Sat Sep 12, 2026 | Updated 08:32 AM IST

क्या आपको पता है हम क्यों मनाते हैं Christmas? जानने के लिए पढ़ें

Christmas 2022: इस आर्टिकल में हम आपको यह बताने वाले हैं कि क्रिसमस क्यों मनाया जाता है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2022-12-04, 10:35 IST
reason why we celebrate christmas

Christmas 2022: हर साल 25 दिसंबर के दिन क्रिसमस मनाया जाता है यह बात तो हम सभी जानते हैं। लेकिन क्या आपको यह पता है कि क्रिसमस क्यों मनाया जाता है? इस सवाल का जवाब बहुत से लोगों के पास नहीं होगा। यही कारण है कि हम आपके लिए यह आर्टिकल लेकर आए हैं। चलिए जानते हैं क्रिसमस मनाने के पीछे का कारण।

क्यों मनाते हैं हम क्रिसमस

christmas

हर साल ईसा मसीह के जन्मदिन को क्रिसमस के रूप में मनाया जाता है। साथ ही ऐसा भी कहा जाता है कि सांता क्लॉस का असली नाम सांता निकोलस है। कहा जाता है सांता निकोलस बच्चों से बहुत प्यार करते थे। यही कारण है कि उनकी याद में हम सभी क्रिसमस मनाते हैं और खुशियां बांटते हैं।

इसे भी पढ़ेंःबच्चों के लिए क्रिसमस को कुछ इस तरीके से बनाएं खास

प्यार बांटने के लिए मनाते हैं यह त्यौहार

क्रिसमस का पर्व सभी तरह की ग़मों को भुलाकर एक-दूसरे को प्रेम करने के लिए होता है। इस दिन लोग अपने दोस्तों और परिवारों के साथ मिलकर आनंद लेते हैं। बड़ों को साथ-साथ बच्चों को भी उपहार देकर खुश करने के लिए हम लोग यह त्यौहार मनाते हैं।

परिवार के साथ समय बिताते हैं लोग

यूं तो आजकल लोगों के लिए परिवार के लिए समय निकालना आसान नहीं है। लेकिन इस दिन पूरा परिवार एक साथ होता है। साथ में केक कटिंग करते हैं और पार्टी करते हैं। आपस में बैठकर बातें करते हैं और समय बिताते हैं।

उपहार देकर खुश करना

क्रिसमस के पर्व पर लोग एक दूसरे को उपहार देकर भी खुश करते हैं। जैसे सांता क्लॉस बच्चों को देते थे। उपहार के साथ-साथ इसके पीछे का भाव भी बहुत ख़ास होता है।

पॉजिटिविटी फैलाने के लिए

christman celebration reason

इन सभी बातों के साथ-साथ जीवन से तनाव को दूर भगाने के लिए भी हम लोग यह पर्व बनाते हैं। ताकी सभी अपने-अपने जीवन में खुश रहें और कुछ अच्छा करें।

इसे भी पढ़ेंःChristmas से जुड़े इन अजब-गजब रीति-रिवाजों के बारे में शायद ही जानती होंगी आप

अपने बच्चों को सजावट और घर की सफाई में शामिल करके इस उत्सव की तैयारी करें। उनके हाथ से बनी सजावट को क्रिसमस ट्री पर लगाएं। साथ ही अलग-अलग स्नैक्स और मिठाइयां तैयार करने में उन्हें शामिल करें। बच्चे इन तैयारियों में बहुत मज़ा कर सकते हैं जबकि आपको उनके साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलता है।

तो ये थी क्रिसमस से जुड़ी सारी जानकारी। आपका इस बारे में क्या कहना है? यह हमें इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।