Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:40 AM IST

साल 2023 में 7 नंबर का रहेगा प्रभाव, जानें यह अंक क्‍या दिखाएगा चमत्कार

साल 2023 के कुछ योग के हिसाब से अंक का 7 प्रभाव आपके जीवन में क्‍या असर? जानने के लिए पढ़ें ये आर्टिकल।
Updated:- 2022-12-27, 17:53 IST
year  as per numerology tips

साल 2023 के करीब आते ही लोगों के मन में अलग ही उत्साह देखा जा रहा है, यह उत्साह केवल नए वर्ष के शुरू होने का नहीं है बल्कि हम सभी यह जानना भी चाहते हैं कि इस यह वर्ष हम सबके लिए क्‍या लेकर आ रहा है।

वैसे तो भाग्यांक के अनुसार सभी जातकों पर अलग-अलग प्रभाव ही पड़ेगा, वर्ष 2023 का कुल योग 7 है। इसे आप इस तरह समझ सकती हैं, (2+0+2+3=7)। ऐसे में इस वर्ष 7 नंबर का प्रभाव देखने को मिलेगा।

यह अंक पूरे वर्ष पर क्‍या प्रभाव डालेगा यह जानने के लिए हमने न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉक्टर शेफाली गर्ग से बात की है। वह कहती हैं, 'यह केतु का वर्ष है। अंक 7 का स्वामी केतु होता है। इसे छाया ग्रह कहा गया है और यह बहुत ही रहस्यमयी ग्रह होता है। इस ग्रह का व्यवहार समझना बहुत ही मुश्किल है क्योंकि यह कभी अनुकूल या प्रतिकूल परिणाम देता है। सीधे शब्‍दों में कहा जाए तो इस ग्रह को विरोधी प्रकृति का माना जाता है।'

इसे जरूर पढ़ें- अगर आपका भाग्यांक 7 है तो जानें अपनी लव लाइफ

significance of number  for this year

2023 पर 7 नंबर का प्रभाव

2023 का कुछ योग बेशक 7 हो मगर इस वर्ष में अंक 2 का प्रभाव भी नजर आएगा, क्योंकि यह अंक 2 बार आ रहा है। अंक 2 का स्वामी चंद्रमा होता है। चंद्रमा मन का कारक होता है। इस वर्ष में 3 भी आ रहा है। 3 का स्वामी गुरु होता है। इस तरह से देखा जाए तो इस वर्ष गुरु और चंद्रमा की युति से भी गजकेसरी योग भी बन रहा है। इसलिए कुछ सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिल सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें- Year Beginner : जानें वर्ष 2023 में आपके लिए क्या है शुभ और कितनी हैं चुनौतियां

 number numerology

क्या होता है गजकेसरी योग

गजकेसरी योग होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। यह योग हाथी और सिंह के संयोग से बनता है, इसलिए कहा जा सकता है इस वर्ष धन, ज्ञान और शक्ति में अपार बढ़त देखी जाएगी। इस योग से बड़े-बड़े कार्य सिद्ध होते हैं। कन्या या मिथुन राशि के जातकों को इससे सबसे ज्‍यादा फायदा होता है।

 number predictions

केतु का क्‍या पड़ेगा प्रभाव?

  • केतु ग्रह पूर्णता और प्रवीणता का प्रतीक होता है। यह ग्रह हमें आध्यात्मिक बनाएंगा, मगर हमारे जीवन में कुछ रुकावटें भी लाएगा। इतना ही नहीं, इस बार हम लोग भावनात्मक पहलू पर खुद को कमजोर पाएंगे।
  • अगर आप सिंगल हैं तो इस वर्ष आपको पसंद का पार्टनर मिल जाएगा। इतना ही नहीं, आपको ऐसा पार्टनर मिलेगा जिसके साथ आप अपनी पूरी जिंदगी बिताना चाहेंगे।
  • करियर के लिहाज से आप इस बार अपने अंदर बहुत एनर्जी महसूस करेंगे। सहकर्मियों के साथ मिलकर काम करने का मौका है और एकता बनाए रखने पर ही हमें लाभ मिलेगा। हो सकता है इस वर्ष नौकरियों की कमी हो, मगर व्यापार के लिहाज से यह वर्ष बहुत ही अच्‍छा माना गया है।
  • सेहत को लेकर आपको थोड़ा कलरफुल रहना जरूरी है। नई-नई बीमारियों के फैलने खतरा रहेगा, मगर यह जानलेवा नहीं होंगी।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।