30 अप्रैल को बॉलीवुड के वेटरेन एक्टर ऋषि कपूर का निधन हो गया है। बीते दो वर्ष से ऋषि कपूर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। ऋषि कपूर का अमेरिका में इलाज भी चल रहा था। मगर, 67 वर्ष की उम्र में ऋषि कपूर कैंसर से जंग हार दुनिया को अलविदा कह गए। ऋषि कपूर के जाने के साथ-साथ कपूर खानदान की तीसरी पीढ़ी का एक चिराग भी बुझ गया। ऋषि कपूर के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री और उनका परिवार बेहद दुखी हैं मगर, सबसे ज्यादा दुखी उनकी वाइफ एवं वेटरेन एक्ट्रेस नीतू कपूर हैं।
जब से ऋषि कपूर दुनिया को अलविदा कह कर गए हैं तब से नीतू कपूर खुद को बेहद अकेला महसूस कर रही हैं। ऋषि कपूर के जानें का गम नीतू को इस कदर है कि वह अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट पर यह तक लिख चुकी हैं, 'हमारी कहानी अब खत्म हुई'। हालाकि, नीतू कपूर के वेलविशर्स ने इस पोस्ट पर नीतू सिंह को काफी समझाने की कोशिश की है कि प्रेम कहानियां कभी खत्म नहीं होती हैं वह तो अमर हो जाती हैं। जाहिर है नीतू कपूर और ऋषि कपूर ने 80 के दशक में लव मैरिज की थी।
इसे जरूर पढ़ें: ऋषि कपूर के लिए रखी गई पूजा, आलिया भट्ट-रणबीर कपूर ने परिवार संग यहां की अस्थियां विसर्जित
बॉलीवुड के इतिहास में ऋषि कपूर और नीतू की शादी पहली सबसे ग्रैंड शादी थी। हफ्ते भर तक दोनों की शादी का जश्न चला था। नीतू कपूर और ऋषि कपूर ने जीवने में कई उतार-चढ़ाव भी देखे हैं। इन उतार-चढ़ाव में दोनों ने कभी एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ा बल्कि दोनों ने मुश्किल हालात में एक दूसरे का साथ दिया है। ऋषि कपूर जब बीमार थे तब भी नीतू कपूर हमेशा उनके साथ ही रहती थीं। ध्यान से देखें तस्वीर और बताएं किस एक्टर को गोद में उठाए हैं लता मंगेशकर
इसे जरूर पढ़ें: क्या आलिया भट्ट के लिए सख्त सास बनेंगी नीतू सिंह?
ऋषि कपूर के निधन के बाद नीतू कपूर ही थीं जिन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए ऋषि कपूर के फैंस को उनके निधन की सूचना दी थी। हालाकि, नीतू कपूर ऋषि कपूर के जाने के बाद से काफी इमोशनल हैं मगर, खुद को संभालना भी नीतू को बखूबी आता है। नीतू कपूर ने इस दुख की घड़ी में भी उन लोगों को धन्यवाद कहा जिन लोगों ने 2 वर्ष तक ऋषि कपूर की देख रेख की। नीतू सिंह की कुछ पुरानी यादगार तस्वीरें, आप भी देखें
नीतू ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए एचएन रिलायंस हॉस्पिटल के डॉक्टर्स, नर्सेस और वॉर्ड बॉयज को धन्यवाद कहा। नीतू कपूर ने अपने पोस्ट में लिखा, ' सभी ने ऋषि की देखभल इस कदर की है कि जैसे वह उनके घर के सदस्य हों। डॉक्टर्स ने हमें ऐसे सलाह दी कि जैसे उनके घर का ही कोई सदस्य बीमार हो। मैं डॉक्टर तरंग ज्ञानचंदानी को धन्यवाद कहना चाहूंगी। उन्होंने मेरे पति को बिलकुल अपना समझ कर हमें सलाह दी और उनका ध्यान रखा। मैं सभी का तह दिल से सुक्रिया करना चाहूंगी।' कृष्णा राज कपूर ने जिंदगी भर दिया राज कपूर का साथ, जिंदा रहने तक बखूबी निभाई घर की जिम्मेदारियां
केवल नीतू कपूर ही नहीं बल्कि उनकी बेटी रिद्धिमा और दामाद भरत सहानी भी ऋषि के यूं दुनिया को अलविदा कह जानें से टूट गए हैं। गौरतलब हैं कि ऋषि कपूर की बेटी रिद्घिमा की शादी दिल्ली के बिजनेसमैन भरत सहानी से हुई है। जिस वक्त ऋषि कपूर के निधन की खबर आई उस वक्त रिद्धमा अपने ससुराल में थीं। विशेष पास मिलने के बाद रिद्धमा मंबई पहुंच सकीं मगर उन्हें अपने पिता के अंतिम दर्शन करने को नहीं मिले। इस उम्र में भी जवां है नीतू कपूर और ऋषि कपूर का प्यार, पैरिस में किया बर्थडे सेलिब्रेशन
Recommended Video
अपने दुख को प्रकट करते हुए रिद्धमा ने एक बेहद इमोशनल पोस्ट लिखा था। इसमें उन्होंने लिखा था, 'पापा मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं। शायद ही मेरे जीवन का कोई क्षण ऐसा होगा जब मैं आपको याद न करूं। काश मैं आखिरी बार आपको देख पाती। पापा मैं आपको बहुत मिस कर रही हूं प्लीज वापिस आ जाइए।'
वहीं भरत सहानी ने लिखा है, 'जो प्यार आपने मुझे दिया मैं उसे कभी नहीं भूल सकता। आपने बहुत कम समय में मुझे बहुत कुछ समझाया है। आज मैं टूट गया हूं। बहुत सारे शब्द हैं मगर, बस यही कहूंगा कि मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं और आपको बहुत ज्यादा मिस करुंगा पापा। '
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।