Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:15 AM IST

जेठानी बबीता और देवरानी नीतू सिंह के बीच अनबन की असली वजह क्‍या है? जानें

कपूर खानदान की बहू नीतू और बबीता कपूर यानि देवरानी-जेठानी के बीच रिश्‍ता अच्‍छा नहीं है। दोनों के बीच अनबन की असली वजह जानने के लिए इस आर्टिकल को पढ़ें। 
Updated:- 2020-08-22, 21:00 IST
image

भारत में देवरानी और जेठानी के बीच प्‍यार बहुत ही कम देखने को मिलता है। कहते हैं कि दो बहनें भी अगर एक घर में देवरानी और जेठानी बनकर आ जाती हैं तो दोनों के बीच खिटपिट चलती रहती है। कभी किसी बात को लेकर तो कभी किसी बात को लेकर देवरानी-जेठानी के बीच खराब रिश्‍ता ही देखा जाता है। बॉलीवुड भी इससे अछूता नहीं है। यहां पर भी रिश्‍तों में खटास देखने को मिलती है। खबरों की मानें तो देवरानी-जेठानी यानि नीतू और बबीता के रिश्ते शुरू से ही ठीक नहीं रहे हैं। दोनों के बीच सालों से बातचीत बंद है और झगड़ा इतना ज्‍यादा था कि नीतू सिंह करिश्मा की शादी में नहीं गई थीं। जी हां स्वर्गीय राज कपूर की पुत्रवधू, जिन्होंने 1966 में फिल्‍म 'दस लाख' में एक साथ काम किया था, दोनों के बीच रिश्‍ता बिल्‍कुल भी अच्‍छा नहीं था।

हालांकि यह माना जाता है कि उनके बीच नाराजगी का कारण कुछ आंतरिक पारिवारिक झगड़े हैं, किसी ने भी इस मामले के बारे में पब्लिक प्‍लेटफार्म पर कभी बात नहीं की है। इसीलिए किसी को भी इस बात की जानकारी नहीं है कि वास्तव में दोनों के बीच किस बात को लेकर लड़ाई हुई। लेकिन कुछ ऐसी घटनाएं सामने आईं हैं जो उनके बीच की झगड़े का प्रमाण हैं।

इसे जरूर पढ़ें: क्‍या Kapoor Family के बारे में सब जानते हैं आप ?

babita inside

जब 2010 में एक्‍ट्रेस नीतू कपूर ने अपनी मां राजी सिंह को खो दिया था, तो पूरा कपूर खानदान उनका सपोर्ट करने और अंतिम संस्कार के दौरान शामिल होने के लिए एक साथ आया था। लेकिन इन सब के बीच पूर्व एक्‍ट्रेस बबीता को कहीं भी नहीं देखा गया था। सिर्फ बबीता ही नहीं, बल्कि उनकी बेटियां करीना और करिश्मा कपूर अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुई थीं। लेकिन बबिता कपूर अपने देवर ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में मौजूद थीं, जिनका 30 अप्रैल 2020 को मुंबई में ल्यूकेमिया के कारण निधन हो गया था। 

neetu singh inside

इसके अलावा 2007 में, रणधीर कपूर की पत्नी बबीता और उनकी बेटियां नीतू कपूर की इकलौती बेटी की बिजनेस भरत साहनी के साथ शादी में शामिल नहीं हुई थीं। वह सारे फंक्‍शन से दूर रहीं और रणधीर कपूर को शादी में अकेले ही देखा गया। इससे पहले 2003 में नीतू भी अपनी भतीजी करिश्मा कपूर की बिजनेसमैन संजय कपूर के साथ शादी में शामिल नहीं हुई थीं। यहां पर भी ऋषि कपूर अकेले ही शादी में शामिल हुए थे।

 

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, 2012 में एक्‍टर सैफ अली खान के साथ करीना कपूर की शादी के बाद दोनों के बीच का झगड़ा खत्म हो गया था। जेठानी बबीता ने  नीतू कपूर को शादी में पर्सनली आमंत्रित करके अपने बीच के झगड़े को खत्‍म करने की पहल की थी। 

babita neetu dancing

कपूर के करीबी सूत्र ने खुलासा किया, ''करीना की शादी में बबीता और नीतू रिश्तों को ठीक करने के अवसर के रूप में काम किया। बबीता पर्सनली शादी के निमंत्रण के साथ कृष्ण राज (नीतू और ऋषि कपूर के निवास) में नीतू से मिलने गई थीं। जो लोग झगड़े के बारे में जानते हैं, उन्हें एहसास होगा कि यह कितनी बड़ी बात है। ऐसा लगता है कि उन्होंने आखिरकार शांति बना ली है।'' 

 

वाइट-गोल्‍डन कलर का एक खूबसूरत सूट पहने नीतू अपनी भतीजी करीना कपूर के विवाह समारोह में शामिल हुई थीं और 62 वर्षीय एक्‍ट्रेस को यह कहते हुए सुना गया था कि “सैफ और करीना की शादी पूरे परिवार के लिए एक बहुत ही खुशी का मौका था। हम सभी इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। यह एक खुशी का मौका है और हम सभी इसके लिए वहां रहेंगे।''  

इसे जरूर पढ़ें: नीतू कपूर ने ऋषि कपूर के जानें के बाद लिखे ये इमोशनल पोस्‍ट, छलक रहा है दुख

neetu singh family inside 

उसी साल, दोनों करिश्मा के बेटे के दूसरे बर्थ डे का जश्न मनाने के लिए गोवा के लिए रवाना हुई थीं। दोनों महिलाओं के बॉन्‍ड को देखकर लोग शॉक हो गए थे। बबीता और नीतू के बॉन्ड को देखकर सभी और पूरा परिवार एक साथ बहुत खुश था। 

अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो हमारे फेसबुक पेज पर कमेंट जरूर करें। ऐसे और आर्टिकल पढ़ने के लिए HerZindagi से जुड़ी रहें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।