मयूर विहार के एल्कॉन स्कूल में छात्रा के साथ होता था यौन शोषण, जिसके कारण दे दी उसने जान

अब बच्चे कहीं सेफ नहीं है। हाल ही में दिल्ली के एक स्कूल में यौन शोषण होने के कारण छात्रा ने आत्महत्या कर ली। 
Updated:- 2018-03-22, 17:26 IST
schoolgirl suicide due to sexually exploited in mayur vihar delhi main

लगातार स्कूल में बच्चों के साथ हो रही घटनाओं को देखने के बाद लगता है कि अब स्कूल वालों को यह घोषणा कर ही देनी चाहिए कि स्कूल में बच्चों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी नहीं है, इसलिए अभिभावक अपनी जिम्मेदारी पर ही बच्चों को स्कूल भेजे। 

हाल का मामला मयूर विहार फेज-1 के एल्कॉन स्कूल का है। इस स्कूल में पढ़ने वाली 15 वर्षीय छात्रा ने उत्तर प्रदेश के नोएडा में अपने घर के अंदर बीते मंगलवार को खुदकुशी कर ली। यह छात्रा स्कूल के नौवीं कक्षा में पढ़ती थी। 

छात्रा को मिली थी परीक्षा 

छात्रा ने यौन शोषण के कारण खुदकुशी की है। बुधवार को पीड़ित छात्रा के पिता ने बताया कि उसकी बेटी का स्कूल के दो शिक्षक लगातार यौन शोषण कर रहे थे। जब छात्रा ने आपत्ति जताई तो उसे परीक्षा में फेल करने की धमकी दे रहे थे। 

नौवीं में पढ़नेवाली छात्रा को जब उसके पैरेन्टस को घर के अंदर पंखे से लटका हुआ देखा उसके बाद उसे नोएडा के सेक्टर 27 स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन, अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मरा हुआ घोषित किया। जिसके बाद से छात्रा के अभिभावकों ने स्कूल की दो शिक्षक और प्रिंसिपल के खिलाफ केस दर्ज किया।  

नोएडा सेक्टर 24 के थानाध्यक्ष अखिलेश त्रिपाठी ने कहा, हमने अभिभावकों की तरफ से शिकायत मिलने के बाद दो आरोपी टीचर्स के खिलाफ सुसाइड के लिए उकसाने, आपराधिक कृत्य और यौन उत्पीड़ने के चलते भारतीय दंड संहिता की धारा 306, 506 और 354 के तहत केस दर्ज किया है।

गलत तरीके से छूता था टीचर

छात्रा के मरने के बाद उसके पिताजी काफी दुखी हैं और इसका पूरा आरोप स्कूल वालों पर लगा रहे हैं। इस वीडियो में पिता का पूरा बयां देखिए जिसमें पिता रोते हुए अपनी मरी हुई बेटी की दास्तां बता रहे हैं। 

इस वीडिया में छात्रा के पिता कह रहे हैं कि "मेरी बेटी हमेशा शिकायत करती थी कि मेरे टीचर अच्छे नहीं है। मुझे गलत तरीके से छूते थे। फिर मैंने उसे समझाने की कोशिश की कि हो सकता है गलती से टीचर ने तुम्हें छूआ हो। कोई नहीं उससे दूर रह। लेकिन उसने कहा कि वो बहुत डरी हुई है वो परीक्षा में कितना भी अच्छा लिखेगी वो लोग उसे फेल कर देंगे। और आखिर में उसे SST में फेल ही कर दिया गया। इसी के बाद जब वह स्कूल से घर और कमरे से नहीं निकली तब हम अंदर घुसे। अंदर मेरी बेटी पंखे में लटकी हुई मिली। हम उसे तुरंत लेकर अस्पताल गए। जहां अस्पताल वालों ने उसे मृत घोषित कर दिया।" 

स्कूल वालों ने दी गाली

मृत छात्रा के पिता का कहना है कि जब उन्होंने अपनी बेटी की मरने की खबर देने के लिए स्कूल में फोन किया तो स्कूल वालों ने उन्हें गाली देकर फोन काट दिया। 

इस केस में एक जांच अधिकारी को कर दिया गया है सस्पेंड 

इस मामले के मीडिया में आते ही नोएडा के SSP ने जांच अधिकारी को सस्पेंड कर दिया है। नोएडा सेक्टर 24 के एसएचओ अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि कॉन्स्टेबल क्लर्क निरपेंदर को गलत IPC धाराओं के तहत केस दर्ज करने के चलते सस्पेंड किया गया है। 

नोएडा के एसपी सिटी अरुण सिंह के अनुसार मामले की इन्वेस्टिगेशन की जा रही है।

आपको मालूम होगा कि पिछले साल गुड़गांव के रेयान इंटरनेशनल स्कूल में भी एक छात्र की मौत हो गई थी। इसी से मालूम चलता है कि बच्चे अब स्कूल में सुरक्षित नहीं। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।