herzindagi
how to choose pot for vertical garden

वर्टिकल गार्डन के लिए पॉट चुनते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान

अगर आप अपने घर के लिए वर्टिकल गार्डन तैयार करना चाहती हैं तो ऐसे में आपको सही पॉट चुनना चाहिए। इसके लिए कुछ टिप्स को अपनाएं।
Editorial
Updated:- 2023-11-19, 13:30 IST

शहरी क्षेत्रों में जब लोगों के पास सबसे बड़ी प्रॉब्लम स्पेस की है तो ऐसे में गार्डनिंग करना उनके लिए संभव नहीं होता है। यही कारण है कि इन दिनों वर्टिकल गार्डनिंग का ट्रेंड काफी बढ़ने लगा है। अमूमन लोग अपने घर की बालकनी से लेकर किचन यहां तक कि लिविंग एरिया में भी वर्टिकल गार्डनिंग करते हैं और अपने घर की खूबसूरती को कई गुना बढ़ाते हैं।

यकीनन वर्टिकल गार्डनिंग की मदद से आप अपने घर के इंटीरियर को खास बना सकते हैं। लेकिन वर्टिकल गार्डनिंग करते हुए आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखना होता है। मसलन, वर्टिकल गार्डनिंग के लिए सही पॉट चुनना बेहद ही जरूरी है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे छोटे-छोटे टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके आप वर्टिकल गार्डनिंग के लिए सही पॉट चुन सकते हैं-

साइज पर दें ध्यान 

tips to choose pot for vertical garden in hindi

वर्टिकल गार्डनिंग करते हुए आपको अपने पॉट के साइज पर खास ध्यान देना चाहिए। आजकल मार्केट में कई अलग-अलग साइज के पॉट मिलते हैं। आपको यह देखना चाहिए कि वह पॉट आपके प्लांट की जरूरतों के लिए सही हो। ध्यान रखें कि कुछ पौधों की जड़ें गहरी होती हैं, जबकि अन्य कुछ ही उथली होती हैं। आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि गमलों में जड़ के लिए आवश्यक स्थान हो, जिससे वह सही तरह से समा सके।

मैटीरियल पर करें फोकस 

यूं तो आपको मार्केट में प्लास्टिक से लेकर टेराकोटा तक कई मैटीरियल के पॉट मिल जाते हैं, लेकिन जब आप वर्टिकल गार्डनिंग के लिए पॉट सलेक्ट कर रहे हैं तो यह थोड़ा लाइट होने चाहिए। आप वर्टिकल गार्डनिंग के लिए पॉकेट ग्रो बैग से लेकर हैंगिंग प्लांटर, फैब्रिक ग्रो बैग आदि को चुन सकते हैं। आपको ऐसे मैटीरियल को चुनना चाहिए, जो आपके पौधे की ज़रूरतों के लिए सबसे सही हो।

इसे भी पढ़ें: Gardening Tips: होम गार्डनिंग शुरू करने के 5 आसान टिप्स

यह विडियो भी देखें

ड्रेनेज सिस्टम पर दें ध्यान

ways to choose pot for vertical garden

जब भी आप वर्टिकल गार्डनिंग के लिए पॉट चुन रही हैं तो ऐसे में आपको उसके ड्रेनेज सिस्टम पर ध्यान देना चाहिए। अगर आपका पॉट सही नहीं है कि तो ऐसे में ओवरवाटरिंग और रूट रॉट की समस्या हो सकती है। इसलिए, आप जिस भी पॉट को चुनें तो उसमें ड्रेनेज सिस्टम के लिए छोटे होल्स जरूर हों।

इसे भी पढ़ें: घर में बनाना चाहती हैं वर्टिकल गार्डन, तो इन टिप्स पर जरूर दें ध्यान

वजन का रखें ख्याल

अमूमन वर्टिकल गार्डनिंग के दौरान प्लांट्स को दीवार, खिड़की या फिर रेलिंग पर प्लांट को लगाया जाता है, इसलिए आप कोशिश करें कि आपके पॉट का वजन बहुत ज्यादा ना हो। अगर आप जिस जगह वर्टिकल गार्डन बना रहे हैं, वह उतना मजबूत नहीं होगा तो ऐसे में हैवी पॉट को वहां पर हैंग करना काफी मुश्किल हो जाएगा।  

डिजाइन को ना करें नजरअंदाज

ways to choose pot for vertical garden in hindi

जब आप पॉट चुन रहे हैं तो आपको डिजाइन का भी खास ख्याल रखना चाहिए। हमेशा आपको ऐसे पॉट चुनने चाहिए, जो आपके होम इंटीरियर व स्टाइल से मेल खाते हों। अगर आप बिल्कुल प्लेन व बोरिंग पॉट को चुनते हैं तो इससे आपका घर भी उतना आकर्षक नहीं लगता है। अगर आप प्लेन पॉट ले रहे हैं तो उसे खुद भी डिजाइन कर सकते हैं।

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।