Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:39 PM IST

हनीमून मनाने नहीं बल्कि इस काम के लिए स्विट्जरलैंड गए हैं प्रियंका और निक

शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस पहली बार आपनी फैमिली के साथ न्‍यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए स्विट्जरलैंड की हसीन वादियों में छुट्टियां मना रहे हैं। आप भी देखें तस्‍वीरें 
Updated:- 2018-12-31, 17:52 IST
Priyanka chopra and nick jonas new year switzerland trips romantic pictures

न्‍यूईयर मनाने के लिए बॉलीवुड का लगभग हर सिलेब्रिटी इस वक्‍त अपने दोस्‍तों या फिर फैमिली के साथ देश विदेश में घूमने निकल चुका है। इन सेलिब्रिटीज में न्‍यूली वेड प्रियंका चोपड़ा भी हैं। प्रियंका चोपड़ा अपने हसबैंड अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ भले ही हनीमून पर नहीं गईं हों मगर नए साल के स्‍वागत के लिए प्रियंका अपनी फैमिली और निक की फैमिली के साथ स्विट्जरलैंड निकल चुकी हैं।

Priyanka chopra and nick jonas new year switzerland trips romantic pictures

स्विट्जरलैंड की हसीन वादियों में प्रियंका और निक फैमिली के साथ काफी अच्‍छा समय बिता रहे हैं और इसकी तस्‍वीरें उन्‍होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर भी की हैं। चलिए हम आपको बताते हैं कि प्रियंका और निक फैमिली के साथ क्‍या कर रहे हैं। 

Priyanka chopra and nick jonas new year switzerland trips romantic pictures

स्विट्जरलैंड में निक और प्रियंका की मस्‍ती 

गौरतलब हैं कि निक और प्रियंका शादी के तुरंत बाद ही अपने-अपने काम में व्‍यस्‍त हो गए थे। प्रियंका चोपड़ा ने तो एक इंटरव्‍यू में यह तक कहा था कि उनके और निक के लिए काम ज्‍यादा महत्‍वपूर्ण हैं और हनीमून मनाना वह जरूरी नहीं समझते क्‍योंकि काम करके उन्‍हें ज्‍यादा खुशी मिलती है। इसके बाद प्रियंका निक से मिलने न्‍यूयॉर्क गईं इसके बाद न्‍यू ईयर मनाने के लिए प्रियंका और निक फैमिली सहित इस वक्‍त स्विट्जरलैंड की हसीन वादियों और बर्फ का मजा ले रहे हैं। अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर प्रियंका चोपड़ा लगातार अपनी तस्‍वीरें पोस्‍ट कर रही हैं।

Priyanka chopra and nick jonas new year switzerland trips romantic pictures

इन तस्‍वीरों में प्रियंका और निक को कभी साथ में तो कभी अपनी फैमिली के साथ मजे करते हुए साफ देखा जा सकता है। एक तस्‍वीर में निक को प्रियंका को हंसाने के लिए अपनी टंग से प्रियंका की नोज छूने की कोशिश कर रहे हैं।इस तस्वीर के कैप्शन में प्रियंका ने लिखा, "पहाड़ों में बिखरी खुशियां."

शादी के बाद यहां बिताए कुछ दिन 

प्रियंका चोपड़ा ने कुछ दिन पहले अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर कुछ पिक्‍स शेयर की थीं। उन्‍हें देख कर यही अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह लाल पहाड़ों से घिरी किसी जगह पर पति निक जोनस के साथ छुट्टियां बिता रही हैं। यह जगह और कोई नहीं बल्कि ओमान के मुसांदम पेनिनजुला की थीं। समुद्र के किनारे बसे एक रिजॉर्ट की कुछ तस्‍वीरें प्रियंका ने शेयर की थीं। इन तस्‍वीरों में प्रियंका और निक तो दिख ही रहे थे साथ ही समुद्र की रेत में एक हार्ट बना हुआ था और उस हार्ट में एन जे और पी सी जे  लिखा हुआ था, जो कि निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा जोनस के नाम का शॉर्ट फॉर्म है।

Priyanka chopra and nick jonas new year switzerland trips romantic pictures

इन तस्‍वीरों में पूल साइड की तस्‍वीरें भी थीं। इन्‍हें देख कर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि जिस रिजॉर्ट में प्रियंका और निक रुके हैं वह कितनी खूबसूरत है। इस जगह की अमेजिंग बात यह है कि यह जहां एक तरफ से पहाड़ों से घिरा है वहीं दूसरी तरफ इसके समंदर है। पहाड़ और समंदर का यह कॉम्‍बीनेशन बहुत ही कम देखने को मिलता है। 

 

स्विट्जरलैंड की खासियत 

स्विट्जरलैंड अनेकों झीलों, गांवों और आल्प्स की ऊंची चोटियों में बसा पहाड़ी मध्य यूरोपीय देश हैं। स्विट्जरलैंड अपनी नेचुरल खूबसूरती, इकनोमिक प्रोस्पेरिटी और रोमांटिक हनीमून के लिए मशहूर है। यहां पर फ्रेंच, डच, इटैलियन और रोमंश भाषा बोली जाती है। यहां साल भर आपको बर्फ मिलेगी। यहां आकर आप चॉकलेट्स और घडि़यों की शॉपिंग कर सकती हैं। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।