herzindagi
peacock feather se ghar kaise sajaye

घर में चाहिए नेचर वाला फील तो मोर पंख से ऐसे सजाएं अपना स्वीट होम

मोर पंख की मदद से आप भी अपने घर को डिफरेंट लुक दे सकते हैं। चलिए जानते हैं कैसे आप मोर पंख से अपने घर को सजा सकती हैं। 
Editorial
Updated:- 2024-07-31, 14:44 IST

मोर पंख, अपनी खूबसूरत रंग-बिरंगी डिजाइनों के लिए जाना जाता है। आजकल आसानी से मोर पंख आपको बाजार में मिल जाएगा। ऐसे में मोर पंख की मदद से भी आप चाहें, तो अपने घर को सजा सकती हैं। यह देखने में काफी ज्यादा खूबसूरत होता है। आइए जानते हैं कि मोरपंख का इस्तेमाल करके आप अपने घर को कैसे नेचर वाली फील दे सकते हैं।

फ्रेम में मोर पंख

where to keep peacock feather at home for money

मोर पंख को एक सुंदर फ्रेम में लगाकर दीवार पर टांग सकते हैं। यह देखने में काफी ज्यादा खूबसूरत लगता है। इसके अलावा आप फ्रेम के पीछे भी मोर पंख को चिपका सकती हैं। आपको अपने घर को नेचर वाला फील देना है तो मोर पंख आपकी मदद कर सकता है।

फूलदान में रखें

आजकल सभी अपने घर  में फूलदान रखना पसंद करते हैं। ऐसे में आप चाहें,  तो फूलदान में मोरपंख रखें और उसके चारों ओर छोटे-छोटे फूल से सजाएं। यह आपके डाइनिंग टेबल को खूबसूरत बनाने में मदद करेगा। साथ ही, नेचर वाला फील भी देगा।

इसे भी पढ़ें : घर में कहां मोरपंख रखने से होता है धन लाभ?

मोर पंख के पर्दे

आप चाहें तो एक सिंपल पर्दा अपने घर के लिए खरीद लें। इसके बाद, इस पर्दे को मोर पंख की मदद से सजा सकती हैं । मोर पंख को काटकर पर्दे के अलग-अलग हिस्से पर चिपकाएं । यह देखने में काफी ज्यादा खूबसूरत लगेगा। साथ ही यह आपकी घर की खूबसूरती को भी बढ़ाएगा। 

इसे भी पढ़ें : घर के अंदर उगाएं ये 5 पौधे, सजावट में लग जाएंगे चार चांद

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

यह विडियो भी देखें

 

Image Credit - freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।