Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:08 AM IST

परिणीति ने शेयर की प्रियंका चोपड़ा की शादी की अनदेखी तस्वीरें

परिणीति चोपड़ा ने अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा की शादी की अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। 
Updated:- 2019-01-23, 20:22 IST
priyanka chopra wedding unseen  photos

परिणीति चोपड़ा ने अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा की शादी की अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीरें साफ  बता रही हैं कि परिणीति ने अपनी बहन प्रियंका की शादी को बहुत एंजॉय किया। परिणीति चोपड़ा अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर निक-प्रियंका की शादी के फंक्शन की फोटो शेयर की है और उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही हैं। 

परिणीति चोपड़ा ने एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है जिसमें प्रियंका चोपड़ा आगे खड़ी हुई हैं। जबकि पीछे परिवार के साथ परिणीति चोपड़ा पीले रंग के लहंगे में दिखाई दीं। परिणीति ने हल्दी सेरेमनी के वक्त सुकृति और आकृति का डिजाइन किया गया हुआ लहंगा पहना था। वहीं मेंहदी फंक्शन के दौरान डिजाइनर कनिका कपूर के ड्रेस हाउस ऑफ चिकनकरी पहना हुआ था। मेंहदी सेरेमनी में प्रियंका चोपड़ा ने अबु जनी संदीप खोसला का डिजाइन किया गया ड्रेस पहना था। 

priyanka chopra wedding unseen  photos

प्रियंका और परिणीति का प्यार 

दो बहनों का रिश्ता कुछ ऐसा होता है कि आपको कभी भी किसी बेस्ट फ्रेंड की कमी महसूस नहीं होती है। दो बहने साथ में खेलती हैं और साथ में ही अपने जीवनसाथी के सपने देखती हैं। परिणीति भी अपनी बड़ी बहन प्रियंका के साथ बचपन में ये सब किया करती थीं और प्रियंका चोपड़ा की सगाई वाले दिन परिणीति को अपने बचप्न के दिनों की याद आईं थी। 

इसे जरूर पढ़ें: हनीमून मनाने नहीं बल्कि इस काम के लिए स्विट्जरलैंड गए हैं प्रियंका और निक

priyanka chopra wedding unseen  photos

परिणीति चोपड़ा ने प्रियंका की सगाई की खुशी में एक इमोशनल पोस्ट लिखा था, “मैंने आज मैजिक और फेरीटेली स्टोरी को महसूस किया है। मीमी दीदी जब हम बच्चे थे तो मुझे याद हैं मैं घर-घर खेला करती थी। हम शर्मीली दुल्हनें बनते थे, हमारे झूठमूठ के बच्चे होते थे और हम अपने पतियों को चाय सर्व करती थीं। अजीब है लेकिन ऐसा इसलिए क्योंकि हमें हमेशा प्यार के जादू पर भरोसा था और उम्मीद थी कि हमें एक दिन अपने लिए परफेक्ट इंसान मिलेगा। आज कुछ भी झूठमूठ नहीं है। मैं उनके लिए इससे परफेक्ट इंसान के बारे नहीं सोच सकती। मैंने सुबह कहा था कि इंसान को जज करने के दो तरीके होते हैं। वो दो तरीके हैं एक तो उनके साथ ट्रेवल करिए और दूसरा उनके साथ खाइए।

priyanka chopra wedding unseen  photos

मैंने निक के साथ ये दोनों ही काम किए हैं और इसलिए मैं जानती हूं कि आप उनके लिए परफेक्ट हैं। उन्हें आप प्यार देना क्योंकि वो आपको पागलों की तरह प्यार करती हैं। उनकी हिफाजत करना क्योंकि वो बाहर से स्ट्रॉन्ग लेकिन अंदर से सॉफ्ट हैं। मैं आप दोनों को बहुत प्यार करती हूं और शुभकामनाएं देती हूं...रोके की शुभकामनाएं और आने वाली शादी की भी।“ 

priyanka chopra wedding unseen  photos

प्रियंका चोपड़ा वेडिंग 

यहां आपको बता दें कि 1-2 दिसंबर, 2018 को जोधपुर के उमेद भवन में बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनस की शादी हुई थी। 4 दिसंबर को प्रियंका चोपड़ा की शादी का रिसेप्शन दिल्ली में हुआ था। प्रियंका चोपड़ा के रिसेप्शन में पीएम नरेंद्र मोदी भी पहुंचे थे।

 

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से शादी से पहले अपनी अगली बॉलीवुड फिल्म 'स्काई इज पिंक' की शूटिंग पूरी की थी। प्रियंका चोपड़ा कई हॉलीवुड फिल्मों में भी आने वाले समय में नजर आ सकती हैं। 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।