रेखा से भी खूबसूरत हैं उनकी बहन राधा, ठुकरा चुकी हैं राज कपूर की फिल्म का ऑफर

क्या आपने रेखा की बहन देखी है? इस आर्टिकल में जानिए उनके बारे में और देखिए उनकी तस्वीरें। 
Updated:- 2022-07-24, 12:59 IST
rekha sister radha photo

रेखा आज बेशक फिल्मों में काम नहीं करती पर इसके बावजूद भी वो पूरे बॉलीवुड में अपना अलग नाम रखती हैं। फिर चाहे कोई अवार्ड फंक्शन हो या रेखा की पर्सनल लाइफ वो हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। वहीं सुंदरता के मामले में भी वह रेखा कम नहीं हैं। आज भी उनकी साड़ियां और नेकलेस के डिजाइन एक से बढ़कर एक होते हैं। लेकिन क्या आपने रेखा की बहन राधा (Rekha Sister Radha) की फोटो देखी है? रेखा की बहन राधा के बारे में बहुत कम लोगों ने सुना है पर वो भी खूबसूरती के मामले में कुछ कम नहीं हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में।

रेखा से भी खूबसूरत हैं उनकी बहन

View this post on Instagram

A post shared by REKHA JI (@rekhajifanpage)

सोशल मीडिया पर ऐसी बहुत सारी तस्वीरें मौजूद हैं जिसमें रेखा के साथ उनकी बहन राधा भी नजर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राधा भी साउथ की कुछ फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इतना ही नहीं वह अपने समय में कई मैगजीन्स के लिए मॉडलिंग भी कर चुकी हैं। कहा जाता है कि रेखा की बहन राधा फिल्मों से ज्यादा मॉडलिंग करना पसंद करती हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक बॉलीवुड के बहुत नामी और सेक्सफूल फिल्म मेकर्स ने राधा को अपनी फिल्मों में काम करने का ऑफर दिया था लेकिन उन्होंने मना कर दिया। उन्हें फिल्म ऑफर करने वालों की लिस्ट में राज कपूर का भी नाम शामिल है। उन्होंने राधा को बॉबी फिल्म में काम करने का ऑफर दिया था लेकिन राधा ने मना कर दिया। राधा के मना करने के बाद इस फिल्म में डिंपल कपाड़िया ने काम किया था।

इसे भी पढ़ेंःसारा खान जल्द ही करने वाली हैं शादी, 11 साल पहले हुआ था अली मर्चेंट से तलाक

अमेरिका में रहती हैं राधा

राधा ने 1981 में अपने बचपन के दोस्त उस्मान सईद संग शादी कर ली थी। इसके बाद वह अमेरिका में शिफ्ट हो गई थीं। उस्मान डायरेक्टर और लेखक एस.एम अब्बास के बेटे हैं। राधा ने उस्मान से शादी करने के बाद अपना नाम राबिया रख लिया था। उनके 2 बेटें भी हैं। एक का नाम नाविद और दूसरे का नाम अमन है। राधा यूं तो अमेरिका में रहती हैं लेकिन अपने परिवार के मिलने के लिए अक्सर भारत आती रहती हैं। वह रेखा के साथ अरमान जैन के रिसेप्शन में भी पहुंची थीं। (National Film Awards 2022)

इसे भी पढ़ेंःनहीं रहे 'भाभी जी घर पर हैं' शो के मलखान, कविता कौशिक ने कही ये बात

रेखा के साथ-साथ उनकी बहन भी बेहद खूबसूरत हैं। आपको रेखा और उनकी बहन में से कौन ज्यादा सुंदर लगा? यह हमें फेसबुक के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit:rekhajifanpage/Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।