शहनाज की तरह चोकर चुन सकती हैं अन्यथा आप चाहे तो चोकर की जगह हैवी इयररिंग्स भी वियर कर सकती हैं।साथ ही मेकअप को न्यूड कलर में रखें।

इसे भी पढ़ें : ऑउटफिट का कलर है सिल्वर तो ऐसे करें मेकअप, दिखेंगी गॉर्जियस

सिप्पियों वाली साड़ी में शहनाज गिल (Shehnaz Gill In Sequin Saree)

Shehnaz Gill In Sequin Saree

इस तरीके की साड़ी देखने में बेहद बोल्ड और स्टाइलिश दिखाई देती है। आप इस तरह की साड़ी को किसी भी बड़े फंक्शन या शादी के लिए ट्राई कर सकती हैं। लुक को थोड़ा और क्लासी बनाने के लिए हेयर स्टाइल के लिए ओपन स्लीक हेयर स्टाइल को चुनें। साथ ही मेकअप के लिए लिप्स को पिंक रखें और आई मेकअप के लिए न्यूड कलर को चुनें। ज्वेलरी के लिए आप मिनिमल वर्क को ही चुनें। इसके लिए आप डायमंड ज्वेलरी का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस तरीके की साड़ी आपको मार्केट में करीब 2000 रुपये से लेकर 3000 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगी।

इसे भी पढ़ें : दिखना चाहती हैं बोल्ड तो रेड कलर को करें होल्ड

व्हाइट कलर है राइट (Shehnaz Gill In White Saree)

Shehnaz Gill In White Saree

अगर आप क्लासी और मिनिमल लुक कैरी करना पसंद करती हैं तो कुछ इस तरीके के लुक को स्टाइल कर सकती हैं। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए पोटली बैग को कैरी किया गया है। साथ ही मेकअप के लिए ब्राउन न्यूड कलर का चुनाव किया गया है। लुक को और ज्यादा क्लासी बनाने के लिए आप ज्वेलरी को मिनिमल ही रखें और केवल स्टड्स इयररिंग्स ही स्टाइल करें। इस तरीके की साड़ी आपको मार्केट में 3000 रुपये से लेकर 4000 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगी। साथ ही इस लुक में ब्लाउज को थोड़ा स्टाइलिश लुक देने के लिए स्लीव्स पर पर्ल चैन की लेयर्स का इस्तेमाल किया गया है।

 

इसी के साथ अगर आपको हमारे बताए गए शहनाज गिल के ये लुक्स और किस तरीके से आप कर सकती हैं उसको स्टाइल टिप्स पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें।

साथ ही ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए फॉलो कीजिए हरजिंदगी को।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।