जब पढ़ाई की बात होती है तो यह अधिकतर लोगों के लिए किसी जंग को जीतने से कम नहीं होता है। वह किताब तो खोलते हैं, लेकिन उन्हें कुछ भी समझ में नहीं आता है। कुछ लोग तो किताब खोलते ही सो जाते हैं। वहीं, कुछ बच्चे ऐसे भी होते हैं, जो पढ़ाई तो करते हैं, लेकिन उन्हें रिजल्ट ऐसा नहीं मिलता है, जैसा कि उन्होंने सोचा होता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि आपको स्मार्ट स्टडी पर फोकस करना चाहिए।
दरअसल, ऐसी कई हैक्स होते हैं, जो पढ़ाई को आपके लिए आसान बनाते हैं। जब आप इन हैक्स की मदद लेते हैं, तो पढ़ते समय आप अधिक ध्यान लगा पाते हैं। जिससे आप कम समय में अधिक पढ़ पाते हैं और उसे अपेक्षाकृत लंबे समय तक याद रख पाते हैं।
आपने देखा होगा कि एक क्लॉस में कई बच्चे होते हैं और टीचर सभी को एक तरह से ही पढ़ाते हैं। लेकिन फिर भी हर बच्चे का रिजल्ट अलग होता है, क्योकि हर बच्चे के पढ़ने का तरीका अलग होता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही स्टडी हैक्स के बारे में बता रहे हैं, जो पढ़ते समय आपके काम आएंगे-
आपको शायद पता ना हो, लेकिन च्युइंग गम एक ब्रेन बूस्टर की तरह काम करता है। चूंकि, इसके गंभीर दुष्प्रभाव नहीं हैं, इसलिए इसे चबाना एक अच्छा उपाय हो सकता है। जब आप च्युइंग गम चबाते हुए पढ़ते हैं तो यह आपको अधिक फोकस होने में मदद करता है। हालांकि, इसका एक नुकसान यह है कि यह केवल कुछ ही वक्त के लिए टिकता है, इसलिए इस हैक का इस्तेमाल आप तब करें, जब आप अपने चैप्टर का सबसे मुश्किल भाग पढ़ रहे हों।(ऐसे छुड़ाएं कपड़ों से च्युइंग गम)
इसे जरूर पढ़ें-मन की बात उतारें डायरी पर, जानें इसके फायदे
आज के समय में बच्चों से लेकर बड़ों तक की नोट्स लिखने की आदत छूटती जा रही है। लेकिन अध्ययनों से पता चलता है कि जब आप उन्हें हाथ से फिर से लिखने के लिए समय निकालते हैं, तो आप वास्तव में अपने कंप्यूटर, टैबलेट या लैपटॉप(ऐसे करें लैपटॉप की सफ़ाई) का उपयोग करने की तुलना में अधिक प्रभावी ढंग से सीखते हैं। इसलिए, जब भी आप कुछ नया पढ़ें या सीखें तो नोट्स को अपने हाथ से लिखना ना भूलें।
यह विडियो भी देखें
यह भी एक तरीका है बेहतर तरह से पढ़ाई करने का। आजकल अलग-अलग उम्र के बच्चों के लिए कई तरह के स्टडी ऐप्स अवेलेबल हैं। ये ऐप्स आपको किसी भी कॉन्सेप्ट को बेहतर तरीके से समझने में मदद करते हैं, जिससे उन्हें याद रखने की जरूरत ही नहीं पड़ती है। इसके अलावा, ये ऐप्स आपको कॉन्सेप्ट समझाने के अलावा उसकी प्रैक्टिस भी करवाते हैं।
यह एक छोटा सा हैक है, लेकिन आपके बेहद काम आ सकता है। यह देखने में आता है कि कुछ लोग या बच्चे हमेशा एक ही जगह पर बैठकर काम या पढ़ाई करते हैं। जिसके कारण पढ़ाई करना बहुत अधिक बोरिंग व कठिन हो जाता है।(ऐसे करें मूड को ठीक) ऐसे में आप कभी-कभी स्थान में बदलाव करके देखें। इससे आपके मूड पर भी असर पड़ता है। आप पार्क से लेकर कॉफी शॉप में बैठकर अपनी सीखने की प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने में मदद कर सकते हैं।
यह हैक मुख्य रूप से छोटी उम्र के बच्चों के बेहद काम आता है। बच्चे चीजों को पढ़ते तो हैं, लेकिन उसे जल्द ही भूल जाते हैं। ऐसे में आप उनके साथ रोल प्ले गेम खेलकर देखकर उन्हें बेहतर तरीके से पढ़ा सकते हैं व हर कॉन्सेप्ट को अच्छी तरह समझा सकते हैं। जब बच्चे रोल प्ले के जरिए किसी चीज को सीखते हैं तो उनके भूलने की संभावना काफी कम हो जाती है।
इसे जरूर पढ़ें-इन एप्स की मदद से आप बच्चो को सिखा सकती हैं बहुत कुछ
तो अब आप भी इन स्टडी हैक्स की मदद लें और अपने पढ़ने के एक्सपीरियंस को कई गुना बेहतर बनाएं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।