Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:32 PM IST

तनुश्री मामले पर रवीना टंडन ने खुलकर कही बॉलीवुड में शोषण की बात, एक्टर्स की पत्नियों पर खड़े किए सवाल

तनुश्री और नाना पाटेकर मामले पर रवीना टंडन ने खुलकर बोला है कि एक्ट्रेसेस के साथ ज्यादती होती है और एक्टर्स की पत्नियां और गर्लफ्रेंड्स मूकदर्शक बने रहते हैं।
Updated:- 2018-11-27, 12:29 IST
raveena tandon on tanushree dutta slams bollywood wives for actresses harrassment main

तनुश्री दत्ता ने बॉलीवुड में अपने कास्टिंग काउच की बात कही तो बॉलीवुड के कई सेलेब्स खुलकर उनके समर्थन में आ गए। तनुश्री ने नाना पाटेकर पर फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' की शूटिंग के दौरान दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया था। अब तक प्रियंका चोपड़ा, स्वरा भास्कर, रिचा चड्डा, सोनम कपूर आहूजा, ट्विंकल खन्ना, परिणीति चोपड़ा, अर्जुन कपूर और रेणुका शहाणे तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर के इस प्रकरण पर अपने बयान दे चुके हैं। इस मामले पर रवीना टंडन ने कई ट्वीट्स किए, जिनमें वर्कप्लेस पर शोषण जैसे मुद्दे पर उन्होंने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की।

रवीना टंडन ने ट्वीट कर बॉलीवुड एक्टर्स पर निशाना साधने के साथ उनकी पत्नियों और ग्रलफ्रेंड्स को भी कटघरे में खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा, 'वर्कप्लेस में उत्पीड़न इसलिए होता है क्योंकि बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक्टर्स की पत्नियां और गर्लफ्रेंड्स ऐसी हैं, जो अपने पतियों की गलत हरकतें जानने के बाद भी चुप रह जाती हैं। उन एक्ट्रेसेस के पति फ्लर्ट करने के बाद एक्ट्रेसेस का करियर बर्बाद कर देते हैं और बाद में उनके इशारे पर एक्ट्रेस रिप्लेस कर दी जाती है। रिप्लेस की गई एक्ट्रेसेस भी उनके संभावित शिकार में से एक होती है।'

raveena tandon on tanushree dutta slams bollywood wives for actresses harrassment inside  instagram

रवीना टंडन का यह बयान हालांकि बॉलीवुड की कलई खोलता है और कई कड़वे सचों को जाहिर करता है, लेकिन यह इस मामले में सकारात्मक है कि महिलाएं मुखर होकर खुद को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर बात कर रही हैं, बदनाम किए जाने या फिर बेइज्जती के डर से वे खामोश नहीं हैं। तनुश्री दत्ता ने जिस तरह से सिलसिलेवार तरीके से इस मुद्दे पर विस्तार से बात की है और बॉलीवुड का एक बड़ा तबका उनके समर्थन में आया है, उससे उम्मीद की एक नई किरण जगी है। यह आने वाले वक्त में महिलाओं के बढ़ते कद और सही मायने में उनकी आजादी की ओर इशारा करता है।

Read more : तनुश्री के समर्थन पर उतरीं सोनम कपूर और प्रियंका चोपड़ा

इशारों-इशारों में अक्षय और ट्विंकल खन्ना पर हमला

रवीना टंडन ने तनुश्री दत्ता का समर्थन करते हुए कहा, 'जब हमारी इंडस्ट्री हमारे अपनों को ही सुरक्षित रखने में असफल हो जाए, तो वह अपना स्थान खोने लगती है। हम महिला सशक्तिकरण पर फिल्में बनाते हैं, लेकिन ऐसे मामलों के सामने आने से यह अवधारणा खोखली नजर आने लगती है। तनुश्री दत्ता मामले पर चुप्पी तकलीफ देती है।' रवीना टंडन ने अपने ट्वीट में अक्षय कुमार और ट्विंकल का नाम नहीं लिया, लेकिन इशारों-इशारों में उन्होंने जाहिर कर दिया कि वह किसकी तरफ इशारा कर रही हैं। 

 

फिर ताजा हो गया ब्रेकअप का दर्द 

प्यार में जब दर्द और धोखा मिले तो वह लंबे वक्त तक जेहन में रह जाती है। यहां बात रवीना टंडन की हो रही है जो एक समय में अक्षय कुमार के साथ शादी करने का सपना देखती थीं। 'मोहरा' फिल्म करते हुए रवीना टंडन और अक्षय कुमार को एक-दूसरे से इश्क हो गया था। यह अफेयर लंबे वक्त तक सुर्खियों में रहा क्योंकि इस समय में दोनों हर जगह साथ ही नजर आते थे। यह जोड़ी कई फिल्मों में साथ नजर आई। तब दोनों के अफेयर की लगातार खबरे आने से माना जाने लगा था कि वे जल्द ही शादी कर लेंगे, लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।