Wed Sep 16, 2026 | Updated 04:10 AM IST

जानें कैसा रहेगा साल 2023 में वृश्चिक राशि वालों का स्वास्थ्य

Scorpio Health Horoscope 2023: इस आर्टिकल में जानें कि साल 2023 में वृश्चिक राशि वालों का स्वास्थ्य कैसा रहेगा।
Updated:- 2022-12-27, 18:13 IST
scorpio horoscope

जल्द ही नए साल का आगमन होने वाला है। ऐसे में हम सभी साल 2023 का राशिफल जानना चाहते हैं। खासतौर पर लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर बहुत चिंतित रहते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे वृश्चिक राशि वालों का स्वास्थ्य राशिफल।

राशि चक्र में वृश्चिक राशि को आठवां दर्जा दिया गया है और यह राशि जल तत्व की है। वहीं इस राशि का स्वामित्व मंगल ग्रह को प्राप्त है। इस राशि के जातकों को अक्सर किसी घटना के घटित होने से पहले ही पूर्वाभास हो जाता है। चलिए जानते हैं इस बारे में विस्तार सेहमारे ज्योतिष एक्सपर्ट सौरभ त्रिपाठी से।

मिले-जुले होंगे परिणाम

वृश्चिक राशि के जातकों को नए साल में मिले-जुले यानि कि सकारात्मक व नकारात्मक दोनों तरह के परिणाम मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य के लिहाज से भी लापरवाही करना भारी पड़ सकता है। हालांकि, वर्ष की शुरुआत अच्छी होगी। साथ ही ग्रहों का संयोजन स्वास्थ्य समस्याओं को कम करेगा।

इसे भी पढ़ेंःYearly Horoscope 2023: आपके लिए क्या ख़ास लेकर आ रहा है ये साल? जानें राशिफल

समस्याओं से बचने के लिए रहें सतर्क

scorpio health  update

शुरुआत में सेहत अच्छी रहेगी लेकिन छठे भाव में उपस्थित राहु और 17 जनवरी के बाद शनि की तीसरी दृष्टि छठे भाव पर होने से छठा भाव सक्रिय रहेगा। ऐसे में आपको स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

आपके विरोधी भी इस दौरान थोड़े प्रबल रहेंगे जिस वजह से आप मानसिक तनाव में पड़ सकते हैं। 22 अप्रैल को बृहस्पति महाराज पंचम भाव में प्रवेश करेंगे, और इसी समय में राहु के साथ सूर्य महाराज भी स्थित होंगे।

कब होगा सेहत में बदलाव

इसके बाद सूर्य और बृहस्पति दोनों ही राहु के साथ स्थित होंगे और शनि की उन पर दृष्टि होने के कारण दोनों ही ग्रह पीड़ित होंगे। इस अवधि में सेहत में बड़े बदलाव आ सकते हैं और आपको स्वास्थ्य समस्याओं से दो-चार होना पड़ सकता है। इस दौरान हुई किसी भी शारीरिक समस्या को बिल्कुल भी हल्के में ना लें और तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।

इस समस्या का करना पड़ेगा सामना

scorpio health in

वृश्चिक राशि के जातकों को पेट और बड़ी आंत से संबंधित कोई समस्याएं परेशान कर सकती है। इसके साथ-साथ मूत्र नलिका से संबंधित संक्रमण या उससे संबंधित कोई समस्या, नेत्र रोग और शरीर में दर्द जैसी समस्याएं भी आपके जीवन में आ सकती हैं।

इसे भी पढ़ेंःCareer Horoscope 2023: इस साल किन राशियों को मिल सकता है नौकरी में प्रमोशन, जानें

उपाय

  • बेहतर रहेगा कि आप नियमित रूप से योग करें।
  • मेडिटेशन करें।
  • मंगलवार के दिन केतु के लिए यज्ञ / हवन करें।
  • प्रतिदिन 108 बार`ॐ गुरुवे नमः' का जाप करें।
  • साथ ही रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करें।

तो ये थी वृश्चिक राशि के जातकों की सेहत से जुड़ी सारी जानकारी। अगर आप इसके अलावा कुछ और जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में सवाल जरूर करें।

अगर आपक यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।